होम / बिजनेस / महंगे टमाटर खरीदने के लिए जेब चाहिए भारी? आज इन शेयरों पर खेल जाएं दांव 

महंगे टमाटर खरीदने के लिए जेब चाहिए भारी? आज इन शेयरों पर खेल जाएं दांव 

शेयर बाजार में आज भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. वहीं, कुछ शेयरों में तेजी के संकेत भी मिल रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए हफ्ते का पहला कारोबारी दिन कुछ हद तक राहत भरा रहा. राहत इस लिहाज से कि भले भी बाजार ने मामूली बढ़त हासिल की, लेकिन गिरावट पर बंद नहीं हुआ. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 63 अंक की बढ़त लेकर 65,344 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 24 अंक चढ़कर 19,355 के लेवल पर बंद हुआ. आज यानी मंगलवार को भी बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल सकती है. अब जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

ये है MACD का रुझान
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Apollo Tyres, Tata Steel, NBCC, Easy Trip Planners और Mazagon Dock Shipbuilders में तेजी का रुख दर्शाया है. इसी तरह, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी का संकेत भी दिया है. इस लिस्ट में Dabur India, NHPC, Hindustan Copper, Power Grid Corporation और Prism Johnson का नाम शामिल है. इसका मतलब है कि आज इन शेयरों में गिरावट देखने को मिल सकती है. 

ऐसा है पिछला रिकॉर्ड
तेजी के संकेत वाले शेयरों के पिछले रिकॉर्ड की बात करें, तो Apollo Tyres कल करीब 3 फीसदी की उछाल के साथ 430 रुपए पर बंद हुआ. इसका पिछले 5 दिन और एक महीने का रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है. टाटा स्टील सोमवार को कारोबारी दिन की समाप्ति पर 3 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ 115.25 रुपए पर पहुंच गया था. ये अपने 52 वीक के हाई लेवल 124.30 की तरफ तेजी से बढ़ रहा है. इसी तरह, NBCC इंडिया भी कल हरे निशान को पकड़कर ट्रेड करता रहा. 41.10 रुपए के भाव पर मिल रहे इस शेयर का 52 हफ्तों का उच्च स्तर 44.70 रुपए है. Easy Trip Planners Ltd और  Mazagon Dock Shipbuilders के शेयर भी कल तेजी के साथ बंद हुए. Mazagon Dock के स्टॉक में तो सीधे 10% का उछाल आया.

इनमें मजबूत खरीदारी
अब एक नजर डालते हैं उन शेयरों पर जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इस लिस्ट में Inox Wind Ltd, Keystone Realtors, IIFL Finance और Akzo Nobel के साथ ही Mazagon Dock Shipbuilders का नाम भी शामिल है. Inox Wind का शेयर कल 14.33% उछाल के साथ 195.45 रुपए पर बंद हुआ था. बीते 5 दिनों में इसने 18.71% और एक महीने में 33.96% का रिटर्न दिया है. वहीं, कुछ शेयरों में बिकवाली का दबाव भी दिखाई दे रहा है. JBF Industries, Aarti Industries, Cell Point (India) और Kshitij Polyline के शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी कम हो रही है. इसलिए ये बिकवाली के दबाव में हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

1 hour ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

2 hours ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

2 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

18 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

20 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

1 hour ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

2 hours ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

2 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

20 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

15 hours ago