होम / बिजनेस / आज इन शेयरों में बन रहा है कमाई का मौका, हाथ से न चूक जाए मौका!
आज इन शेयरों में बन रहा है कमाई का मौका, हाथ से न चूक जाए मौका!
स्टॉक मार्केट में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. वहीं, कुछ शेयरों में आज तेजी के संकेत मिल रहे हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
शेयर बाजार (Stock Market) के लिए मंगलवार 'मंगलमय' रहा. इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में तेजी दर्ज की गई. PSU बैंक सहित कुछ अन्य सेक्टर्स के शेयरों में मजबूती के चलते बाजार का मिजाज भी अच्छा बना रहा. BSE सेंसेक्स 74.61 अंक की तेजी के साथ 60130.71 और NSE निफ्टी 26 अंक की बढ़त के साथ 17769.30 के स्तर पर बंद हुआ. आज यानी बुधवार को बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल सकता है.
इनमें तेजी के संकेत
चलिए अब जानते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) से किन शेयरों में तेजी के संकेत मिल रहे हैं. MACD के मुताबिक, आज Dabur, JK Lakshmi Cement, Delhivery, HPCL और Rashtriya Chemicals and Fertilisers के शेयर छलांग लगा सकते हैं. यानी इन शेयरों में कमाई का मौकबन सकता है. इसी तरह, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के भी संकेत दिए हैं. इस लिस्ट में ICICI प्रूडेंशियल लाइफ, पेटीएम और यूपीएल शामिल हैं.
ऐसा रहा पिछला रिकॉर्ड
मुनाफे वाला सौदा पकड़ने के लिए किसी भी स्टॉक का पिछला रिकॉर्ड जानना जरूरी है. तो चलिए तेजी के संकेतों वाले शेयरों का पिछला हाल जान लेते हैं. डाबर इंडिया मंगलवार को करीब एक फीसदी के उछाल के साथ 527.60 रुपए पर बंद हुआ. बीते 5 दिनों में ये शेयर करीब 2 फीसदी तेजी दर्ज कर चुका है. JK Lakshmi Cement के शेयर पिछले कारोबारी सत्र में 26 रुपए से ज्यादा या 3.46% की उछाल के साथ 796 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे. पिछले एक महीने में इसने 10.74% और छह महीने में 42.05% का रिटर्न दिया है.
7 रुपए का आया उछाल
Delhivery का शेयर कल 7 रुपए से ज्यादा की तेजी के साथ 361.05 रुपए पर बंद हुआ. बीते 5 कारोबारी सत्रों में इस शेयर ने 8.86% और एक महीने में 10.24% का उछाल रिकॉर्ड किया है. इसी तरह, Hindustan Petroleum Corporation Limited यानी HPCL के शेयर भी मंगलवार को तेजी के साथ ट्रेड कर रहे थे. 246.90 रुपए के भाव पर मिल रहा ये शेयर पिछले 5 सत्रों में 7.84% का रिटर्न दे चुका है. Rashtriya Chemicals and Fertilisers की बात करें, तो इसमें कल दो फीसदी से ज्यादा की तेजी आई. ये शेयर 106.90 रुपए पर कारोबार कर रहा है.
(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).
टैग्स