होम / बिजनेस / इस हफ्ते इन फैक्टर्स से प्रभावित होगी बाजार की चाल, आज इन शेयरों पर रखें नजर
इस हफ्ते इन फैक्टर्स से प्रभावित होगी बाजार की चाल, आज इन शेयरों पर रखें नजर
इस हफ्ते कई फैक्टर्स बाजार को प्रभावित कर सकते हैं. वाहनों की बिक्री और GDP के आंकड़े इसी सप्ताह जारी होने वाले हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
शेयर बाजार के लिए इस हफ्ते की शुरुआत अच्छी रही. सोमवार को BSE सेंसेक्स 0.62% की तेजी के साथ 62,681.05 अंकों पर बंद हुआ. वहीं, NSE का निफ्टी भी 84.20 अंक की तेजी के साथ 18,596.95 अंक पर पहुंच गया. यह निफ्टी का ऑल टाइम हाई लेवल है. माना जा रहा है कि आज भी बाजार की चाल तेज रह सकती है. हालांकि, इस पूरे हफ्ते बाजार की चाल कैसी रहेगी, ये कई फैक्टर्स पर निर्भर करेगा.
आएंगे वाहन बिक्री के आंकड़े
इस हफ्ते वाहन बिक्री के मासिक आंकड़े जारी होंगे. साथ ही हफ्ते जीडीपी के आंकड़े भी आने वाले हैं, जो बाजार को दिशा देने में भूमिका निभाएंगे. वाहन बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में इस हफ्ते उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. सेमीकंडक्टर की आपूर्ति में सुधार से इस महीने वाहनों की बिक्री में तेजी का अनुमान है. पैसेंजर व्हीकल्स के साथ-साथ कमर्शियल वाहनों के सेल्स फिगर भी अच्छे रह सकते हैं. टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आयशर मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प, अशोक लीलैंड, TVS मोटर्स आदि के शेयर सुर्ख़ियों में बने रह सकते हैं.
GDP में मजबूती का चलेगा पता
बुधवार को GDP के आंकड़े जारी किए जाएंगे, इनमें कितनी मजबूती या नरमी आती है, इसका भी बाजार पर असर पड़ेगा. हालांकि, एक्सपर्ट्स को उम्मीद है कि 2022 में समाप्त तिमाही में 6 प्रतिशत से ज्यादा की ग्रोथ दर्ज की जा सकती है. इसके साथ ही Fiscal Deficit और इन्फ्रास्ट्रक्चर आउटपुट के डेटा भी जारी किया जाएगा. शेयर बाजार ने पिछले कुछ समय में काफी उतार-चढ़ाव देखा है. कई अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू कारणों का बाजार पर प्रभाव पड़ा है. इसमें विदेशी निवेशकों का रुख काफी महत्वपूर्ण रहा है. डिपॉजिटरी के आंकड़ों के अनुसार, एक से 25 नवंबर तक विदेशी निवेशकों ने शेयर बाजार में कुल 31,630 करोड़ रुपए का निवेश किया, जो अक्टूबर सुर सितंबर के मुकाबले ज्यादा है.
इन शेयरों में दिख सकती है तेजी
ऐसा कोई जरूरी नहीं है कि चूंकि सोमवार को बाजार में तेजी रही, इसलिए मंगलवार भी शुभ रहेगा, लेकिन इसकी संभावना जरूर ज्यादा है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि भले ही रफ्तार धीमी रहे, पर बाजार ऊपर की तरफ चढ़ सकता है. आज Suzlon Energy, Indiabulls Housing Finance, Nippon Life AMC और Triveni Engineering में बढ़त देखने को मिल सकती है. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस दर्शाता है कि इन शेयरों में मजबूती आ सकती है. Suzlon Energy सोमवार को 4.73% बढ़त के साथ 8.85 रुपए पर बंद हुआ था. बीते 5 दिनों में इसमें 9.94% की तेजी दर्ज की गई है. इसी तरह, इंडियाबुल्स भी करीब 4% मजबूती के साथ 143 रुपए पर बंद हुआ. निप्पन के शेयर बढ़त के साथ 269.60 रुपए और त्रिवेणी के 300 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं.
टैग्स