होम / बिजनेस / Reliance लाया ‘Independence’, जानिए कैसे होगा ब्रैंड को फायदा?

Reliance लाया ‘Independence’, जानिए कैसे होगा ब्रैंड को फायदा?

RCPL का ब्रैंड ‘Independence’, आपको कई विभिन्न प्रोडक्ट्स ऑफर करता है जिनमें खाद्य तेल, दानेदार अनाज, दालें, पैकेज्ड फूड शामिल हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

RRVL (Reliance Retail Ventures Limited) की FMCG (फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स) शाखा RCPL (रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड) ने हाल ही में अपने स्वदेशी ब्रैंड ‘Independence’ को देश के उत्तरी भाग में बढ़ावा देने की घोषणा की है. कंपनी द्वारा यह ब्रैंड भारत में ही भारत के ही कंज्यूमर्स के लिए बनाया गया है.

RCPL लाया Independence
कंपनी का उद्देश्य है कि वह वास्तविक भारतीय समस्याओं के लिए भारतीय समाधान प्रदान करे. RCPL का ब्रैंड ‘Independence’, आपको कई विभिन्न प्रोडक्ट्स ऑफर करता है जिनमें खाद्य तेल, दानेदार अनाज, दालें, पैकेज्ड फूड और रोजाना इस्तेमाल की अन्य वस्तुएं शामिल हैं. लॉन्च होने के बाद इस प्रोडक्ट को गुजरात में अच्छी सफलता देखने को मिली थी जिसके बाद ‘Independence’ ब्रैंड के प्रोडक्ट्स अब पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, उतराखंड और बिहार जैसे राज्यों में भी उपलब्ध हैं. 

क्या है RCPL का लक्ष्य?
रिलायंस रिटेल ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि Reliance Industries की नीति पर चलते हुए RCPL का लक्ष्य है कि वह भारतीय कंज्यूमर्स को देश में ही बने क्वालिटी प्रोडक्ट्स किफायती दामों पर उपलब्ध करवा सके. भारतीय जनसंख्या का एक बड़ा हिस्सा ऐसे कंज्यूमर ब्रैंड्स की खोज कर रहा है जो किफायती दामों पर उच्च-क्वालिटी के प्रोडक्ट्स की विस्तृत रेंज उपलब्ध करवा सके और ‘Independence’ कंज्यूमर्स की इसी मांग को पूरा करना चाहता है. 

बढ़ेगा कंपनी का पोर्टफोलियो
रिलायंस रिटेल ने अपने बयान में यह भी कहा कि आटा, खाद्य तेल, चावल, चीनी, ग्लूकोज वाले बिस्किट और एनर्जी टॉफी जैसे प्रोडक्ट्स प्रदान करके ‘Independence’ हर भारतीय घर को पोषण से भरा स्वादिष्ट खाना प्रदान करना चाहता है. आने वाले महीनों में RCPL ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन क्षेत्रों में भी अपने प्रोडक्ट्स का डिस्ट्रीब्यूशन बढ़ाकर देश भर में मौजूद ज्यादा से ज्यादा कंज्यूमर्स तक अपनी पहुंच बनाना चाहता है. इससे FMCG ब्रैंड के पोर्टफोलियो में भी वृद्धि देखने को मिलेगी. RCPL के पोर्टफोलियो में Lotus Chocolates से कन्फेक्शनरी, Sosyo Hajoori जैसे हेरिटेज ब्रैंड, श्रीलंका का अग्रणी बिस्किट ब्रैंड Maliban और अब ‘Independence’ ब्रैंड के तहत रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजें शामिल हैं. 
 

यह भी पढ़ें:  अब तक के सबसे ऊंचे रिकॉर्ड पर Sensex, Nifty भी हुआ रिकॉर्ड पर बंद!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

₹860 करोड़ का कोहिनूर सौदा, राज ठाकरे की चुप्पी

एक राजनेता एक रियल एस्टेट सौदे में प्रवेश करता है. एक सरकारी संस्था से जुड़ी वित्तीय कंपनी ₹225 करोड़ का निवेश करती है. फिर वही संस्था ₹135 करोड़ के नुकसान के साथ उस सौदे से बाहर निकलती है.

16 hours ago

Truhome Finance को 3,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

कंपनी के कुल एयूएम में 57.37 प्रतिशत हिस्सा हाउसिंग लोन का है, जबकि 39.22 प्रतिशत हिस्सा लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी का है. अन्य ऋण उत्पादों की हिस्सेदारी 3.41 प्रतिशत है.

16 hours ago

सीएम विजय का बड़ा दांव, ₹1 लाख करोड़ के निवेश से तमिलनाडु में 93 हजार नौकरियां

विजय सरकार ने वर्ष 2035 तक तमिलनाडु को 1.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है. इसी दिशा में शुरुआती महीनों में कई बड़े निवेश समझौते किए गए हैं.

17 hours ago

देश और अर्थव्यवस्था को लेकर आश्वस्त हैं शहरी भारतीय, इप्सोस रिपोर्ट में सामने आई सकारात्मक तस्वीर

रिपोर्ट के अनुसार, भारत में लोगों की प्रमुख चिंताओं में बेरोजगारी, वित्तीय और राजनीतिक भ्रष्टाचार, अपराध और हिंसा, शिक्षा, गरीबी तथा सामाजिक असमानता शामिल हैं.

19 hours ago

ऋषिकेश में शुरू होगा पहला कॉन्ट्रास्ट थेरेपी सर्किट

यह ऋषिकेश का पहला समर्पित कॉन्ट्रास्ट थेरेपी सर्किट होगा, जिसमें सॉना, आइस बाथ और गर्म पानी के पूल का अनुभव एक क्रमबद्ध थर्मल यात्रा के रूप में दिया जाएगा.

19 hours ago


बड़ी खबरें

₹860 करोड़ का कोहिनूर सौदा, राज ठाकरे की चुप्पी

एक राजनेता एक रियल एस्टेट सौदे में प्रवेश करता है. एक सरकारी संस्था से जुड़ी वित्तीय कंपनी ₹225 करोड़ का निवेश करती है. फिर वही संस्था ₹135 करोड़ के नुकसान के साथ उस सौदे से बाहर निकलती है.

16 hours ago

मिडिल ईस्ट प्रैक्टिस के लिए प्राइमस पार्टनर्स ने मोहन दोईफोडे को बनाया MD

पूर्व डेलॉइट कंसल्टिंग लीडर GCC क्षेत्र में कंपनी के विस्तार और क्लाइंट संबंधों को देंगे नई दिशा

15 hours ago

GDP से आगे: क्यों भारत की प्रगति का पैमाना सिर्फ आर्थिक वृद्धि नहीं, बल्कि खुशहाली और जीवन गुणवत्ता भी होना चाहिए

पूर्व उत्तर प्रदेश मुख्य सचिव और लेखक आलोक रंजन का मानना है कि भारत की विकास यात्रा को केवल आर्थिक उत्पादन तक सीमित नहीं रहना चाहिए. उनके अनुसार, खुशहाली, जीवन की गुणवत्ता, शिक्षा, स्वास्थ्य और समावेशी विकास को भी प्रगति का महत्वपूर्ण पैमाना बनाया जाना चाहिए.

21 hours ago

Truhome Finance को 3,000 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

कंपनी के कुल एयूएम में 57.37 प्रतिशत हिस्सा हाउसिंग लोन का है, जबकि 39.22 प्रतिशत हिस्सा लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी का है. अन्य ऋण उत्पादों की हिस्सेदारी 3.41 प्रतिशत है.

16 hours ago

दुनिया ने बनाया युवा संस्कृति का संग्रहालय, भारत को चाहिए ऐसे दर्जनों संग्रहालय

इस संग्रहालय को अलग बनाने वाली बात इसकी वस्तुओं को संग्रहित करने की सोच है. टीम अपने दृष्टिकोण को "बॉटम-अप क्यूरेशन" कहती है, जिसे जानबूझकर हस्तनिर्मित रखा गया है.

16 hours ago