होम / बिजनेस / 33.7% फायदे के साथ बाजार में उतरे, फिर 37% उछले EMS Limited के शेयर!

33.7% फायदे के साथ बाजार में उतरे, फिर 37% उछले EMS Limited के शेयर!

EMS Limited को 282.05 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर लिस्ट किया गया जबकि IPO की कीमत 221 रूपए तय की गई थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले कुछ समय से बाजार में बहुत सी कंपनियों के IPO को लेकर हलचल बनी हुई है. जहां हाल ही में RR काबेल (RR Kabel) ने IPO की तुलना में 14% अधिक प्रीमियम के साथ बाजार में अपनी शुरुआत की है, वहीं अब खबर आ रही है कि EMS लिमिटेड (EMS Limited) का स्टॉक भी अपने IPO की तुलना में 33.7% अधिक प्रीमियम के साथ शेयर मार्केट में अपनी शुरुआत कर चुका है. 

EMS Limited की लिस्टिंग और शेयरों में उछाल
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि EMS लिमिटेड (EMS Limited) के शेयरों को 282.05 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर लिस्ट किया गया है जबकि कंपनी के IPO की कीमत लगभग 221 रूपए तय की गई थी. इस हिसाब से यह कहा जा सकता है कंपनी के शेयरों ने बाजार में अपनी शुरुआत 33.7% के फायदे के साथ की है. BSE यानी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी के शेयर 281.55 रूपए प्रति शेयर की कीमत पर लिस्ट किए गए हैं. EMS लिमिटेड पानी एवं सीवर से संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण करने वाली एक कंपनी है. NSE पर लिस्टिंग होने के कुछ ही देर बार कंपनी कके शेयरों में लगभग 37% का उछाल देखने को मिला जिसके बाद कंपनी के शेयर 288.80 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर पहुंच गए.

75.28 गुना सबस्क्राइब हुआ कंपनी का IPO
खबर लिखे जाने तक कंपनी के शेयर अपने लिस्टिंग प्राइस में 3% की गिरावट के साथ 273 रुपए प्रति शेयर की कीमत पर ट्रेड कर रहे थे. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि EMS लिमिटेड (EMS Limited) के IPO को जनता के लिए 8 सितंबर को खोला गया था और इसे सबस्क्राइब करने की अंतिम तिथि 11 सितंबर तय की गई थी. इसके साथ ही आपको बता दें कि कंपनी के IPO के लिए 200 रुपए से 211 रुपए प्रति शेयर के प्राइस रेंज को तय किया गया था. कंपनी ने अपने एंकर इन्वेस्टर्स के माध्यम से 96.37 करोड़ रूपए इकट्ठे किए थे. सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन कंपनी के शेयरों को 75.28 गुना सबस्क्राइब किया गया था और इसमें संस्थागत इन्वेस्टर्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था. 

क्या करती है EMS Limited?
NSE द्वारा जारी किए गए डेटा की मानें तो कंपनी को 81,21,02,970 शेयरों के लिए बोली प्राप्त हुई थी. जबकि कंपनी द्वारा 1,07,87,431 शेयरों का ऑफर जारी किया गया था. EMS लिमिटेड (EMS Limited) पानी और सीवर से संबंधित इंफ्रास्ट्रक्चर और सोल्यूशन प्रदान करती है. साथ ही कंपनी उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड और राजस्थान जैसे राज्यों में सीवर नेटवर्क भी बना रही है.
 
यह भी पढ़ें: हमारी अर्थव्यवस्था में निखार की बढ़ेगी रफ्तार, आई ये सुकून देने वाली खबर 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

10 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

12 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

13 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

13 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

14 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

12 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

10 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.