होम / बिजनेस / इन दो सरकारी कंपनियों के मर्जर की खबर से झूम उठे कंपनी के शेयर, निवेशकों को हुआ मुनाफा 

इन दो सरकारी कंपनियों के मर्जर की खबर से झूम उठे कंपनी के शेयर, निवेशकों को हुआ मुनाफा 

इस मर्जर के बाद जहां कंपनी की स्थिति में मजबूती आने की संभावना है वहीं दूसरी ओर कंपनी के EBITDA में भी सुधार होने की संभावना है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हफ्ते के आखिरी दिन सेल (SAIL) में निवेश करने वाले निवेशकों के चेहरे उस वक्‍त खिल गए जब कंपनी का शेयर एक खबर आने के बाद तेजी से ऊपर चढ़ गया. बाजार को जैसे ही खबर मिली कि सेल और आरआईएनएल का मर्जर हो सकता है उसके बाद शेयर में बड़ी तेजी देखने को मिली. माना जा रहा है कि अगर इन दोनों कंपनियों का मर्जर हो जाता है तो उससे सेल क्षमता में इजाफा हो जाएगा. जहां कंपनी का EBITDA सुधरने की उम्‍मीद है वहीं दूसरी ओर कंपनी के रेवेन्‍यू पर भी इसका असर पड़ने की उम्‍मीद है. 

आखिर बाजार को क्‍या मिली खबर 
स्‍टील कारोबार में भारत सरकार की कुछ कंपनियां काम करती हैं. शुक्रवार को बाजार को खबर मिली कि SEFI (Steel Executive Federation of India) ने सरकार को सलाह दी है कि RINL (Rastriya Ispat Nigam Limited), FSNL (Ferro Scrap Nigam Limited) और SAIL (Steel Authority Of India) का मर्जर कर देना चाहिए. फेडरेशन का सुझाव था कि अगर ये मर्जर होता है तो उससे सेल की ताकत में बड़ा इजाफा हो जाएगा. 

ये भी पढ़ें: पिता टूलमेकर, मां नर्स, लेकिन बेटा बनने जा रहा है ब्रिटेन का नया पीएम, जानिए पूरी कहानी

SAIL को क्‍या होगा फायदा? 
इस मर्जर से सबसे बड़ा फायदा सेल को ये होगा कि उसकी क्षमता में 50 प्रतिशत तक का इजाफा हो जाएगा. मौजूदा समय में सेल की क्षमता 20 MTPA है जो इन कंपनियों से मर्जर के बाद 30 MTPA तक हो जाएगी. यही नहीं कंपनी का मौजूदा समय में EBITDA 55 प्रतिशत बढ़ जाएगा. मौजूदा समय में ये 130 अरब रुपये है जो 200 अरब रुपये तक हो जाएगा. वहीं अगर आरआईएनएल की क्षमता पर नजर डालें तो 60 से 70 प्रतिशत के यूटिलाइजेशन के साथ 7 MTPA है. कंपनी के मार्च 2023 के नतीजों पर नजर डालें तो ये 200 अरब के कर्ज के साथ लाभ कम लाभ कमाने वाली संस्‍था है. 

आखिर शेयर में हुआ कितना इजाफा? 
शुक्रवार को सेल का शेयर बाजार में 151.40 रुपये पर खुला था. लेकिन 11 बजते ही कंपनी का शेयर 156.02 रुपये तक पहुंच गया. यही नहीं खबर लिखे जाने पर कंपनी का शेयर 156.30 रुपये तक पहुंच चुका था. कंपनी के शेयर में 3.48 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. शेयर के परफार्मेंस पर नजर डालें तो एक हफ्ते में 5 फीसदी, एक महीने में 7 फीसदी रिटर्न दिया है. यही नहीं अगर जनवरी से लेकर जुलाई तक शेयर की स्थिति पर नजर डालें तो 25 प्रतिशत का रिटर्न दिया है. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

18 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago