✕

होम / बिजनेस / सेंसेक्स और निफ्टी में तेज गिरावट, कहां लगाएं दांव, कहां बरतें सावधानी?

सेंसेक्स और निफ्टी में तेज गिरावट, कहां लगाएं दांव, कहां बरतें सावधानी?

सोमवार को BSE का सेंसेक्स 572.07 अंक टूटकर 80,891.02 पर बंद हुआ, जबकि NSE का निफ्टी 156.10 अंक गिरकर 24,680.90 पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश के शेयर बाजार में सोमवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट देखने को मिली. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 572.07 अंक टूटकर 80,891.02 पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 156.10 अंक गिरकर 24,680.90 पर आ गया. कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 686.65 अंक तक टूट गया था. बाजार विशेषज्ञों के अनुसार बाजार में गिरावट का प्रमुख कारण कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों में भारी बिकवाली और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर बनी अनिश्चितता रही. सेंसेक्स के 30 शेयरों में से अधिकांश नुकसान में रहे, जिससे बाजार में नकारात्मक रुख रहा.

किन कंपनियों के शेयर रहे नुकसान में
कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में सबसे अधिक 7.31 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. इसके अलावा बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, टाइटन, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), HCL टेक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के शेयर भी दबाव में रहे. वहीं, कुछ शेयरों ने गिरते बाजार में मजबूती दिखाई. इनमें हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, ICICI बैंक, पावर ग्रिड, HDFC बैंक और ITC शामिल हैं. इन कंपनियों के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली.

आज इन इन शेयरों में दिखी तेजी
सोमवार को Laurus Labs, Chennai Petro, ACME Solar Holdings, Vijaya Diagnostic Centre, Aadhar Housing Finance, eClerx Services और Mphasis के शेयरों ने 52 हफ्तों का उच्च स्तर पार कर लिया. यह निवेशकों के बीच इन शेयरों को लेकर बढ़ते भरोसे और मजबूत मांग का संकेत देता है. बाजार विशेषज्ञों के अनुसार आज इन शेयरों में तेजी देखने को मिल सकती है. 

इन शेयरों में दिख रही मंदी
तकनीकी संकेतकों के आधार पर कुछ स्टॉक्स में गिरावट के संकेत सामने आए हैं. MACD इंडिकेटर के मुताबिक कोटक महिंद्रा बैंक, Home First Finance, Macrotech Developers, SBI Card, Gujarat Mineral Development, CDSL और Engineers India में मंदी के रुझान नजर आ रहे हैं. बाजार की मौजूदा स्थिति को देखते हुए निवेशकों को सतर्कता बरतने की जरूरत है. जहां Laurus Labs और Chennai Petro जैसे स्टॉक्स में तेजी बनी रह सकती है, वहीं कमजोर सिग्नल वाले शेयरों से फिलहाल दूरी बनाना बेहतर होगा.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

21 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

23 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

4 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

23 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

21 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago