✕

होम / बिजनेस / सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट: ऐसे माहौल में निवेश के लिए कौन से शेयर हैं बेहतर?

सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट: ऐसे माहौल में निवेश के लिए कौन से शेयर हैं बेहतर?

BSE का सेंसेक्स 466.26 अंक गिरकर 82,159.97 अंक पर बंद हुआ. वहीं, NSE का निफ्टी 124.70 अंक गिरकर 25,202.35 अंक पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

बीते सोमवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई थी. आईटी कंपनियों और रिलायंस इंडस्ट्रीज में बिकवाली के कारण सेंसेक्स 466 अंक और निफ्टी 125 अंक लुढ़ककर बंद हुए. हालांकि, कुछ चुनिंदा शेयरों में तेजी का रुझान दिखाई दिया है, जिन पर निवेशकों की नजर टिकी हुई है. बॉम्बे शेयर बाजार (BSE) का सेंसेक्स 466.26 अंक यानी 0.56% गिरकर 82,159.97 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान यह 628 अंकों तक नीचे चला गया था. वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 124.70 अंक यानी 0.49% गिरकर 25,202.35 अंक पर बंद हुआ.

कल किन कंपनियों को हुआ नुकसान?

कल यानी 22 सितंबर को सेंसेक्स में शामिल टेक महिंद्रा, टीसीएस, इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स, ट्रेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एलएंडटी जैसी कंपनियों के शेयर नुकसान में रहे. बाजार विशेषज्ञों के अनुसार इस गिरावट का मुख्य कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का H-1B वीजा फीस को 1,00,000 डॉलर तक बढ़ाने का ऐलान रहा, जिसके चलते आईटी सेक्टर के शेयरों में दबाव देखने को मिला.

इन शेयरों में दिखी मजबूती

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार आज कुछ कंपनियों में निवेश निवेशकों को फायदा दे सकता है. इटर्नल, बजाज फाइनेंस, अडानी पोर्ट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में तेजी दर्ज की गई. विशेष रूप से Adani Power, Adani Gas, Adani Green, Netweb Technologies, Adani Energy, Anant Raj और Adani Wilmar ने अपना 52 हफ्तों का उच्च स्तर पार किया है. यह संकेत देता है कि इन शेयरों में आने वाले दिनों में और तेजी देखने को मिल सकती है. 

किन शेयरों में गिरावट के संकेत?

तकनीकी संकेतक MACD ने Zensar Tech, KFIN Technologies, Mphasis, LTIMindtree, Concord Biotech, Coforge और Sai Life Science जैसे शेयरों में मंदी की ओर इशारा किया है. इसका मतलब है कि इन शेयरों में आगे गिरावट संभव है. विश्लेषकों का मानना है कि अडानी ग्रुप और Netweb Technologies जैसे शेयर फिलहाल बेहतर रिटर्न दे सकते हैं. हालांकि, गिरावट के संकेत वाले शेयरों से दूरी बनाने की सलाह दी जा रही है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

13 minutes ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 hour ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 hour ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

5 hours ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

7 hours ago