होम / बिजनेस / रिलायंस की AGM पर सबकी निगाहें, 29 को पता चलेगा अंबानी का फ्यूचर प्लान

रिलायंस की AGM पर सबकी निगाहें, 29 को पता चलेगा अंबानी का फ्यूचर प्लान

अडानी समूह मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में मुकेश अंबानी की कंपनी को पीछे छोड़ते हुए देश का दूसरा सबसे बड़ा कारोबारी समूह बन गया है. लिहाजा, इसे ध्यान में रखते हुए AGM में कुछ घोषणाएं हो सकती हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ऐसे वक्त में जब अडानी समूह तेजी से रिलायंस से आगे निकल रहा, 29 अगस्त को होने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की सालाना आम बैठक (AGM) पर सबकी निगाहें हैं. इस बैठक में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं हो सकती हैं. हाल ही में, गौतम अडानी का अडानी समूह मार्केट कैपिटलाइजेशन के मामले में मुकेश अंबानी की कंपनी को पीछे छोड़ते हुए देश का दूसरा सबसे बड़ा कारोबारी समूह बन गया है. लिहाजा, माना जा रहा है कि इसे ध्यान में रखते हुए AGM में कुछ फैसले लिए जा सकते हैं. 

इनका आना है आईपीओ
अडानी समूह की सात कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड हैं, जिनकी मार्केट कैपिटल 19.73 लाख करोड़ रुपए पहुंच गई है. जबकि अंबानी समूह का संयुक्त बाजार पूंजीकरण 17.89 लाख करोड़ रुपए है. ऐसे में अंबानी कुछ फैसले ले सकते हैं, जिससे समूह के मार्केट कैपिटलाइजेशन में भारी इजाफा हो. इसके लिए इसके लिए AGM रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल के आईपीओ की घोषणाएं हो सकती हैं. यदि इन दोनों कंपनियों का IPO आता है, तो निश्चित तौर पर रिलायंस का बाजार पूंजीकरण बढ़ेगा.  

सक्सेशन प्लान का ऐलान संभव
इसके अलावा, 45वीं AGM में मुकेश अंबानी सक्सेशन प्लान, अगली पीढ़ी की भूमिका और 5G को रोलआउट करने के बारे में कुछ ऐलान हो सकते हैं. माना जा रहा है कि वह रिलायंस जियो, रिलायंस रिटेल और रिलायंस के नए एनर्जी वर्टिकल में बेटे आकाश अंबानी, बेटी ईशा अंबानी और अनंत अंबानी की भूमिका को स्पष्ट कर सकते हैं. इस बैठक में रिलायंस ग्रुप के फ्यूचर रोडमैप के बारे में जानकारी मिलेगी. 

डिमर्जर में लगेगा समय! 
हालांकि, इस बात की संभावना कम है कि AGM में समूह के डिमर्जर को लेकर कोई घोषणा हो. बता दें कि कुछ समय पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने अपने कारोबार में बड़े बदलाव का ऐलान किया था. जिसके मुताबिक, अब उसके O2C (ऑयल टू केमिकल) यानी तेल से लेकर रसायन तक के कारोबार को एक पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी के रूप में अलग किया जाएगा, यानी इसका डिमर्जर किया जाएगा. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि गौतम अडानी जिस आक्रामक ढंग से कारोबार का विस्तार कर रहे हैं, उसे देखते हुए अंबानी डिमर्जर पर अभी कुछ और समय ले सकते हैं. हालांकि, असल तस्वीर AGM में ही साफ होगी, जब ये पता चलेगा कि अंबानी के दिमाग में क्या चल रहा है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

10 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

11 hours ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

15 hours ago

Hero Realty के CMO करण कुमार का इस्तीफा, शुरू करेंगे नई एडवाइजरी फर्म

Hero Realty में अपने कार्यकाल के दौरान करण कुमार ने कंपनी की मार्केटिंग रणनीति को मजबूत करने, ब्रांड पोजिशनिंग को आगे बढ़ाने और डिजिटल मार्केटिंग क्षमताओं को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई.

16 hours ago

"अब यह सिर्फ कब्जा नहीं, पूरी अधीनता है", पूर्व वित्त सचिव का वित्तीय नियामकों पर बड़ा आरोप

भारत की वित्तीय नियामक संस्थाएं अब स्वतंत्र नहीं रह गई हैं, ऐसा भारत के एक पूर्व वित्त सचिव का तर्क है. यह आरोप गंभीर है, विवादित है और इसके पीछे का सवाल सात दशक पुराना है.

16 hours ago

बड़ी खबरें

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

15 hours ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

10 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

11 hours ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

11 hours ago

Marvell का भारत में बड़ा निवेश, AI और सेमीकंडक्टर विकास के लिए अगले 3 साल में लगाएगी $250 मिलियन

कंपनी के मुताबिक, भारत में बढ़ाया जा रहा यह विस्तार उसके वैश्विक इनोवेशन नेटवर्क को मजबूत करेगा और AI, क्लाउड कंप्यूटिंग तथा डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर एप्लिकेशन के लिए एडवांस्ड सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस के डिजाइन और विकास में मदद करेगा.

17 hours ago