होम / बिजनेस / SEBI ने इस गलती के लिए Paytm को दी चेतावनी, जानिए शेयर पर क्या हुआ इसका असर?

SEBI ने इस गलती के लिए Paytm को दी चेतावनी, जानिए शेयर पर क्या हुआ इसका असर?

पेटीएम (Paytm) पर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के बाद अब SEBI ने शिकंजा कसा है. सेबी ने पेटीएम को साल 2021-22 के एक पुराने मामले को लेकर सख्त चेतावनी दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

फिनटेक कंपनी पेटीएम (Paytm) की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. कभी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI), तो कभी भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) इसकी मुश्किलें बढ़ा रही हैं. दरअसल, बाजार नियामक सेबी ने अब पेटीएम को साल 2021-22 के एक मामले को लेकर वारंट लेटर जारी किया है. इस खबर का असर पेटीएम के शेयरों पर भी दिख रहा है. तो आइए जानते हैं क्या है ये पूरा मामला और पेटीएन के शेयर पर इसका क्या प्रभाव पड़ा है? 

करोड़ों के ट्रांजैक्शन किए, ऑडिट कमेटी और शेयरधारकों को नहीं दी जानकारी 
सेबी ने 15 जुलाई को पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One 97 Communications Ltd.) को एक एडमिनिस्ट्रेटिव वॉर्निंग लेटर जारी किया है.  दरअसल, सेबी ने पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशन पर आरोप लगाया है कि वित्त वर्ष 2021-22 में पेटीएम ने अपनी सहायक कंपनी पेटीएम पेमेंट बैंक (Paytm Payments Bank Ltd) के साथ देन-देन किए, लेकिन इसके लिए न तो ऑडिट कमेटी से मंजूरी ली गई और न ही शेयरधारकोंको इसकी जानकारी दी गई. अपने वॉर्निंग लेटर में सेबी ने दो ट्रांजैक्शन में नियमों के उल्लघंन को उजागर किया है. सेबी के अनुसार कंपनी ने 324 करोड़ और 36 करोड़ रुपये के ट्रांजैक्शन किए, जिसके बारे में ऑडिट कमेटी और शेयरधारकों को जानकारी नहीं दी गई न उनकी मंजूरी ली गई. 

सेबी ने कहा- फिर हुई गलती तो होगी सख्त कार्रवाई 
सेबी ने पेटीएम को चेतावनी दी है कि वो आगे इन बातों का ध्यान रखें. उसने पेटीएम को अपने मानकों में सुधार लाने की सलाह देते हुए कहा है कि अगर आगे से फिर कुछ ऐसा हुआ तो कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इतना ही नहीं कंपनी को सेबी की ओर से हाइलाइट्स किए गए मुद्दों को सुधारकर 10 दिन के अंदर सेबी को इसकी जानकारी देने के निर्देश दिए हैं. 

सेबी की चेतावनी पर पेटीएम ने दिया ये जवाब  
सेबी की चेतावनी के बाद पेटीएम ने कहा कि उसने लेन-देन की रकम की संख्या बताई थी. हालांकि कंपनी ने कहा कि वो सेबी के निर्देशों का पालन करेगी. वहीं, इस चेतावनी का उसके कारोबार पर कोई असर नहीं होगा. कंपनी की वित्तीय, कारोबार और अन्य गतिविधियां पहले की तरह चलती रहेगी.  पेटीएम ने कहा है कि हाई कंप्लायंस स्टैंडर्ड को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं. वह जल्द ही सेबी को अपना जवाब भी सौंपेगी.

शेयर में आई गिरावट
शेयर बाजार खुलने के साथ ही पेटीएम के शेयर मंगलवार सुबह गिरने लगे.  सुबह 9.50 बजे तक पेटीएम के शेयर 462.50 (1.42%) तक गिर गए थे. वहीं खबर लिखने के दौरान यह 1.85 प्रतिशत गिरकर 460.95 रुपये पर आ गया. 

BW Hindi के व्हाट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

53 minutes ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

1 hour ago

तेल कहां है, MCX?

अगर मुझे कभी भारत के सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दायर करनी पड़े, तो वह कुछ ऐसी होगी. लापता बैरल्स का मामला.

3 hours ago

CBI ने ₹2,684 करोड़ के LIC मामले में रिलायंस कैपिटल और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज किया केस

LIC की शिकायत में 2012 से 2018 के बीच Reliance Capital द्वारा जारी पांच NCD में किए गए निवेश में गलत जानकारी देने और फंड डायवर्ट करने के आरोप

3 hours ago

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध वाले कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

रूस से तेल-गैस खरीदने वाले देशों पर अमेरिकी राष्ट्रपति को 100% तक शुल्क लगाने का अधिकार, भारत और चीन हो सकते हैं दायरे में

3 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

53 minutes ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

6 hours ago