होम / बिजनेस / आज कैसी रहेगी बाजार की चाल और किन शेयरों में निवेश दे सकता है मुनाफा? जानें यहां
आज कैसी रहेगी बाजार की चाल और किन शेयरों में निवेश दे सकता है मुनाफा? जानें यहां
शेयर बाजार के लिए मंगलवार ज्यादा शुभ साबित नहीं हुआ. BSE और NSE दोनों गिरावट के साथ बंद हुए. आज भी बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
जैसी की उम्मीद थी मंगलवार को शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. BSE और NSE दोनों लाल निशान पर बंद हुए. बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61,702.29 अंक पर बंद हुआ. वहीं, NSE के निफ्टी में भी 0.19 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 18,385.30 अंक पर बंद हुआ. कारोबारी दिन के बीच में यह गिरावट काफी ज्यादा हो गई थी, लेकिन फिर रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज जैसे कंपनियों के शेयरों की लिवाली से बाजार अपने नुकसान की काफी हद तक भरपाई कर पाया. आज भी बाजार से मिले-जुले रिएक्शन की उम्मीद की जा सकती है.
RHI Magnesita
आज कुछ शेयरों में मजबूती के संकेत मिल रहे हैं. मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने RHI Magnesita में तेजी के संकेत दिए हैं. बीते कारोबारी दिन इस कंपनी का शेयर 3.83% की बढ़त के साथ 847.90 रुपए पर बंद हुआ था. पिछले 5 दिनों में इसने 8.29% और एक महीने में 74.34% का रिटर्न दिया है. इसके अलावा, विप्रो के शेयरों में भी तेजी देखने को मिल सकती है. मंगलवार को यह बढ़त के साथ
389.90 रुपए पर बंद हुआ था.
Axis Bank Ltd
वहीं, Axis Bank Ltd के शेयरों में भी मजबूती देखने को मिल सकती है. मंगलवार को भी ये शेयर तेजी के साथ बंद हुआ था. एक्सपर्ट मानते हैं कि दिसम्बर तिमाही में शानदार नतीजों की उम्मीद के चलते यह तेजी बरकरार रह सकती है. फिलहाल बैंक का शेयर 952.15 रुपए पर ट्रेड कर रहा है, इसके 1195 रुपए का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है. एक रिपोर्ट बताती है कि एक्सिक्स बैंक ने पिछले कुछ सालों में काफी बदलाव किया है. इसने हैवी टेक में निवेश को ढाई गुना बढ़ा दिया है, जिसका असर उसकी बैलेंसशीट पर दिखाई दे रहा है.
PNB Housing
PNB Housing और JK Paper में भी आज कमाई का मौका बन सकता है. PNB हाउसिंग कल करीब 4% की बढ़त के साथ 525.90 रुपए पर बंद हुआ था. पिछले पांच दिनों में इसने 17.64% का शानदार रिटर्न दिया है. जबकि छह महीनों में यह आंकड़ा 61.99% पर पहुंच चुका है. JK पेपर की बात करें, तो मंगलवार को इसमें 4.41% की तेजी दर्ज की गई. फिलहाल ये शेयर 443.85 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. पिछले छह महीनों में इसने बंपर 52.50% का रिटर्न दिया है.
टैग्स