होम / बिजनेस / SBFC फाइनेंस ने 66% की वृद्धि से की शुरुआत, आगे क्या होगा हाल?

SBFC फाइनेंस ने 66% की वृद्धि से की शुरुआत, आगे क्या होगा हाल?

इस NBFC के IPO के सब्सक्रिप्शन का आखिरी दिन 7 अगस्त था और IPO द्वारा इस दिन शानदार प्रदर्शन किया गया था.

पवन कुमार मिश्रा 2 years ago

SBFC फाइनेंस (SBFC Finance) एक NBFC यानी नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी है जो MSME सेक्टर से संबंधित है और हाल ही में इस कंपनी को लेकर एक काफी सकारात्मक खबर सामने आ रही है. इक्विटी मार्केट की स्थिति आज काफी कमजोर नजर आ रही थी लेकिन इस बीच भी SBFC फाइनेंस ने मार्केट में एक शानदार शुरुआत की है. 

IPO का शानदार प्रदर्शन
7 अगस्त को इस NBFC के IPO के सब्सक्रिप्शन का आखिरी दिन था और कंपनी के IPO द्वारा इस दिन शानदार प्रदर्शन किया गया था. आपको बता दें कि अपने सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन इस शेयर के सब्क्रिप्शन में लगभग 71% का उछाल देखने को मिला था. कंपनी द्वारा 13.35 करोड़ शेयरों का ऑफर दिया गया था और इसके लिए इन्वेस्टरों ने 936.03 करोड़ रूपए के इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगाई थी. 

किसने किया कितना सबस्क्राइब
जहां रिटेल इन्वेस्टरों ने आवंटित किए गए शेयरों से 10.89 गुना ज्यादा शेयरों को सब्सक्राइब किया था, वहीं कर्मचारियों को आवंटित किए गए को 5.78 गुना ज्यादा सब्सक्राइब किया गया था. आज जब इस शेयर को लिस्ट किया गया तो बाजार की स्थिति अनिश्चित थी लेकिन फिर भी इस शेयर ने 66% की वृद्धि के साथ जबरदस्त शुरुआत की थी. ज्यादातर लोगों का यह सवाल होगा कि इस शेयर को होल्ड करके रखें या फिर तुरंत प्रॉफिट प्राप्त करने के लिए इसे बेच दें? 

कंपनी के सिद्धांत पर विश्वास
Globe Capital के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट हिमांशु गुप्ता (Himanshu Gupta) ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि SBFC फाइनेंशियल के IPO को बहुत भारी मात्रा में ओवर-सब्सक्राइब किया गया था, जिससे पता चलता है कि मार्केट को कंपनी के सिद्धांतों में काफी ज्यादा भरोसा है. पिछले कुछ समय से हमें देखने को मिल रहा है कि मार्केट की स्थिति अनिश्चित है लेकिन ऐसी स्थिति में भी SBFC फाइनेंस के शेयरों ने अच्छा प्रदर्शन किया है.  

बेचें या होल्ड करें? 
अब इस शेयर को बेचने या फिर होल्ड करने के प्रमुख मुद्दे पर आते हैं. हिमांशु ने इस विषय पर बात करते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि ट्रेडर्स को इस शेयर को होल्ड करके रखना चाहिए. अगर आप कुछ महीनों या फिर कुछ सालों के लिए यानी लॉन्ग-टर्म के नजरिये से इस शेयर में इन्वेस्ट करना चाहते हैं तो आपको इस शेयर को होल्ड करना चाहिए. सिर्फ हिमांशु ही नहीं, ज्यादातर मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि कंपनी के सिद्धांतों पर मार्केट को विश्वास है और लॉन्ग-टर्म में यह शेयर बेहतर रिटर्न्स प्रदान कर सकता है.
 
यह भी पढ़ें:  ITR रिटर्न फाइल करने में इन राज्‍यों में मारी बाजी! ये रह गए पीछे 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

15 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

15 hours ago

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

16 hours ago

महंगाई और वैश्विक चुनौतियों के बीच इमामी का दमदार प्रदर्शन, Q1 में राजस्व 15% बढ़ा

इमामी लिमिटेड के निदेशक मंडल ने 30 जून 2026 को समाप्त पहली तिमाही के गैर-ऑडिटेड वित्तीय नतीजों को मंजूरी दे दी है. कंपनी ने बताया कि Q1 FY27 में समेकित परिचालन राजस्व 15 फीसदी बढ़कर 1,039 करोड़ रुपये रहा.

17 hours ago

'100% Pure' का दावा पड़ा भारी! FSSAI ने डाबर के कई प्रोडक्ट्स की बिक्री पर लगाई रोक

FSSAI के आदेश के मुताबिक, जिन उत्पादों पर कार्रवाई की गई है उनमें शहद, एप्पल साइडर विनेगर, वर्जिन कोकोनट ऑयल, तिल का तेल, गाय का घी, नारियल पानी, नारियल का दूध और अन्य खाद्य उत्पाद शामिल हैं.

19 hours ago

बड़ी खबरें

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

16 hours ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

15 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

15 hours ago

नोएडा-गुरुग्राम बने रियल एस्टेट निवेश के सबसे बड़े हॉटस्पॉट, 7 साल में घरों की कीमतें 125% तक बढ़ीं: रिपोर्ट

ANAROCK रिसर्च एंड एडवाइजरी के विश्लेषण के अनुसार, देश के 11 प्रमुख आवासीय बाजारों में 2019 से Q2 2026 के बीच पूंजीगत मूल्य और रेंटल यील्ड, दोनों में लगभग समान गति से वृद्धि हुई है.