✕

होम / बिजनेस / SEBI का बड़ा फैसला: वाधवान ब्रदर्स पर 5 साल का प्रतिबंध, 120 करोड़ रुपये का जुर्माना

SEBI का बड़ा फैसला: वाधवान ब्रदर्स पर 5 साल का प्रतिबंध, 120 करोड़ रुपये का जुर्माना

SEBI ने DHFL के प्रमोटर्स और पूर्व अधिकारियों पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं और धोखाधड़ी के आरोप में कड़ी सजा दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने दिवालिया हुई देवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन (DHFL) के कथित फंड डाइवर्जन मामले में कड़ा कदम उठाया है. सेबी ने प्रमोटर कपिल वाधवान और धीरज वाधवान को पांच साल के लिए सिक्योरिटीज मार्केट से प्रतिबंधित कर दिया. साथ ही उन्हें किसी भी लिस्टेड कंपनी में अहम पद संभालने से भी रोका गया है. इसके अलावा राकेश वाधवान और सारंग वाधवान पर चार-चार साल का बैन लगाया गया है. वहीं, पूर्व सीईओ और जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर हर्षिल मेहता तथा पूर्व सीएफओ संतोष शर्मा को तीन-तीन साल के लिए प्रतिबंधित किया गया है.

सबसे बड़ा जुर्माना कपिल और धीरज पर

मीडिया रिपोर्ट्स  के अनुसार सेबी ने सभी आरोपियों पर कुल 120 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. इसमें कपिल और धीरज वाधवान को 27-27 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा जुर्माना भरना होगा.

बांद्रा बुक एंटिटीज को लोन का आरोप

रेग्युलेटर के अनुसार DHFL ने एक धोखाधड़ी योजना के तहत 87 "बांद्रा बुक एंटिटीज" (BBEs) को लोन दिए, जो एक-दूसरे और DHFL प्रमोटर ग्रुप से जुड़े थे. इन 39 BBEs को DHFL से 5,662.44 करोड़ रुपये का लोन मिला, जिसमें से 40% रकम 48 ऐसी कंपनियों को ट्रांसफर हुई जो DHFL प्रमोटर्स से संबद्ध थीं. मार्च 2019 तक BBEs पर 14,040 करोड़ रुपये का लोन बकाया था.

रिटेल लोन के नाम पर धोखा

सेबी ने पाया कि कमजोर वित्तीय स्थिति वाले संबंधित पक्षों को दिए गए बड़े अनसिक्योर्ड लोन को “रिटेल हाउसिंग लोन” के रूप में गलत तरीके से पेश किया गया. यह फर्जीवाड़ा एक नकली वर्चुअल शाखा “बांद्रा ब्रांच” और बंद हो चुके रिटेल लोन अकाउंट्स के जरिए किया गया.

निवेशकों को गुमराह करने का आरोप

सेबी के होल टाइम सदस्य अनंत नारायण के मुताबिक, BBE लोन की छिपी हुई प्रकृति ने रेग्युलेटरी कार्रवाई में देरी की और बाजार की स्थिरता को खतरे में डाल दिया. यदि सही वित्तीय विवरण पेश किए जाते तो DHFL 2007-08 से 2015-16 तक लगातार घाटे में होती, लेकिन कंपनी ने मुनाफा दिखाकर निवेशकों को गुमराह किया.

आगे की कार्रवाई बाकी

सेबी ने सितंबर 2020 में इस मामले में अंतरिम आदेश जारी कर शुरुआती रोक लगाई थी. अब रेग्युलेटर इस धोखाधड़ी से हुए गैरकानूनी लाभ की सटीक राशि तय करेगा और आगे कार्रवाई कर सकता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

14 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

16 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

17 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

18 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

18 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

16 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

14 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago