होम / बिजनेस / Reliance के प्रॉफिट में कमी की आशंका, क्या Stock में कायम रहेगी मजबूती? 

Reliance के प्रॉफिट में कमी की आशंका, क्या Stock में कायम रहेगी मजबूती? 

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में पिछले कुछ दिनों से तेजी देखने को मिल रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) का जून तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा घटने की आशंका है. एक रिपोर्ट में कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के हवाले से बताया गया है कि इस तिमाही में RIL का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट सालाना आधार पर 14% घटकर 15,417.70 करोड़ रुपए रह सकता है. जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 17,955 करोड़ रुपए था. हालांकि, इसके बावजूद मुकेश अंबानी की इस कंपनी के शेयरों के उड़ान भरते रहने की भी संभावना है.  

आज भी आई तेजी
कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज का मानना है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 2800 रुपए का आंकड़ा छू सकता है. वहीं, ब्रोकरेज फर्म Prabhudas Lilladher को भी RIL के शेयरों के बढ़त बरकरार रखने का विश्वास है. फर्म का अनुमान है कि ये शेयर जल्द 2822 रुपए पर पहुंच सकता है. आज यानी 6 जुलाई को भी रिलायंस का शेयर तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है. खबर लिखे जाने तक इसमें 1.49% का उछाल आ गया था. 2,623 रुपए के भाव पर मिल रहे इस शेयर ने बीते 5 कारोबारी दिनों में 3 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है. 

और देखने को मिलेगी तेजी
कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज को लगता है कि जून तिमाही में प्रॉफिट के साथ ही रिलायंस की कंसोलिडेटेड सेल सालाना आधार पर 2,19,304 करोड़ रुपए की तुलना में 4% गिरकर 2,09,771 करोड़ रुपए रह सकती है. वहीं, दूसरे एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि रिलायंस के शेयरों में आने वाले समय में और तेजी देखने को मिल सकती है. उन्होंने इसके लिए टारगेट प्राइज 2750 से 2850 रुपए रखा है. माना जा रहा है कि सबसे सस्ते 4G फोन लॉन्च करने का असर भी रिलायंस के शेयरों पर देखने को मिल सकता है.  

अंबानी की दौलत बढ़ी
वहीं, मुकेश अंबानी की दौलत का ग्राफ बढ़ता जा रहा है. ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में 13वें स्थान पर आ गए हैं और Top 10 में जगह बनाने के लिए उनको केवल 3 अरबपतियों को पीछे छोड़ना होगा. अंबानी के लिए टॉप 10 में पुन: वापसी जल्दी हो सकती है, क्योंकि उनके और उनसे आगे चल रहे तीन कारोबारियों के बीच दौलत का फासला कम होता जा रहा है. एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने पिछले 24 घंटों में अच्छी-खासी कमाई की है. उनकी नेटवर्थ में 2.09 अरब डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की जा चुकी है. इसी के साथ उनकी कुल दौलत 89.2 अरब डॉलर पहुंच गई है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

2 hours ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

3 hours ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

3 hours ago

थोक महंगाई फिर बढ़ी, जून में WPI 9.87% पर पहुंची, खाने-पीने की चीजें हुईं महंगी

जून 2026 में देश की थोक महंगाई (Wholesale Price Index-WPI) बढ़कर 9.87 फीसदी हो गई. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, मई में यह दर 9.68 फीसदी थी.

19 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

21 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-UK CETA आज से लागू, विदेशी कारें-शराब होंगी सस्ती, भारतीय निर्यात को मिलेगा बड़ा बूस्ट

CETA लागू होने के साथ ही भारत के अधिकांश निर्यात उत्पादों को ब्रिटेन में बिना कस्टम ड्यूटी के प्रवेश मिलेगा. टेक्सटाइल, रेडीमेड गारमेंट, लेदर, समुद्री उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट और इंजीनियरिंग उत्पादों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है.

2 hours ago

कल 561 अंक टूटा था सेंसेक्स, आज इन शेयरों और Q1 नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

BSE सेंसेक्स 561.46 अंक यानी 0.72 फीसदी गिरकर 77,054.94 पर बंद हुआ, जबकि NSE निफ्टी 50 इंडेक्स 158.95 अंक यानी 0.66 फीसदी टूटकर 24,052.05 के स्तर पर आ गया.

3 hours ago

निजी बैंकों की शानदार वापसी, सरकारी बैंकों को पछाड़कर 17% चढ़ा निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स

आंकड़ों के अनुसार, निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स अब तक करीब 17 फीसदी चढ़ चुका है, जो निफ्टी 50, निफ्टी बैंक और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स तीनों से बेहतर है.

3 hours ago

SBI Funds IPO खुला, एंकर निवेशकों से ₹2,663 करोड़ जुटाए, GMP भी दे रहा मजबूत लिस्टिंग के संकेत

SBI Funds Management ने IPO का प्राइस बैंड ₹545 से ₹574 प्रति शेयर तय किया है. यह पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) आधारित इश्यू है.

21 hours ago

महादेव बेटिंग केस: ईबिक्स चेयरमैन विकास गर्ग को राहत नहीं, कोर्ट ने 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड दी

दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने मंगलवार को ED की याचिका स्वीकार करते हुए विकास गर्ग की 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मंजूर की. एजेंसी ने अदालत से कहा था कि रायपुर स्थित विशेष PMLA अदालत में पेश करने के लिए गर्ग को वहां ले जाना जरूरी है.

16 hours ago