होम / बिजनेस / रिलायंस जियो फिनलैंड की इस कंपनी के साथ करने जा रही है 1.7 अरब डॉलर की डील

रिलायंस जियो फिनलैंड की इस कंपनी के साथ करने जा रही है 1.7 अरब डॉलर की डील

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पिछले साल अक्टूबर में नोकिया को एक प्रमुख सप्‍लॉयर के रूप में चुना था क्योंकि Jio भारत में वायरलेस सेवाओं का विस्तार करने की योजना पर काम कर रहा था. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रिलायंस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. रिलायंस जियो इंफोकॉम इस हफ्ते 5जी नेटवर्क उपकरण खरीदने के लिए नोकिया के साथ 1.7 अरब डॉलर के अनुबंध पर हस्ताक्षर कर सकता है. कहा यहां तक जा रहा है कि इस सौदे पर जल्‍द ही फिनलैंड में हस्‍ताक्षर किए जा सकते हैं. फिनलैंड के हेसिंकी में ही नोकिया का मुख्‍यालय है. इस डील के बाद उम्‍मीद जताई जा रही है कि भारत में टेलीकॉम सेक्‍टर में काफी लोगों को रोजगार मिलने की उम्‍मीद है. 

पिछले साल नोकिया का हुआ था चयन 
दरअसल रिलायंस देश में वायरलेस सेवाओं का विस्‍तार करना चाहता है. इसके लिए कंपनी ने पिछले साल अक्‍टूबर में कई कंपनियों से बात करने के बाद नोकिया का चयन कर लिया था. रिलायंस इंफोकॉम ने नोकिया को एक प्रमुख आपूतिकर्ता चुना था. क्‍योंकि जियो को देश में वायरलेस सेवाओं का तेजी से विस्‍तार करना था. कंपनी का चयन तो उस वक्‍त हो गया था लेकिन इस डील पर हस्‍ताक्षर नहीं हुए थे. अब वही हस्‍ताक्षर दोनों कंपनियों के बीच होने जा रहे हैं. जो फिनलैंड में होने जा रहा है. 

रिलायंस को किस बैंक से मिल रही है मदद 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 1.7 बिलियन डॉलर की इस डील के लिए रिलायंस को कई बैंक सपोर्ट कर रहे हैं. HSBC, JP मॉर्गन और सिटीग्रुप Jio की 5G-संबंधित खरीदारी का समर्थन करने वाले बैंकों में शामिल हैं. जबकि यूरोपीय निर्यात क्रेडिट एजेंसी फिनवेरा Jio को इस मामले में कर्ज देने के लिए बैंक गारंटी प्रदान कर रही है. Jio ने पिछले अगस्त में 5G स्पेक्ट्रम नीलामी में 11 बिलियन डॉलर के एयरवेव्स खरीदे हैं और कई शहरों में 5G सेवाएं लॉन्च की हैं. रिलायंस बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए अल्फाबेट के Google के साथ भी काम कर रहा है.

जियो और एरिक्‍सन के बीच भी हुआ था समझौता 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्वीडिश दूरसंचार कंपनी एरिक्सन ने पिछले साल अक्टूबर में भारत में 5G स्टैंडअलोन नेटवर्क बनाने के लिए Jio के साथ साझेदारी की घोषणा की थी. इस सप्ताह की शुरुआत में, Jio ने उन लोगों तक पहुंचने के प्रयास में 4G-फीचर फोन लॉन्च करने की घोषणा की, जिन्होंने अभी तक स्मार्टफोन की ओर रुख नहीं किया है, हालांकि जानकारों का कहना है कि इस कदम से भारतीय दूरसंचार बाजार में कोई संकट आता हुआ नहीं दिखता है. इस खबर का असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिला है. रिलायंस के शेयर, जिसका ब्लू-चिप निफ्टी 50 में भाव सबसे ज्‍यादा है रिपोर्ट के बाद सूचकांक के शीर्ष लाभ पाने वालों में से 2.3% तक चढ़ गए.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

2 hours ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

3 hours ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

3 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

19 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

21 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

2 hours ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

3 hours ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

3 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

21 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

16 hours ago