होम / बिजनेस / 600 अंक उछला Sensex, जहां Airtel ने बनाया रिकॉर्ड, वहीं RR Kabel में हुई गिरावट!

600 अंक उछला Sensex, जहां Airtel ने बनाया रिकॉर्ड, वहीं RR Kabel में हुई गिरावट!

घरेलु स्टॉक मार्केट में काफी तेजी देखने को मिली और इसके पीछे बैंक, ऑटोमोबाइल और IT स्टॉक्स में आई वृद्धि को प्रमुख बताया जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर मार्केट (Share Market) के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैपिटल ने आज एक नया इतिहास बनाया है और पहली बार 4 ट्रिलियन डॉलर्स का आंकड़ा छू लिया है. कारोबार खत्म होने तक BSE सेंसेक्स (Sensex) में लगभग 600 अंकों की वृद्धि देखने को मिली है जिसके बाद सेंसेक्स 66,750 अंकों के नए स्तर पर पहुंच गया है. 

66 हजार पार Sensex, निफ्टी 20,000 पार
आज दोपहर में घरेलु स्टॉक मार्केट में काफी तेजी देखने को मिली और इस तेजी के पीछे बैंकों, ऑटोमोबाइल और IT के स्टॉक्स में आई वृद्धि को प्रमुख वजह बताया जा रहा है. इन सेक्टरों में हुई वृद्धि की वजह से BSE सेंसेक्स (Sensex) में लगभग 600 अंकों की वृद्धि देखने को मिली जिसकी बदौलत सेंसेक्स 66,750 अंकों के ऊपर पहुंच गया. दूसरी तरफ राष्ट्रीय स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी (Nifty) में 170 अंकों की बढ़त दर्ज की गई जिसके बाद यह भी 20,000 अंकों के पार जा पहुंचा. भारतीय मार्केट में इस उछाल की बदौलत लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैपिटल में लगभग 2.2 लाख करोड़ रुपयों की वृद्धि भी देखने को मिली. 

Airtel ने बनाया रिकॉर्ड
जहां एक तरफ भारतीय मार्केटों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक था, वहीं दूसरी तरफ भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयरों ने भी आज एक नया रिकॉर्ड बनाया. आज के शुरूआती कारोबार के दौरान कंपनी के शेयरों में 2% की वृद्धि देखने को मिली थी जिसके बाद कंपनी के शेयर 1007.10 रुपए प्रति शेयर पर पहुंच गए और 1000 रुपए के निशान को पार करके एयरटेल ने एक नया रिकॉर्ड बना लिया है. जहां एक तरफ शेयर बाजार में एयरटेल के शेयरों की कीमत 1000 रुपए प्रति शेयर के पार पहुंच गई वहीं कंपनी के मार्केट कैपिटल में भी इजाफा देखने को मिला जिसके बाद यह 5.6 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गई. हालांकि आज का कारोबार खत्म होने तक कंपनी के शेयरों में हुई बढ़त कम होकर मात्र 1.03% की रह गई और कंपनी के शेयरों की कीमत 995 रुपए प्रति शेयर के स्तर पर वापस आ गई है. 

RR Kabel के शेयरों में आई गिरावट
शेयर मार्केट में खबरों का बोलबाला भी रहता ही है और आज RR Kabel के शेयरों में एक खबर की वजह से गिरावट देखने को मिली है. दरअसल खबर आई कि आयकर विभाग द्वारा कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है जिसकी वजह से कंपनी के शेयरों में 2% जितनी गिरावट देखने को मिली. हालांकि बाजार बंद होने तक कंपनी के शेयरों की स्थिति में थोड़ा सुधार होता नजर आया और 2% की गिरावट कम होकर मात्र 1.22% की रह गई जिसके बाद RR Kabel के स्टॉक में मौजूद शेयरों की कीमत 1639.30 रुपए प्रति शेयर पर पहुंच गई.
 
यह भी पढ़ें: Hinduja Global के ठिकानों पर IT विभाग ने मारा छापा, क्या है पूरा मामला?

टैग्स
सम्बंधित खबरें

कोचिन शिपयार्ड में 5.04% तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, बाजार भाव से 7% कम कीमत पर मिलेंगे शेयर

सरकार ने OFS का फ्लोर प्राइस 1,400 रुपये प्रति शेयर तय किया है. संस्थागत निवेशक 7 जुलाई और खुदरा निवेशक 8 जुलाई को इस पेशकश में हिस्सा ले सकेंगे.

2 hours ago

सहकारिता क्षेत्र को मिलेगा नया विस्तार, जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी: अमित शाह

सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि सरकार जल्द ही 'भारत टैक्सी' की तर्ज पर सहकारी यूटिलिटी एग्रीगेटर शुरू करेगी.

2 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी क्या रहेगी बरकरार? आज इन शेयरों पर रखें नजर

सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 521.16 अंक चढ़कर 78,285.07 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 159.50 अंक की बढ़त के साथ 24,430.35 पर बंद हुआ था.

3 hours ago

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

17 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

17 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी क्या रहेगी बरकरार? आज इन शेयरों पर रखें नजर

सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 521.16 अंक चढ़कर 78,285.07 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 159.50 अंक की बढ़त के साथ 24,430.35 पर बंद हुआ था.

3 hours ago

कोचिन शिपयार्ड में 5.04% तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, बाजार भाव से 7% कम कीमत पर मिलेंगे शेयर

सरकार ने OFS का फ्लोर प्राइस 1,400 रुपये प्रति शेयर तय किया है. संस्थागत निवेशक 7 जुलाई और खुदरा निवेशक 8 जुलाई को इस पेशकश में हिस्सा ले सकेंगे.

2 hours ago

सहकारिता क्षेत्र को मिलेगा नया विस्तार, जल्द बनेगी सहकारी जीवन बीमा कंपनी: अमित शाह

सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा कि सरकार जल्द ही 'भारत टैक्सी' की तर्ज पर सहकारी यूटिलिटी एग्रीगेटर शुरू करेगी.

2 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

17 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.

18 hours ago