✕

होम / बिजनेस / अब 'अपनों' के निशाने पर SEBI चीफ, कर्मचारियों ने बुच की लीडरशिप पर उठाए सवाल

अब 'अपनों' के निशाने पर SEBI चीफ, कर्मचारियों ने बुच की लीडरशिप पर उठाए सवाल

सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच के खिलाफ उनके अपने कर्मचारियों ने ही मोर्चा खोल दिया है. इस संबंध में वित्त मंत्रालय से शिकायत की गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) की चीफ माधबी पुरी बुच की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पहले हिंडनबर्ग ने उन पर अडानी समूह से रिश्ते के आरोप लगाए. फिर कांग्रेस ने हमला बोला. इसके बाद एस्सल ग्रुप के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने गंभीर आरोप लगाए और अब सेबी चीफ के अपने ही कर्मचारियों ने उनके खिलाफ शिकायत की है.   

टॉक्सिक वर्क कल्चर
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सेबी के अधिकारियों ने पिछले महीने वित्त मंत्रालय से शिकायत कर SEBI लीडरशिप पर गंभीर आरोप लगाया है. कर्मचारियों का कहना है कि सेबी नेतृत्व टॉक्सिक वर्क कल्चर को बढ़ावा दे रहा है. 6 अगस्त को लिखे पत्र में कहा गया है कि सेबी की बैठकों में चिल्लाना, डांटना और सार्वजनिक रूप से अपमानित करना अब आम बात हो गई है.  

इतिहास में पहला मौका
फाइनेंस मिनिस्ट्री को भेजे पत्र में सेबी अधिकारियों ने कहा है कि माधबी पुरी बुच के नेतृत्व वाली टीम का रवैया सही नहीं है. वो सेबी स्टाफ के साथ कठोर और गैर-पेशेवर भाषा इस्तेमाल करती है. उनकी पल-पल की गतिविधि पर नजर रखी जाती है. उन्हें टारगेट दिए जाते हैं जिन्हें हासिल करना पूरी तरह नामुमकिन है. बता दें कि सभवत: सेबी के इतिहास में यह पहला मौका है जब स्टाफ ने लीडरशिप पर इस तरह के आरोप लगाए हैं. 

मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि सेबी नेतृत्व के इस तरह के व्यवहार से उनका मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हुआ है. साथ ही व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन के बीच तालमेल बैठाना भी मुश्किल हो गया है. अधिकारियों ने कहा कि सेबी प्रबंधन ने उनकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया, इसके चलते उन्हें वित्त मंत्रालय को पत्र लिखना पड़ा है. पत्र में यह भी कहा गया है कि सेबी बाहरी स्टेकहोल्डर्स के लिए स्थितियों में सुधारने के लिए काम कर रहा है, लेकिन उसके खुद के कर्मचारियों के बीच अविश्वास बढ़ रहा है.

इस्तीफे का बढ़ रहा दबाव
पत्र में आगे कहा गया है कि पिछले कुछ सालों से सेबी में डर का माहौल है. कर्मचारियों से अभद्र भाषा आम बात हो गई है. उधर, सेबी का कहना है कि कर्मचारियों की शिकायतों को दूर करने के लिए कुछ बदलाव किए गए हैं और सभी मुद्दे हल हो चुके हैं. बाजार नियामक के अनुसार, कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले दो संघों ने 3 सितंबर को ईमेल के माध्यम से इन बदलावों को स्वीकार भी किया है. बीते कुछ दिनों में जिस तरह से माधबी पुरी बुच को लेकर नए-नए आरोप सामने आ रहे हैं, उससे उनके लिए आने वाले दिन और भी ज्यादा मुश्किल भरे हो सकते हैं. इस बात की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि बुच को पद से इस्तीफा देने के लिए कह दिया जाए. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

47 minutes ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

2 hours ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

3 hours ago

2026 में वैश्विक व्यापार की वृद्धि दर 3.9% रहने का अनुमान, AI में निवेश से मिलेगी रफ्तार: WTO

एशिया निर्यात वृद्धि में सबसे आगे रह सकता है, जबकि भू-राजनीतिक तनावों के कारण दुनिया की प्रमुख व्यापारिक अर्थव्यवस्थाओं में कारोबार की संभावनाएं असमान रहने का अनुमान है.

5 hours ago

TCS के मुनाफे में 15% का उछाल, AI से कमाई 3 अरब डॉलर के पार; ₹12 डिविडेंड का ऐलान

सितंबर तिमाही में TCS का रेवेन्यू सालाना आधार पर 11.2% बढ़ा, AI से होने वाली सालाना आय 3 अरब डॉलर के पार पहुंची और कंपनी ने 4,258 कर्मचारियों को जोड़ा है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

डेट सिक्योरिटीज में जोखिम पहचानना होगा आसान, सेबी ने पेश किया नया क्रेडिट रिस्क-ओ-मीटर

सेबी के नए फ्रेमवर्क में डेट सिक्योरिटीज के क्रेडिट जोखिम को छह श्रेणियों में बांटा जाएगा. इसमें हरे रंग से सबसे कम जोखिम और लाल रंग से सबसे ज्यादा जोखिम का संकेत मिलेगा.

47 minutes ago

प्याज, तेल और चावल की महंगाई से बिगड़ा रसोई का बजट, वेज थाली 10% महंगी: रिपोर्ट

क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर में शाकाहारी थाली की लागत सालाना आधार पर 10% बढ़कर ₹30.8 हो गई, जबकि मांसाहारी थाली 6% महंगी होकर ₹59.5 पर पहुंच गई.

3 hours ago

सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को मिलने वाली टैक्स छूट खत्म, अब लगेगा 3% IGST

अब सोना, चांदी और प्लैटिनम के आयात पर बैंकों को 3% इंटीग्रेटेड गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (IGST) देना होगा, जिससे उन्हें बुलियन एक्सचेंज के जरिए आयात करने वाले अन्य कारोबारियों के समान कर व्यवस्था के दायरे में लाया जा सकेगा.

2 hours ago

जियो को 60 अरब डॉलर का झटका: बाजार में गिरावट, मस्क की पोस्ट और मुश्किल में रोड शो

जैसे-जैसे वैल्यूएशन चर्चा $160 अरब से $100 अरब तक चली जाती है और वैश्विक फंड्स भारती पर 30% छूट की मांग करते हैं, जियो के 2020 के बैकर्स को डॉलर रिटर्न मिलता है जो एक बॉन्ड फंड भी पार कर सकता है और एलोन मस्क का 'ओलिगार्क्स' पोस्ट रोडशो के बीच में आता है।