✕

होम / बिजनेस / रिलायंस-मेटा साझेदारी को EU की मंजूरी, भारत में बनेगी AI ज्वाइंट वेंचर कंपनी

रिलायंस-मेटा साझेदारी को EU की मंजूरी, भारत में बनेगी AI ज्वाइंट वेंचर कंपनी

इस ज्वाइंट वेंचर का मकसद भारतीय और वैश्विक स्तर पर AI की बढ़ती जरूरतों को पूरा करना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 11 months ago

भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज और मेटा (Meta) के सीईओ मार्क जुकरबर्ग के बीच हुई एक बड़ी साझेदारी को यूरोपीय संघ (EU) से हरी झंडी मिल गई है. दोनों कंपनियां मिलकर एक नई ज्वाइंट वेंचर कंपनी बनाने जा रही हैं, जिसके जरिए भारत और वैश्विक बाजार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में नई क्रांति लाने की तैयारी है. इस ज्वाइंट वेंचर में करीब 100 मिलियन डॉलर (855 करोड़ रुपये) का निवेश होगा.

हिस्सेदारी का बंटवारा

समझौते के अनुसार, नई इकाई में रिलायंस की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत और मेटा की 30 प्रतिशत होगी. बता दें कि मुकेश अंबानी ने इस साझेदारी का ऐलान बीते महीने रिलायंस की एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में किया था.

क्या है उद्देश्य

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस ज्वाइंट वेंचर का मुख्य उद्देश्य भारतीय और वैश्विक बाजारों में तेजी से बढ़ रही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की जरूरतों को पूरा करना है. मेटा अपनी तकनीकी विशेषज्ञता और ओपन-सोर्स LLaMA Models को इसमें शामिल करेगी, वहीं रिलायंस अपने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और भारतीय उद्यमों तक पहुंच का लाभ उठाएगी. विशेषज्ञों का मानना है कि इस साझेदारी से भारत में AI इकोसिस्टम को मजबूती मिलेगी और भारतीय कंपनियों को गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और ओपनएआई जैसी विदेशी कंपनियों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा.

रिलायंस कंज्यूमर का बड़ा निवेश

इसी बीच, मुकेश अंबानी की रिटेल कंपनी – रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने भी बड़े निवेश का ऐलान किया है. कंपनी ने कोका-कोला के उत्पादों की बॉटलिंग करने वाली तीन कंपनियों के साथ मिलकर 65,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने की योजना बनाई है.

रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के साथ 40,000 करोड़ रुपये के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं. इसके तहत, महाराष्ट्र के नागपुर (काटोल) और आंध्र प्रदेश के कर्नूल में खाद्य और पेय पदार्थों की एकीकृत सुविधाएं स्थापित की जाएंगी, जिनमें 1,500 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश होगा. इसके अलावा, कोका-कोला की बॉटलिंग कंपनियां देश के खाद्य प्रसंस्करण ढांचे के विस्तार के लिए 25,760 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

3 hours ago

सरकार ने FY27 की सकल उधारी घटाई, बॉन्ड बिक्री का लक्ष्य 7.86 लाख करोड़ रुपये

सरकार अक्टूबर-मार्च के दौरान 7.86 लाख करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करेगी. सरकार ने बॉन्ड जारी करने का रुख लंबी अवधि वाली प्रतिभूतियों की ओर बढ़ाया है.

3 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 765.90 अरब डॉलर, जानिए क्यों आई इतनी बड़ी गिरावट

विदेशी मुद्रा भंडार के साप्ताहिक आंकड़े रुपये और देश के बाहरी क्षेत्र की स्थिति को समझने के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं.

5 hours ago

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, SBI-PNB समेत कई बैंकों ने ग्राहकों को किया अलर्ट

हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सरकारी बैंकों की शाखाएं खोलने का निर्देश दिया है.

5 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

5 hours ago

बड़ी खबरें