होम / बिजनेस / Jio का सर्वर डाउन: न कॉल लग रही, न इंटरनेट चल रहा; ऐसे गुस्सा निकाल रहे लोग
Jio का सर्वर डाउन: न कॉल लग रही, न इंटरनेट चल रहा; ऐसे गुस्सा निकाल रहे लोग
रिलायंस जियो इस्तेमाल करने वालों का मोबाइल आज खिलौना बनकर रह गया है. क्योंकि सर्वर डाउन होने की वजह से उससे न कॉल लग रही है, न इंटरनेट चल रहा है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
रिलायंस जियो के यूजर्स परेशानियों का सामना कर रहे हैं. Jio का नेटवर्क ठप हो गया है. यूजर्स न तो कॉल कर पा रहे हैं और न ही उन्हें कॉल रिसीव हो रही है. इसके अलावा, उन्हें मैसेज करने में भी समस्या हो रही है. कुछ लोगों का यह भी कहना है कि सोमवार रात से ही जियो की सेवाएं बंद पड़ी हैं. हालांकि, अब तक कंपनी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है.
सोशल मीडिया पर शिकायत
सोशल मीडिया पर लोग शिकायत कर रहे हैं कि Jio का नेटवर्क ठप है. लोग किसी भी तरह की सेवा इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं. इनकमिंग-आउटगोइंग कॉल बंद हैं और मैसेज भी नहीं जा रहे हैं. इसके अलावा, इंटरनेट भी काम नहीं कर रहा है. बता दें कि रिलायंस Jio देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी है, उसके पास काफी बड़ा यूजर बेस है. ऐसे में नेटवर्क डाउन होने से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हो रहे हैं.
#Jiodown situation when you have jio fiber , jio sim and jio mobile. And the network is down. pic.twitter.com/kI6vagk9SP
— AnishKumar Agarwal (@AnIsH_261290) November 29, 2022
पहले भी हुआ था ऐसा
कुछ वक्त पहले भी जियो की सेवाएं ठप हुई थीं. करीब तीन घंटे तक यूजर्स की कॉलिंग और एसएमएस सेवाएं प्रभावित रही थीं. हालांकि, यूजर्स मोबाइल डेटा सेवा इस्तेमाल कर पा रहे थे. नाराज लोग सोशल मीडिया पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं. कई यूजर्स जियो की सर्विस को लेकर मीम्स भी शेयर कर रहे हैं. एक यूजर ने वेब सीरीज पंचायत का फोटो शेयर करते हुए लिखा है - #Jiodown स्थिति, जब आपके पास जियो फाइबर, जियो सिम और जियो मोबाइल है और नेटवर्क डाउन है.
No volte sign since morning & so unable to make any calls. Is this how you are planning to provide 5g services when normal calls are having issues? @reliancejio @JioCare #Jiodown
— Pratik Malviya (@Pratikmalviya36) November 29, 2022
टैग्स