होम / बिजनेस / भारत में एंट्री चाहती है ये रूसी कंपनी, जानें क्या है वजह और क्या होगा फायदा?

भारत में एंट्री चाहती है ये रूसी कंपनी, जानें क्या है वजह और क्या होगा फायदा?

रूस और भारत के रिश्ते काफी पुराने हैं, लेकिन अब तक भारत रूसी कोयले का बड़ा खरीदार नहीं रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारतीय अर्थव्यवस्था दुनिया को प्रभावित कर रही है. यही वजह है कि दुनिया की दिग्गज कंपनियां भारत में या तो अपना कारोबार बढ़ा रही हैं या फिर यहां एंट्री के लिए उत्साहित हैं. अब रूस की सबसे बड़ी कोयला कंपनी 'साइबेरियन कोल एनर्जी' भारत में अपना दफ्तर खोलना चाहती है. इसकी मोटे तौर पर दो वजह हैं, पहली रूस-यूक्रेन युद्ध और दूसरी, भारत का बाज़ार. युद्ध की वजह से पिछले कुछ महीने से यूरोपीय देशों ने रूस पर कारोबारी प्रतिबंध लगा रखा है. ऐसे में 'साइबेरियन कोल एनर्जी' को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है. ऐसे में भारत उसे एक उम्मीद के रूप में दिखाई दे रहा है.

दुनिया की चौथी बड़ी कंपनी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साइबेरियन कोल एनर्जी लिफ्ट कंपनी के सीईओ मैक्सिम बसोब का कहना है कि वह भारत में जल्द ही अपना दफ्तर शुरू करने की योजना बना रहे हैं. 2022 के पहले 6 महीने में भारत ने रूस से 1.25 मिलियन टन कोयला मंगाया है, जो 2021 की तुलना में करीब 2 गुना ज्यादा है. साइबेरियन कोल एनर्जी लिमिटेड दुनिया की चौथी सबसे बड़ी कोयला कंपनी है, जिसकी स्थापना 2001 में हुई थी. कंपनी का मुख्यालय मॉस्को में है.

भारत आए थे सीईओ
साइबेरियन कोल एनर्जी कंपनी के सीईओ मैक्सिम बसोबहाल में भारत में अपना कामकाज शुरू करने के लिहाज से हाल ही में यहां की यात्रा की थी. यह रूसी कंपनी अब भारत के साथ अपने कारोबारी संबंध बढ़ाना चाहती है. इस समय कंपनी भारत में अपने कामकाज का खाका तैयार करने में लगी है. इसमें लॉजिस्टिक की सुविधा बढ़ाने, मांग का अनुमान, अपने पार्टनर्स की संख्या बढ़ाने और आपूर्ति में कम खर्च जैसे मुद्दे प्रमुख रूप से शामिल हैं.   

युद्ध से बदले हालात
रूस और भारत के रिश्ते काफी पुराने हैं, लेकिन अब तक भारत रूसी कोयले का बड़ा खरीदार नहीं रहा है. इसकी सबसे प्रमुख वजह है ज्यादा आयात खर्च. लेकिन रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद हालत बदले हैं. अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंधों के चलते रूस ने डिस्काउंट ऑफर किए हैं. कच्चा तेल भारत ने रूस से अच्छे-खासे डिस्काउंट में खरीदा है. ऐसे में 'साइबेरियन कोल एनर्जी' भी कोयले की खरीद पर कुछ डिस्काउंट दे सकती है. हालांकि, कंपनी की तरफ से फिलहाल ऐसा कोई बयान नहीं दिया गया है.    

अब इतनी आपूर्ति की इच्छा
एक रिपोर्ट के अनुसार, रूस सालाना भारत को 5-7 मिलियन टन कोयले की आपूर्ति करता है, लेकिन अब उसकी कोशिश यह है कि हर महीने 2 मिलियन टन आपूर्ति की जाए. अगर ऐसा होता है तो साइबेरियन कोल एनर्जी को काफी फायदा होगा. वहीं, साइबेरियन कोल एनर्जी के भारत में अपना दफ्तर खोलने से भारत में भी रोज़गार के अवसर उत्पन्न होंगे. गौरतलब है कि भारत ने बड़े पैमाने पर रूस से कच्चा तेल आयात किया है. अमेरिका की नाराज़गी के बावजूद भारत ने रूस से सस्ते दामों में क्रूड ऑयल खरीदा है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

1 hour ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

1 hour ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

4 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

4 hours ago

भारतीय खिलौनों की दुनिया में बढ़ती धाक, 7 साल में एक्सपोर्ट 89% बढ़ा; विदेशी निर्भरता हुई कम

अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी ‘मेड इन इंडिया’ खिलौनों की मांग बढ़ी है. यह बदलाव भारत के खिलौना निर्माण क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता सुधार को दर्शाता है.

4 hours ago

बड़ी खबरें

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

1 hour ago

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

1 hour ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

4 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

4 hours ago

GIFT Nifty 130 अंक मजबूत, तेल में 4% उछाल; आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09% फिसलकर 76,765.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04% की गिरावट के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ.

4 hours ago