होम / बिजनेस / आज भी बाजार में बरकरार रह सकता है तेजी का रुख, इन शेयरों पर रखें नजर

आज भी बाजार में बरकरार रह सकता है तेजी का रुख, इन शेयरों पर रखें नजर

शेयर बाजार नए साल के पहले कारोबारी दिन बढ़त के साथ बंद हुआ था. आज भी बाजार से ऐसी ही उम्मीद है,

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

स्टॉक मार्केट के लिए नए साल की शुरुआत अच्छी रही. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बढ़त के साथ बंद हुए. सोमवार को सेंसेक्स 327.05 अंक की तेजी के साथ 61167.79 और निफ्टी 92 अंकों की तेजी के साथ 18,197.45 अंकों पर बंद हुआ था. आज भी बाजार में तेजी का रुख रह सकता है.   

दिया है धीमा रिटर्न 
चलिए नजर डालते हैं उन शेयरों पर जिन पर आज नजर रखने की जरूरत है. इस लिस्ट में IRCTC, Tata Motors के साथ-साथ HDFC और GMR Airports Infrastructure Ltd शामिल हैं. आईआरसीटीसी का शेयर इस समय 642.70 रुपए के भाव पर मिल रहा है. हालांकि, पिछले कुछ समय से इसकी तेजी काफी कम हो गई है. बीते 5 दिनों में इसमें महज 2.31% का उछाल देखने को मिला है. वहीं, टाटा मोटर्स के शेयर की कीमत 395 रुपए है और पिछले पांच दिनों में इसने सिर्फ 0.32% का रिटर्न दिया है. लेकिन दोनों ही कंपनियों की स्थिति मजबूत है, इसलिए इनके शेयरों के ऊपर चढ़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता.

इन पर भी रखें नजर
HDFC का शेयर 1,628.15 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. यह अपने 52-वीक के हाई लेवल 1,722.10 के करीब पहुंच रहा है. GMR में सोमवार को तेजी देखी गई थी और आज भी ऐसे ही संकेत हैं. यह शेयर 40.80 रुपए के भाव पर मिल रहा है. इसके अलावा, HFCL, Zomato, PSP Projects, Mahindra & Mahindra Financial Services (M&MFIN), Hindustan Zinc और South Indian Bank के शेयरों पर भी आज नजर बनाए रखें. HFCL को 95.38 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है, जिसका असर उसके शेयरों पर पड़ सकता है. फिलहाल, HFCL का शेयर 75.75 रुपए पर ट्रेड कर रहा है.

सरकारी प्रोजेक्ट की उम्मीद
Zomato में एक और इस्तीफा हुआ है. वहीं, SP Projects को गुजरात सरकार से एक प्रोजेक्ट मिलने की उम्मीद है. केरला के बैंक South Indian Bank ने 18% की year-on-year ग्रोथ दर्ज की है. लिहाजा, इन सबका असर कंपनियों के शेयरों पर देखने को मिल सकता है. M&MFIN इस वक्त 241.50 रुपए पर ट्रेड कर रहा है और इसने सोमवार को करीब 3 फीसदी मजबूती दर्ज की थी.   


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ई-कॉमर्स कंपनियों को बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल में FDI को सरकार की मंजूरी

इस फैसले से Amazon और Flipkart जैसी कंपनियों को बड़ा फायदा मिलेगा. हालांकि, घरेलू बाजार में इन्वेंटरी आधारित ई-कॉमर्स मॉडल पर विदेशी निवेश की पाबंदी पहले की तरह जारी रहेगी.

46 minutes ago

बाजार में आज क्या लौटेगी रौनक? लगातार चार दिन की गिरावट के बाद इन ट्रिगर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

गुरुवार को सेंसेक्स 363.66 अंक यानी 0.47% गिरकर 76,391.39 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 126.65 अंक यानी 0.53% टूटकर 23,869.60 अंक पर आ गया.

1 hour ago

Raydean Enterprises ने जुटाए ₹200 करोड़, रिन्यूएबल एनर्जी और ट्रांसमिशन कारोबार को मिलेगा विस्तार

कंपनी के अनुसार, यह फंड जुटाव उसके इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल, एग्री-सोलर माउंटिंग स्ट्रक्चर में विशेषज्ञता, EPC और ट्रांसमिशन कारोबार के विस्तार तथा भारत के लंबी अवधि के रिन्यूएबल एनर्जी और ग्रिड आधुनिकीकरण अभियान में उसकी भूमिका पर निवेशकों के भरोसे को दर्शाता है.

15 hours ago

चार महीने की बिकवाली के बाद भारतीय बाजार में लौटे विदेशी निवेशक, जुलाई में FPIs ने लगाए ₹17,227 करोड़

NSDL के सेक्टर आधारित आंकड़ों के अनुसार, जुलाई के पहले पखवाड़े में विदेशी निवेशकों ने सबसे ज्यादा निवेश कंज्यूमर सर्विसेज सेक्टर में किया. इस सेक्टर में ₹7,361 करोड़ का विदेशी निवेश आया.

16 hours ago

BitDelta India ने लॉन्च किया CrypTution, क्रिप्टो निवेशकों को मिलेगी लर्निंग, सिमुलेशन और सर्टिफिकेशन की सुविधा

कंपनी के अनुसार, देश के लगभग 40% क्रिप्टो यूजर्स टियर-2 और टियर-3 शहरों से आते हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए इस प्लेटफॉर्म को अलग-अलग भाषाओं और विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों के लिए सुलभ बनाया गया है.

16 hours ago


बड़ी खबरें

बाजार में आज क्या लौटेगी रौनक? लगातार चार दिन की गिरावट के बाद इन ट्रिगर्स पर रहेगी निवेशकों की नजर

गुरुवार को सेंसेक्स 363.66 अंक यानी 0.47% गिरकर 76,391.39 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 126.65 अंक यानी 0.53% टूटकर 23,869.60 अंक पर आ गया.

1 hour ago

सरकार के आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनिश्चितकालीन अनशन, मांगों पर सकारात्मक रुख का भरोसा

गुरुवार देर रात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मेदांता अस्पताल पहुंचकर वांगचुक से मुलाकात की, जिसके बाद उन्होंने अनशन खत्म करने का फैसला लिया.

28 minutes ago

ई-कॉमर्स कंपनियों को बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल में FDI को सरकार की मंजूरी

इस फैसले से Amazon और Flipkart जैसी कंपनियों को बड़ा फायदा मिलेगा. हालांकि, घरेलू बाजार में इन्वेंटरी आधारित ई-कॉमर्स मॉडल पर विदेशी निवेश की पाबंदी पहले की तरह जारी रहेगी.

46 minutes ago

Suzlon और Waaree की बड़ी साझेदारी, आंध्र प्रदेश में बनेगा 201.6 MW का विंड पावर प्रोजेक्ट

कंपनी जमीन अधिग्रहण, टरबाइन की आपूर्ति, बैलेंस ऑफ प्लांट (BoP), इंजीनियरिंग, निर्माण, कमीशनिंग और लंबे समय तक संचालन एवं रखरखाव (O&M) सहित पूरी EPC सेवाएं प्रदान करेगी.

17 hours ago

जंतर-मंतर के 1.5 किमी दायरे में आज रात 12 बजे तक बंद रहेगा मोबाइल इंटरनेट, गृह मंत्रालय ने जारी किया आदेश

मंत्रालय का कहना है कि सार्वजनिक सुरक्षा, आपात स्थिति, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी प्रकार के अपराध के लिए उकसावे को रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है.

12 hours ago