होम / बिजनेस / इन शेयरों पर दांव लगाकर करें सप्ताह के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत!
इन शेयरों पर दांव लगाकर करें सप्ताह के पहले कारोबारी दिन की शुरुआत!
शेयर बाजार में आज पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन की तरह तेजी की संभावना है. साथ ही कुछ शेयरों में तेजी के भी संकेत मिले है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
शेयर बाजार (Stock Market) पिछले हफ्ते बढ़त के साथ के साथ बंद हुआ था. BSE का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 780.45 अंकों की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था और बाजार की समाप्ति पर नए सर्वकालिक उच्चस्तर 66,060.90 पर पहुंच गया. वहीं, NSE निफ्टी भी शुक्रवार को उछाल के साथ अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर 19,564.50 अंक पर बंद हुआ. आज नए कारोबारी सप्ताह का पहला दिन है, बाजार पिछली बढ़त को आज भी कैरी कर सकता है. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.
MACD का ये है रुझान
मोमेंटम इंडिकेटर MACD ने आज जिन कंपनियों के शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं, उनमें Ashok Leyland, MMTC, Subex, Birlasoft और Snowman Logistics शामिल हैं. वहीं, MACD ने HPCL, NHPC, BoB यानी Bank of Baroda और Rashtriya Chemicals के शेयरों में मंदी के संकेत दिए हैं. जिसका मतलब है कि इन शेयरों में आज गिरावट देखने को मिल सकती है. इसके अलावा, Suzlon Energy, Mahindra and Mahindra, SBI, और डीमार्ट की पैरेंट कंपनी Avenue Supermarts के शेयरों पर भी आज नजर रखें. इनमें उछाल की संभावना है.
इस वजह से रखें नजर
दरअसल, रिलायंस ने अपनी फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी के डीमर्जर के लिए रेकॉर्ड डेट 20 जुलाई तय की है. लिहाजा माना जा रहा है कि इसके चलते कंपनी के शेयर डिमांड में रह सकते हैं. डिमांड ज्यादा रहेगी, तो शेयर प्राइज बढ़ना लाजमी है. वहीं, सुजलॉन एनर्जी की बात करें, तो कंपनी को 100.8 मेगावाट विंड पावर प्रोजेक्ट बनाने के लिए Everrenew Energy की तरफ से ऑर्डर मिला है, जिसका असर उसके शेयरों पर दिख सकता है. इसी तरह, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने NXP Semiconductors के साथ एक MoU साइन किया है. जबकि एवेन्यू सुपरमार्ट्स का जून तिमाही में प्रॉफिट 2.3% बढ़कर 695.4 करोड़ रुपए रहा है.
इनके आएंगे नतीजे
आज कुछ कंपनियों के तिमाही नतीजे भी आने वाले हैं. इस लिस्ट में Central Bank of India, HDFC Bank, Tata Elxsi, Tarapur Transformers, LTIMindtree, Tinplate Company of India, CRISIL, Hathway Cable & Datacom, Onward Technologies और Huhtamaki India शामिल हैं. इन कंपनियों के जून तिमाही के नतीजे कैसे रहते हैं, इसका उनके शेयरों पर असर देखने को मिल सकता है. इसके अलावा, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPI) का भारतीय बाजार को लेकर क्या रुख रहता है, ये भी बाजार की चाल को निर्धारित करेगा. बता दें कि जुलाई के पहले पखवाड़े में FPI ने शेयर बाजार में शुद्ध रूप से 30,600 करोड़ रुपए से अधिक का इन्वेस्टमेंट किया है.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).
टैग्स