✕

होम / बिजनेस / SEBI ने लॉन्च किया @valid UPI सिस्टम: निवेशकों की सुरक्षा के लिए नई पहल

SEBI ने लॉन्च किया @valid UPI सिस्टम: निवेशकों की सुरक्षा के लिए नई पहल

SEBI ने हाल में @valid UPI सिस्टम शुरू किया है, जिससे निवेशक यह सुनिश्चित कर सकें कि वे केवल SEBI-पंजीकृत और अधिकृत संस्थाओं को ही भुगतान कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

डिजिटल पेमेंट्स और निवेश की दुनिया में धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने एक नया सिस्टम लॉन्च किया है, जो निवेशकों को अधिक सुरक्षा, भरोसा और पारदर्शिता देगा. यह सिस्टम खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो UPI के जरिए म्यूचुअल फंड या शेयर बाजार में निवेश करते हैं.

क्या है SEBI का @valid UPI सिस्टम?

SEBI ने निवेशकों को गुमराह होने से बचाने के लिए “मान्य UPI हैंडल” यानी @valid UPI IDs की शुरुआत की है. अब हर अधिकृत ब्रोकर, म्यूचुअल फंड कंपनी या अन्य रजिस्टर्ड संस्थान को एक यूनिक UPI ID मिलेगी जिसमें "@valid" शब्द और उस संस्था की पहचान होगी. उदाहरण के लिए, किसी ब्रोकर की ID `abc.brk@validhdfc` हो सकती है. वहीं, किसी म्यूचुअल फंड की ID `xyz.mf@validicici` हो सकती है. यह ID निवेशकों को यह पहचानने में मदद करेगी कि वे सही और सेबी-पंजीकृत संस्था को ही भुगतान कर रहे हैं.

नया सिस्टम क्यों है खास?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार SEBI के इस नए सिस्टम में दो बड़े विजुअल फीचर्स शामिल किए गए हैं:

1. थंब्स-अप आइकन : जब आप किसी @valid UPI ID पर पेमेंट करेंगे, तो स्क्रीन पर हरे रंग के त्रिकोण में “थंब्स-अप” का चिन्ह दिखाई देगा.

2. स्पेशल QR कोड : हर वैध संस्था के पास एक विशिष्ट QR कोड होगा, जिसके बीच में यही थंब्स-अप लोगो मौजूद रहेगा.

इन दोनों उपायों से यह सुनिश्चित होगा कि निवेशक सही जगह ही पैसा भेजें और गलती की कोई गुंजाइश न रहे.

SEBI Check टूल से करें पुष्टि

SEBI ने एक और सुविधा शुरू की है जिसका नाम है “SEBI Check”. इसके जरिए निवेशक:

1. UPI ID की वैधता जांच सकते हैं

2. बैंक अकाउंट डिटेल्स की पुष्टि कर सकते हैं

3. RTGS, NEFT और IMPS ट्रांसफर से जुड़े रिसीवर की जानकारी वेरिफाई कर सकते हैं

यह टूल SEBI की आधिकारिक वेबसाइट या Saarthi मोबाइल ऐप पर उपलब्ध है.

डिजिटल निवेश अब और सुरक्षित

SEBI का यह कदम भारत में डिजिटल फाइनेंशियल लेन-देन को सुरक्षित, भरोसेमंद और यूजर-फ्रेंडली बनाने की दिशा में बड़ा परिवर्तन माना जा रहा है. निवेशकों को अब न केवल सतर्क रहने की जरूरत है, बल्कि इस नई व्यवस्था का लाभ उठाकर अपने पैसों को सही जगह निवेश करने की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए. UPI से पेमेंट करते समय अब यह देखना जरूरी हो गया है कि जिस ID पर आप पैसा भेज रहे हैं, वह @valid सेबी-अनुमोदित है या नहीं. यह आदत भविष्य में आपको बड़े वित्तीय नुकसान से बचा सकती है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

1 hour ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

1 hour ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

3 hours ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

3 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

4 hours ago

बड़ी खबरें