होम / बिजनेस / आज इन शेयरों में निवेश से भर सकती है झोली, मिल रहे हैं तेजी के संकेत
आज इन शेयरों में निवेश से भर सकती है झोली, मिल रहे हैं तेजी के संकेत
शेयर बाजार में तेजी का दौर लौट आया है. सोमवार को बाजार हरे निशान पर बंद हुआ और आज इसमें उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
बैंकिंग और FMCG सेक्टर के शेयरों में मजबूती के चलते सोमवार को शेयर बाजार में तेजी देखी गई. बीएसई सेंसेक्स 0.76 प्रतिशत उछाल के साथ 61,806.19 अंक पर बंद हुआ. वहीं, NSE का निफ्टी भी 0.83 प्रतिशत चढ़कर 18,420.45 अंक पर बंद हुआ. शेयर बाजारों में लगातार दो कारोबारी सत्रों की गिरावट के बाद तेजी का दौर लौटा है. आज बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल सकता है.
UTI AMC पर रखें नजर
टाटा के UTI एसेट मैनेजमेंट कंपनी में हिस्सेदारी खरीदने की खबरों के बीच सोमवार को UTI AMC के शेयरों में तेजी देखी गई थी. आज भी कंपनी के शेयर ऊपर चढ़ सकते हैं. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि टाटा समूह 4 सरकारी वित्तीय कंपनियों से यह हिस्सेदारी खरीदेगा. इसमें पंजाब नेशनल बैंक (PNB), भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC), भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) शामिल हैं. UTI एसेट मैनेजमेंट में इन कंपनियों की कुल 45.16 फीसदी हिस्सेदारी है. टाटा ग्रुप को UTI एसेट मैनेजमेंट के दूसरे बड़े निवेशक टी रोवे प्राइस ग्रुप से सैद्धांतिक रूप से मंजूरी मिल गई है, जिसकी कंपनी में 23 फीसदी हिस्सेदारी है. लिहाजा, आज भी UTI AMC के शेयरों पर नजर रखें.
इनमें दिख सकती है तेजी
इसके अलावा, मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Adani Enterprises, PB Fintech, HUDCO और Shree Renuka Sugars में तेजी के संकेत दिए हैं. Adani Enterprises इस समय 4,101 रुपए पर ट्रेड कर रहा है और सोमवार को भी इसमें तेजी दर्ज की गई थी. अडानी समूह की ये कंपनी एक साल में 157.93% का बंपर रिटर्न दे चुकी है. PB फिनटेक का शेयर भी पिछली कारोबारी सत्र में 4.68% की मजबूती के साथ 485.35 रुपए पर बंद हुआ था. इसी तरह, HUDCO और Shree Renuka Sugars में भी तेजी का रुख है.
आज आएगा ये आईपीओ
आईपीओ में निवेश करने वालों के लिए आज कमाई का एक बड़ा मौका है. इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विस प्रोवाइडर कंपनी एलिन इलेक्ट्रॉनिक्स (Elin Electronics) मंगलवार यानी आज अपना आईपीओ (IPO) लेकर आ रही है. कंपनी की इस आईपीओ के जरिए कुल 475 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है. कंपनी ने प्राइज बैंड 234-247 रुपए तय किया है. वैसे, एंकर निवेशकों के लिए कंपनी का आईपीओ 19 दिसंबर 2022 को ही खुल चुका है. यह आईपीओ 22 दिसंबर तक ओपन रहेगा.
टैग्स