✕

होम / बिजनेस / SBI की अब तक की सबसे बड़ी फंडरेजिंग डील, 25,000 करोड़ की QIP अगले हफ्ते संभव

SBI की अब तक की सबसे बड़ी फंडरेजिंग डील, 25,000 करोड़ की QIP अगले हफ्ते संभव

SBI की यह डील न केवल बैंक के लिए एक ट्रांसफॉर्मेशनल मूव साबित हो सकती है, बल्कि भारतीय पूंजी बाजार में भी एक नया रिकॉर्ड कायम कर सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश का सबसे बड़ा बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), एक बड़ी वित्तीय डील की तैयारी कर रहा है. बैंक करीब 25,000 करोड़ रुपये (लगभग 2.9 अरब डॉलर) के शेयर संस्थागत निवेशकों को बेचने की योजना बना रहा है. जानकारों के अनुसार, यह डील अगले हफ्ते ही अमल में लाई जा सकती है और यह अब तक की सबसे बड़ी डीलों में से एक मानी जा रही है.

इतिहास रच सकता है यह QIP

यदि इस डील के तहत प्रस्तावित क्वालिफाइड इंस्टिट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) को पूरा सब्सक्रिप्शन मिल जाता है, तो यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा QIP होगा. यह 2015 में कोल इंडिया लिमिटेड की 22,560 करोड़ रुपये की QIP को भी पीछे छोड़ देगा. SBI के बोर्ड ने इस बिक्री को मई 2025 में ही मंजूरी दे दी थी. हालांकि, यह योजना अभी फाइनल नहीं हुई है और इसमें कुछ बदलाव भी संभव हैं. इस संबंध में SBI ने ब्लूमबर्ग के सवालों का जवाब नहीं दिया है.

शेयर बिक्री के पीछे की रणनीति

इस डील का उद्देश्य बैंक की लोन ग्रोथ को सपोर्ट करना, बैलेंस शीट को मजबूत बनाना और रेगुलेटरी जरूरतों को पूरा करना है. खास बात यह है कि 2017 के बाद पहली बार SBI इक्विटी मार्केट से पूंजी जुटाने जा रहा है. इससे बैंक की वित्तीय स्थिति और क्रेडिट डिलीवरी क्षमता को बल मिलने की उम्मीद है.

इन इनवेस्टमेंट बैंकों को सौंपी गई जिम्मेदारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार SBI ने इस बड़ी डील को संभालने के लिए छह इनवेस्टमेंट बैंकों को चुना है. इनमें सिटीग्रुप इंडिया, HSBC होल्डिंग्स (इंडिया शाखा), ICICI सिक्योरिटीज, कोटक इनवेस्टमेंट बैंकिंग, मॉर्गन स्टेनली और SBI कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड शामिल हैं. इन बैंकों की मदद से SBI निवेशकों तक अपनी पेशकश को लेकर पहुंचेगा और इस ऐतिहासिक फंडरेजिंग को अंजाम देगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago

बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

12 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.