✕

होम / बिजनेस / Sanathan टेक्सटाइल्स ने पंजाब के ग्रीन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में वाणिज्यिक उत्पादन शुरू किया

Sanathan टेक्सटाइल्स ने पंजाब के ग्रीन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में वाणिज्यिक उत्पादन शुरू किया

Sanathan टेक्सटाइल्स का यह प्रोजेक्ट नॉर्थ इंडिया के टेक्सटाइल सेक्टर में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के साथ-साथ वैश्विक प्रतिस्पर्धा में भारत की स्थिति को और सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

सनाथन टेक्सटाइल्स लिमिटेड (Sanathan) ने अपने विकास यात्रा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है. दरअसल, कंपनी ने पंजाब के वजीराबाद स्थित अपने अत्याधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में वाणिज्यिक उत्पादन की शुरुआत कर दी है.

फेज 1 के तहत आज कंटिन्युअस पॉलिमराइजेशन (CP) लाइन को चालू कर दिया गया है, जो कंपनी के भौगोलिक विस्तार की दिशा में पहला कदम है. इस इकाई ने प्रारंभ में 350 टन प्रतिदिन उत्पादन क्षमता के साथ संचालन शुरू किया है, जिसे अगले 3-4 महीनों में धीरे-धीरे बढ़ाकर 700 टन प्रतिदिन तक ले जाने की योजना है.

फेज 2 के लागू होने के बाद, पंजाब की यह सुविधा 950 टन प्रतिदिन का योगदान देगी, जिससे सनाथन टेक्सटाइल्स की कुल इंस्टॉल्ड यार्न मैन्युफैक्चरिंग क्षमता सिलवासा की 2,23,750 एमटीपीए से बढ़कर दोनों स्थानों पर मिलाकर 5,70,500 एमटीपीए हो जाएगी.

कंपनी ने स्पष्ट किया है कि दोनों प्लांट्स को अधिकतम क्षमता उपयोग के लक्ष्य के साथ संचालित किया जाएगा, लेकिन उनकी व्यावसायिक रणनीति भिन्न रहेगी.

पंजाब संयंत्र का फोकस स्थानीय इकोसिस्टम को सशक्त बनाना और हरित विनिर्माण प्रक्रिया को अपनाना होगा. यह यूनिट मुख्यतः उत्तर भारत के वस्त्र बाजार की आवश्यकताओं को पूरा करेगी.

सिलवासा इकाई, जो भारत के पश्चिमी बंदरगाहों के करीब है, का ध्यान घरेलू एवं निर्यात बाजार दोनों की मांगों को पूरा करने पर रहेगा, जिससे कंपनी का वैश्विक दायरा और अधिक मजबूत होगा.

कंपनी के बोर्ड और प्रबंधन ने सभी हितधारकों, कर्मचारियों, निवेशकों और साझेदारों के प्रति आभार व्यक्त किया है, जिनके सतत समर्थन और विश्वास ने इस उपलब्धि को संभव बनाया. इस मील के पत्थर के साथ, सनाथन टेक्सटाइल्स ने एक बार फिर यह दृढ़ संकल्प व्यक्त किया है कि वह समयबद्ध निष्पादन, संचालन में चुस्ती और दीर्घकालिक मूल्य सृजन की दिशा में निरंतर अग्रसर रहेगा.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

15 hours ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

15 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

17 hours ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

17 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

18 hours ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

10 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

7 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

18 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

10 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

11 hours ago