✕

होम / बिजनेस / इस Quick Commerce कंपनी ने दिया बड़ा झटका, Staff की 50% सैलरी रोकी 

इस Quick Commerce कंपनी ने दिया बड़ा झटका, Staff की 50% सैलरी रोकी 

ऑनलाइन ग्रोसरी डिलीवरी करने वाली डंजो में रिलायंस रिटेल और गूगल ने भी पैसा लगाया हुआ है. कुछ वक्त पहले इस कंपनी ने छंटनी भी की थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हाइपरलोकल क्विक कॉमर्स कंपनी डंजो (Dunzo) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) और गूगल (Google) द्वारा समर्थित इस कंपनी ने अपने कुछ कर्मचारियों का 50 प्रतिशत वेतन रोक दिया है. इन कर्मचारियों को जून की सैलरी आधी ही दी गई है. रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मैनेजर ग्रेड और उससे ऊपर का स्टाफ कंपनी के इस फैसले से प्रभावित हुआ है.

कब मिलेगी शेष सैलरी?
रिपोर्ट में बताया गया है कि मैनेजर ग्रेड और उसके ऊपर के कर्मचारियों को जून की सैलरी का केवल 50% हिस्सा ही मिला है. शेष 50 प्रतिशत का कंपनी बाद में भुगतान करेगी. Dunzo 15 से 25 जुलाई तक इन कर्मचारियों की बकाया सैलरी का भुगतान कर सकती है. माना जा रहा है कि कैश क्रंच के चलते कंपनी को ऐसा करना पड़ा है. बता दें कि इस कंपनी में रिलायंस रिटेल, गूगल सहित अन्य निवेशकों ने अच्छा-खासा पैसा लगाया है. कंपनी ने कुछ वक्त पहले छंटनी भी की थी.

रिलायंस की इतनी हिस्सेदारी
पिछले साल की शुरुआत में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की रिटेल यूनिट रिलायंस रिटेल ने ग्रोसरी की ऑनलाइन डिलीवरी कारोबार में अपनी मौजूदगी को मजबूत करने के लिए डंजो में 25.8 फीसदी हिस्सेदारी 20 करोड़ डॉलर (लगभग 1488 करोड़ रुपए) में खरीदी थी. उस समय कंपनी की सेवाएं 7 मेट्रो शहरों में उपलब्ध थीं, जिसे जल्द ही 15 शहरों में विस्तारित करने की योजना थी. डंजो कंपनी का फोकस 15-20 मिनट में फल-सब्जियों की होम डिलीवरी पर है. उस समय यह भी कहा गया था कि फंडिंग के अलावा डंजो और रिलायंस रिटेल आपस में कुछ व्यावसायिक साझेदारी भी करेंगी. Dunzo रिलायंस रिटेल द्वारा संचालित रिटेल स्टोर्स के लिए हाइपरलोकल लॉजिस्टिक्स प्रदान करेगी साथ ही जियोमार्ट के मर्चेंट नेटवर्क के लिए लास्ट माइल डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध कराएगी.

ऐसी है वित्तीय सेहत
इस रिपोर्ट में कंपनी की वित्तीय स्थिति के बारे में भी बताया गया है. कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय की फाइलिंग के अनुसार, वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी का कुल रिवेन्यु 67.7 करोड़ रुपए था. जबकि कुल खर्चे 531.7 करोड़ रुपए थे. कंपनी का ऑपरेटिंग रिवेन्यु  FY21 के 25.1 करोड़ रुपए से बढ़कर 54.3 करोड़ रहा. इसके बावजूद, समेकित घाटा सालाना (Consolidated Loss) आधार पर दो गुना बढ़कर 464 करोड़ रुपए हो गया. इस दौरान, कंपनी ने कर्मचारियों पर करीब 138 करोड़ रुपए खर्च किए. इसी तरह, विज्ञापन और प्रचार पर 64.4 करोड़ का खर्चा हुआ, जो वित्त वर्ष 2021 में किए गए 11 करोड़ की तुलना में लगभग 6 गुना अधिक है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI नेटवर्क पर 450 मिलियन डॉलर तक खर्च करेगी टाटा कम्यूनिकेशन्स, बनाएगी 10,000 किमी फाइबर नेटवर्क

मुंबई-पुणे-हैदराबाद-चेन्नई कॉरिडोर से शुरू होगा नेटवर्क का पहला चरण, देश के प्रमुख डेटा सेंटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केंद्रों को जोड़ने पर रहेगा जोर

1 hour ago

अमेजन के फेस्टिव सेल में विक्रेताओं की बिक्री 3.5 गुना बढ़ी, छोटे कारोबारों ने भी बनाया रिकॉर्ड

अमेजन के फेस्टिव सेल के पहले सप्ताह में 10 लाख रुपये से अधिक की बिक्री करने वाले छोटे और मध्यम कारोबारों की संख्या 4.6 गुना बढ़ी, महिला उद्यमियों और पारंपरिक कारीगरों को भी मिला फायदा

2 hours ago

दिल्ली के आर्टशिला में शुरू हुआ ‘सूई धागा’ उत्सव, 16 देशों की कढ़ाई परंपराओं की झलक

एशिया-प्रशांत क्षेत्र की पारंपरिक कढ़ाई, समकालीन कला और सांस्कृतिक विरासत को एक मंच पर लाया गया. 17 जनवरी 2027 तक चलने वाले इस उत्सव में प्रदर्शनियों, कलाकारों के रेजिडेंसी कार्यक्रमों और संवाद सत्रों का होगा आयोजन.

4 hours ago

वॉकी-टॉकी के विज्ञापन में नियमों का उल्लंघन, CCPA ने कंपनी पर लगाया ₹1 लाख का जुर्माना

CCPA ने फ्रीक्वेंसी, लाइसेंस और सरकारी मंजूरी से जुड़ी जरूरी जानकारी नहीं देने पर की कार्रवाई; ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर नियमों का उल्लंघन करने वाली 12 कंपनियों पर अब तक 58 लाख रुपये का जुर्माना

5 hours ago

म्यूचुअल फंड में नए निवेशकों की रफ्तार घटी, NFO से 5 साल में सबसे कम रकम जुटी

सितंबर 2026 तक म्यूचुअल फंड उद्योग से जुड़े 44 लाख नए निवेशक, कुल संख्या 6.33 करोड़ पहुंची; अप्रैल-जून तिमाही में नए फंड ऑफरिंग से केवल 1,759 करोड़ रुपये जुटे

7 hours ago

बड़ी खबरें

स्कैनर का सवाल: अस्पतालों में बेहतर फैसलों के लिए क्यों जरूरी है वित्तीय समझ और चिकित्सकीय ज्ञान का तालमेल

वित्त टीम की शुरुआत लाभ-हानि विवरण से होती है. इससे पता चलता है कि परामर्श, प्रक्रियाओं, डायग्नोस्टिक्स और फार्मेसी से होने वाली आय अस्पताल चलाने की लागत को पूरा करती है या नहीं.

3 hours ago

AI नेटवर्क पर 450 मिलियन डॉलर तक खर्च करेगी टाटा कम्यूनिकेशन्स, बनाएगी 10,000 किमी फाइबर नेटवर्क

मुंबई-पुणे-हैदराबाद-चेन्नई कॉरिडोर से शुरू होगा नेटवर्क का पहला चरण, देश के प्रमुख डेटा सेंटर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केंद्रों को जोड़ने पर रहेगा जोर

1 hour ago

दिल्ली के आर्टशिला में शुरू हुआ ‘सूई धागा’ उत्सव, 16 देशों की कढ़ाई परंपराओं की झलक

एशिया-प्रशांत क्षेत्र की पारंपरिक कढ़ाई, समकालीन कला और सांस्कृतिक विरासत को एक मंच पर लाया गया. 17 जनवरी 2027 तक चलने वाले इस उत्सव में प्रदर्शनियों, कलाकारों के रेजिडेंसी कार्यक्रमों और संवाद सत्रों का होगा आयोजन.

4 hours ago

Zee Entertainment ने कोमल नाहटा को बनाया क्रिएटिव डायरेक्टर, फिल्मों के कारोबार की संभालेंगे कमान

कंपनी ने फिल्म कारोबार के पुनर्गठन के तहत स्टूडियो संचालन और फिल्मों के अधिग्रहण से जुड़े कामकाज को एकीकृत किया, फैसले लेने की प्रक्रिया तेज करने पर जोर