✕

होम / बिजनेस / SEBI ने शेयर घोटाले के शिकार कार्वी निवेशकों को दी राहत, अब दिसंबर तक कर सकेंगे क्लेम

SEBI ने शेयर घोटाले के शिकार कार्वी निवेशकों को दी राहत, अब दिसंबर तक कर सकेंगे क्लेम

SEBI का यह कदम उन लोगों के लिए खास है जो अब तक क्लेम नहीं कर पाए थे. निवेशकों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते अपना दावा दर्ज करें.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग लिमिटेड (KSBL) के प्रभावित निवेशकों को बड़ी राहत देते हुए दावा दाखिल करने की समयसीमा बढ़ा दी है. अब निवेशक 31 दिसंबर, 2025 तक अपने दावे दर्ज कर सकते हैं. इससे पहले दावे दाखिल करने की अंतिम तिथि 2 जून, 2025 तय की गई थी, लेकिन निवेशकों की ओर से समय पर दावे नहीं आने के कारण SEBI ने यह फैसला लिया है.

NSE ने किया था डिफॉल्टर घोषित

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने 23 नवंबर, 2020 को कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग लिमिटेड को डिफॉल्टर घोषित किया था. इसके बाद निवेशकों को अपने शेयरों और फंड के निपटान के लिए दावा दाखिल करने का निर्देश दिया गया था. SEBI ने यह स्पष्ट किया है कि जिन्होंने अभी तक दावा दाखिल नहीं किया है, वे अब 31 दिसंबर, 2025 तक NSE के माध्यम से प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

निवेशकों के लिए NSE ने जारी किया टोल-फ्री नंबर

निवेशकों की सुविधा के लिए NSE ने एक टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800 266 0050 जारी किया है. इसके अलावा, निवेशक ईमेल के माध्यम से भी जानकारी और सहायता प्राप्त कर सकते हैं. SEBI ने निवेशकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि से पहले सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ अपना दावा जमा करें, ताकि उनके हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

KSBL पर लगाया था 21 करोड़ का जुर्माना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार्वी पर यह आरोप था कि उसने ग्राहकों की ओर से दी गई 'पावर ऑफ अटॉर्नी' का दुरुपयोग करते हुए उनके शेयरों को गिरवी रखकर वित्तीय संस्थानों से बड़ी रकम जुटाई और फिर उन पैसों का गबन किया. इस गंभीर अनियमितता के चलते अप्रैल 2023 में SEBI ने कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग लिमिटेड और उसके चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर सी. पार्थसारथी को सात साल के लिए प्रतिभूति बाजार में प्रतिबंधित कर दिया था. साथ ही, उन पर 21 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था.

ग्राहकों के शेयर और फंड निपटान में चूक से हुआ विवाद

कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग लिमिटेड अपने ग्राहकों के शेयर और फंड का समय पर निपटान करने में विफल रहा, जो कि SEBI के नियामकीय मानकों का स्पष्ट उल्लंघन था. यह मामला सामने आने के बाद SEBI ने सख्त कार्रवाई करते हुए कंपनी के खिलाफ कई दंडात्मक कदम उठाए थे.

(नोट: निवेशक अधिक जानकारी के लिए NSE की आधिकारिक वेबसाइट या टोल-फ्री नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.)
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

14 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

14 hours ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

17 hours ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

18 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

20 hours ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

12 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

10 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

20 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

13 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

14 hours ago