होम / बिजनेस / आज इन शेयरों पर रखें नजर, मुनाफा कमाने का बन रहा है मौका
आज इन शेयरों पर रखें नजर, मुनाफा कमाने का बन रहा है मौका
मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स में 274 अंक से अधिक की मजबूती देखी गई थी.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
शेयर बाजार में आज कई शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है. मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स में 274 अंक से अधिक की मजबूती देखी गई थी. माना जा रहा है कि यह सिलसिला आज भी कायम रह सकता है. यानी बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है. खासतौर पर वेदांता, टेक महिंद्रा, एयरटेल, आइनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज, सीमंस और माइंडट्री के शेयर ऊपर की तरफ दौड़ सकते हैं.
इसलिए है खबरों में
वेदांता इसलिए खबरों हैं, क्योंकि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2023 के लिए एक रुपए के फेस वैल्यू वाले प्रति शेयर पर 17.50 रुपए का तीसरा अंतरिम लाभांश देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इसके लिए रिकॉर्ड डेट 30 नवंबर तय की गई है. इस वजह से माना जा रहा है कि आज यानी बुधवार को कंपनी के शेयर तेजी से भाग सकते हैं. वहीं, LIC ने टेक महिंद्रा के 1.95 करोड़ अतिरिक्त शेयर खरीदे हैं. इसके साथ ही उसकी टेक महिंद्रा में हिस्सेदारी बढ़कर 6.87 फीसदी हो गई है. इस मजबूत खबर के बूते टेक महिंद्रा के शेयरों में भी मजबूती आ सकती है.
आज लिस्ट होगी ये कंपनी
भारती एयरटेल की बात करें, तो उसकी सहयोगी कंपनी Nxtra Data ने कोलकाता में नए हाइपर-स्कैल डेटा सेंटर का काम शुरू कर दिया है. इसका असर कंपनी के शेयर पर देखने को मिल सकता है. वहीं, सीमंस का सितंबर तिमाही में नेट प्रॉफिट 20.7% बढ़कर 381.7 करोड़ रुपए पहुंच गया है, यानी कंपनी की स्थिति मजबूत हुई है. इससे कंपनी के शेयर चढ़ सकते हैं. बता दें कि आइनॉक्स विंड की सहयोगी कंपनी आइनॉक्स ग्रीन एनर्जी सर्विसेज आज शेयर मार्केट में लिस्ट होने वाली है. इसके लिए फाइनल प्राइज 65 रुपए प्रति शेयर तय किया गया है.
इस शेयर पर भी रखें नजर
वहीं, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट के शेयर में भी तेजी देखने को मिल सकती है. मंगलवार को यह 0.14% की बढ़त के साथ 772.00 रुपए पर बंद हुआ था. पिछले 5 दिनों में इसमें 0.52% और एक महीने में 0.14% की तेजी आई है. जबकि बीते छह महीने में यह आंकड़ा 5.80% पहुंच गया है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट के शेयर अभी और ऊपर चढ़ सकते हैं.
VIDEO: Trade fair: शुरुआती दिनों में अफगानी व्यापारियों का कितना हुआ कारोबार ?
टैग्स