होम / बिजनेस / शार्क अमन गुप्ता BW DISRUPT के इस अवॉर्ड की ज्‍यूरी को करेंगे हेड 

शार्क अमन गुप्ता BW DISRUPT के इस अवॉर्ड की ज्‍यूरी को करेंगे हेड 

BW Disrupt एक ऐसा कार्यक्रम है जो इंडस्‍ट्री में उभरते हुए उद्मियों को सम्‍मानित करने का सबसे बड़ा प्‍लेटफॉर्म है. इस बार इस मशहूर अवॉर्ड की जूरी में शार्क अमन गुप्‍ता भी जुड़ने जा रहे हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

BW DISPRUPT के जिस अवॉर्ड का पिछले लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था उसका सांतवा संस्‍करण एक बार फिर लौट आया है. BW DISPRUPT 40under40 अवॉर्ड का एक बार फिर आयोजन होने जा रहा है. ये अवॉर्ड 40 साल से कम उम्र के उन लोगों को दिया जाता रहा है जो अपनी प्रतिभा से एक बेहतर उद्यमी बनकर सामने आए हैं और जिनकी योग्‍यता ने उनके उद्यम को नई पहचान मिली है. 

शार्क अमन गुप्‍ता होंगे ज्‍यूरी के हेड 
BW DISRUPT के लिए ये बड़े उत्साह की बात है कि बोट के सह-संस्थापक और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर अमन गुप्ता, BW Businessworld के सहयोग से BW DISRUPT 40Under40 के जूरी अध्यक्ष बनने जा रहे हैं. ये सभी के लिए बेहद खुशी की बात है. अमन गुप्ता अपने शुरुआती वर्षों में BW DISRUPT 40Under40 के पिछले विजेता भी रहे हैं.  इसके अलावा, गुप्ता शार्क टैंक इंडिया 2 में जज और शार्क में से एक रह चुके हैं. वो किसी भी कंपनी के लिए बेहतरीन इनोवेशन और वैल्‍यूएबल आइडिया पर काम करने के लिए जाने जाते हैं. उनके पास किसी भी कंपनी के साथ पूरी इच्‍छा शक्ति से काम करने की भी शानदार क्‍वॉलिटी है. किसी भी एंटरप्रेन्योर के लिए वो एक बेहतरीन गेमचेंजर के रूप में काम करने के लिए जाने जाते हैं. वो अपनी स्किल्‍स से किसी भी उद्यम के लिए गेमचेंज करने की बेहतरीन योग्‍यता रखते हैं.

किन्‍हें दिया जाता है ये प्रतिष्ठित अवॉर्ड 
BW DISRUPT 40Under40 अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतरीन इनोवेशन, उद्मिता और गैर-पारंपरिक विचारों का जश्‍न मनाने का कार्यक्रम है. शार्क अमन गुप्‍ता जूरी अध्यक्ष के रूप में, 40 वर्ष से कम आयु के सबसे आशाजनक व्यवसायों और बिजनेसमैन की जांच और मूल्यांकन करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, जिन्होंने बेहतरीन विचारों और दूरदर्शिता का प्रदर्शन किया है और अपने संबंधित क्षेत्रों में योगदान दिया है. उनके अंदर ऐसी अन्‍य क्‍वॉलिटी हैं जो उन्‍हें जूरी पैनल का नेतृत्व करने के लिए बिल्कुल उपयुक्त बनाती है. 

उनकी बोट के साथ रही है बेहतरीन यात्रा 
बहरहाल, मौजूदा समय में देश में अग्रणी उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रैंड में से एक, बोट के साथ अमन गुप्ता का सफर शानदार रहा है. उनके नेतृत्व में, ब्रैंड ने  उल्लेखनीय वृद्धि देखी है और जबरदस्त उपभोक्ता लोकप्रियता हासिल करते हुए बाजार में एक प्रमुख स्थान बनाया है. गुप्‍ता के साथ इस जूरी में कई और नामी लोग भी शामिल रहेंगे. इनमें निखिल भंडारकर, संस्थापक भागीदार, पैंथेरा पीक कैपिटल, अंकित केडिया, संस्थापक, कैपिटल ए, अनूप जैन, मैनेजिंग पार्टनर, ओरियोस वेंचर पार्टनर और शशांक रणदेव, संस्थापक वीसी, 100X जूरी सदस्यों में से हैं. अमन गुप्ता जूरी की निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में अपनी कीमती सलाह देंगें और ये भी सुनिश्चित करेंगें कि सबसे योग्य और गेम-चेंजिंग व्यक्तियों और स्टार्टअप को ही हमेशा की तरह ये पुरस्‍कार मिले. हम आशावादी हैं कि गुप्ता के नेतृत्व में, BW Disrupt 40Under40 इस वर्ष नवाचार और उद्यमिता की विशेषताओं को पहचानने में बेहतरीन साबित होगा. 

अक्टूबर 2023 में होगा ये कार्यक्रम 
BW Disrupt से जुड़ा ये इवेंट अक्‍टूबर में नई दिल्‍ली में आयोजित होगा. BW Disrupt स्टार्टअप की दुनिया के सभी अपडेट, फंडिंग न्‍यूज, इंडस्‍ट्री हेड का इंटरव्‍यू,  स्‍टार्टअप के संस्थापकों के साथ विशेष बातचीत और भारतीय अर्थव्यवस्था में योगदान देने वाले स्टार्टअप की विकास से जुड़ी कहानियों को कवर करता है. वेबसाइट में इनोवेशन से जुड़ी नई न्‍यूज को भी प्रमुखता से कवर करती है. BW Disrupt युवा महत्वाकांक्षी उद्यमियों को निवेशकों से जुड़ने में सहायता प्रदान करता है, साथ ही उन्हें कॉर्पोरेट जगत के नेताओं के साथ बातचीत करने का अवसर भी देता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सरकारी खजाने में बंपर उछाल! कॉरपोरेट टैक्स के दम पर डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन ₹6.51 लाख करोड़ के पार

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अंतरिम आंकड़ों के मुताबिक, 13 जुलाई तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.40 फीसदी बढ़कर 6.51 लाख करोड़ रुपये हो गया.

55 minutes ago

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

4 hours ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

4 hours ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

5 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

20 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

4 hours ago

सरकारी खजाने में बंपर उछाल! कॉरपोरेट टैक्स के दम पर डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन ₹6.51 लाख करोड़ के पार

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) के अंतरिम आंकड़ों के मुताबिक, 13 जुलाई तक शुद्ध प्रत्यक्ष कर संग्रह 16.40 फीसदी बढ़कर 6.51 लाख करोड़ रुपये हो गया.

55 minutes ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

5 hours ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

4 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

22 hours ago