होम / बिजनेस / 5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने में रिटेल इंडस्ट्री ऐसे कर सकती है मदद

5 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने में रिटेल इंडस्ट्री ऐसे कर सकती है मदद

एक्सपर्ट्स ने बताया कि कैसे इस इंडस्ट्री की मदद से देश पांच ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बन सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः राजधानी दिल्‍ली में हो रहे BW रिटेल वर्ल्‍ड ग्रुप के रिटेल लीडरशिप समिट के दूसरे पैनल डिस्कशन- Success drivers for growth of retail in India as it moves towards a $5 trillion economy- में एक्सपर्ट्स ने बताया कि कैसे इस इंडस्ट्री की मदद से देश पांच ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बन सकता है. 

इस पैनल सेशन की शुरुआत करते हुए अर्जुन यादव, Correspondent, BW Businessworld ने कहा कि कोविड के बाद से स्थितियां काफी बदल गई हैं. ऐसे में रिटेल इंडस्ट्री के पास भी काफी चुनौतियां हैं. जून 2019 में पीएम ने नेशनल डेवलपमेंट काउंसिल की मीटिंग में पहली बार भारत को 2025 तक पांच ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने की बात कही थी. लेकिन कुछ महीनों बाद ही कोविड के चलते लगे लॉकडाउन ने और इस साल यूक्रेन संकट, आरबीआई द्वारा रेपो रेट में बढ़ोतरी और महंगाई ने सबकुछ बिगाड़ दिया है. 

ऑनलाइन-ऑफलाइन में गतिरोध हुआ समाप्त

Mr. Rajesh Jain, MD & CEO, Lacoste India ने कहा कि इकोनॉमी अभी ग्रोथ के मूड में है. पिछले दो दशकों में कई बार ऐसा देखा गया है कि इकोनॉमी निचले पायदान पर चली गई है. रिटेल को कई सारे फैक्टर्स ने बिगाड़ा है. लेकिन इन सब रुकावटों के बावजूद रिटेल सेक्टर ने अपने आपको काफी बदला और मजबूत किया है. उन्होंने भी ऑनलाइन का साथ दिया. जहां पहले रिटेलर्स केवल दुकान के भरोसे अपना सामान बेच सकते थे, ऑनलाइन ने उनको बूस्ट अप किया है. अब ऑनलाइन-ऑफलाइन के बीच जो गतिरोध चल रहा था, उसके बारे में कोविड के बाद से कोई बातचीत नहीं करता है. 

ऑनलाइन वाले ऑफलाइन पर जा रहे हैं. कोविड के बाद से हमने देखा है कि रिटेल सेक्टर में यह दीवार काफी हद तक हट गई है. रिटेलर्स भी जान गए हैं कि ग्राहकों को क्या चाहिए और उनको भी पता है कि कौन-कौन से चैनल से वो सामान खरीद सकते हैं. अगले 3 सालों में बहुत ग्रोथ दिखेगी और मंदी का ज्यादा असर भारत के रिटेल पर नहीं पड़ेगा. 

कोविड के बाद से रिटेल चैनल्स बढ़ गए

Mr. Annu Grover, Founder & CEO, Nurturing Green ने कहा कि रिटेल सेक्टर में कमी आई है लेकिन यह ग्रोथ दिखा रहा है. इसमें भी जीडीपी को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी. कोविड के बाद से सेल्स चैनल्स भी काफी बढ़ गए हैं. हर ब्रैंड अब ऑनलाइन पर आ गए हैं. पहले कुछ ही ब्रैंड्स थे. मार्केट ग्रो करेगा इसमें कोई संशय नहीं है. जब भी अमेरिका में मंदी आई है तब भारत का रिटेल सेक्टर ग्रोथ किया है. पांच साल में यह काफी बढ़ जाएगा. इसमें चैलेंज आएंगे, चीन में कोरोना के मामले बढ़ने से चिंता होने लगी है, लेकिन सभी जगह चाहे वो मॉल हो या फिर मार्केट खपत काफी बढ़ गई है. 

VIDEO: क्या अगले साल महंगी होने जा रही हैं गाडियां!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

3 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

6 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

6 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

6 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 hour ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

3 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

6 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

5 hours ago