होम / बिजनेस / Infosys ने उठाया ऐसा कदम, जूनियर से लेकर सीनियर तक सब मायूस! 

Infosys ने उठाया ऐसा कदम, जूनियर से लेकर सीनियर तक सब मायूस! 

आईटी कंपनी इंफोसिस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि कंपनी ने इस बार सैलरी हाइक का फैसला टाल दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

दिग्गज IT कंपनी इंफोसिस (Infosys) के कर्मचारियों के लिए बुरी खबर आई है. कंपनी ने सैलरी हाइक  नहीं देने का मन बनाया है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इंफोसिस ने वरिष्ठ प्रबंधन स्तर से नीचे के कर्मचारियों की सैलरी फिलहाल नहीं बढ़ाने जा रही. इससे कहीं न कहीं संकेत मिलता है कि कंपनी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मौजूदा आर्थिक स्थिति के चलते वित्तीय संकट का सामना कर रही है. इंफोसिस के कई प्रोजेक्ट भी रद्द कर दिए गए हैं. 

इन्हें भी लगा झटका 
वार्षिक प्रक्रिया के अनुसार, कंपनी जून तिमाही (Q1) में अपने कर्मचारियों को अप्रेजल प्रदान करती है, हालांकि, इस बार कंपनी ने अपने कर्मचारियों की सैलरी हाइक को टाल दिया है. वहीं, सीनियर मैनेजमेंट स्टाफ को भी सैलरी में इजाफे के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है. उनकी सैलरी इस महीने यानी जुलाई में बढ़नी होती है. हालांकि ऐसा नहीं है कि कंपनी ने पहली बार ऐसा किया है. Infosys ने कोरोना महामारी के समय भी सैलरी हाइक नहीं की थी. इस रोक को जनवरी 2021 में हटा लिया गया था. 

आने वाले हैं नतीजे 
Infosys 20 जुलाई को चालू वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही अप्रैल-जून के नतीजे जारी करेगी. इस पूरे वित्त वर्ष के लिए कंपनी ने 4-7% की रिवेन्यु ग्रोथ का अनुमान लगाया है. बता दें कि मार्च 2023 तिमाही में कंपनी ने वैरिएबल पेआउट को घटाकर औसतन 60% कर दिया था. इससे पहले जून 2022 तिमाही में इसे घटाकर 70 प्रतिशत और फिर सितंबर 2022 तिमाही में घटाकर औसतन 65% कर दिया गया था. अब कंपनी के तिमाही नतीजे कैसे रहते हैं, इस पर बहुत कुछ निर्भर करेगा. हालांकि, ये लगभग तय माना जा रहा है कि IT कंपनी इस बार अपने कर्मचारियों को सैलरी हाइक न दे. मीडिया रिपोर्ट्स पर Infosys की तरफ से अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है. 

यहां बढ़ गई सैलरी
इधर, ITC ग्रुप ने अपने चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर की सैलरी में इजाफा किया है. संजीव पुरी (Sanjiv Puri) को सैलरी के रूप में वित्त वर्ष 2023 में 16.31 करोड़ का भुगतान किया गया. ये आंकड़ा एक साल पहले उन्हें दिए गए 12.59 करोड़ रुपए से 29.5 प्रतिशत अधिक रहा. FY23 के लिए ITC की वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, पुरी को किए जाने वाले भुगतान में 2.88 करोड़ रुपए मूल वेतन, 12.86 करोड़ रुपए परफॉरमेंस बोनस एवं कमीशन और 57.38 लाख रुपए के अन्य लाभ शामिल हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

8 minutes ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

44 minutes ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

1 hour ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

16 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

8 minutes ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

1 hour ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

44 minutes ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

18 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

13 hours ago