होम / बिजनेस / क्या Pret A Manger के साथ साझेदारी से भारी होगी अंबानी की जेब? 

क्या Pret A Manger के साथ साझेदारी से भारी होगी अंबानी की जेब? 

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस ने ग्लोबल फूड चेन ब्रांड Pret A Manger के साथ स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

गौतम अडानी और मुकेश अंबानी लगातार अपने बिज़नेस का विस्तार कर रहे हैं. दोनों में एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ है. पिछले कुछ वक्त, खासकर नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल में अडानी की तरक्की आसमान छूने लगी है. अंबानी की कमाई का ग्राफ भी ऊपर चढ़ा है, लेकिन उसकी रफ्तार अडानी से कम है. ये भी एक प्रमुख वजह है कि अंबानी अलग-अलग सेक्टर में संभावनाएं तलाश रहे हैं. 

ब्रिटिश कंपनी, नाम फ्रांसीसी
अब वह फूड एंड बेवरेज रिटेल में तहलका मचाना चाहते हैं और इसीलिए उन्होंने ग्लोबल फूड चेन ब्रांड Pret A Manger के साथ स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप की है. Pret A Manger ब्रांड को भारतीय बाजारों में मजबूती देने के लिए दोनों कंपनियां साथ काम करेंगी. Pret A Manger मूल रूप से ब्रिटेन की कंपनी है, लेकिन इसका नाम कुछ हद तक फ्रांसीसी. वो ऐसे कि फ्रेंच में Pret A Manger का मतलब होता है रेडी टू ईट.

इसलिए अंबानी ने लगाया दांव
Pret A Manger की पहली फूड शॉप 1986 में लंदन में खोली गई थी. आज इसकी UK, US, यूरोप और एशिया सहित नौ देशों में 550 फूड शॉप हैं. अकेले लंदन में ही कंपनी 300 से ज्यादा शॉप चला रही है, इससे Pret A Manger की लोकप्रियता का अंदाजा हो जाता है. मुकेश अंबानी को Pret A Manger की ब्रांड इमेज का अहसास है और साथ ही उन्हें भारतीय फूड बाजार में बढ़ती संभावनाएं भी नज़र आ रही हैं. यही वजह है कि उन्होंने ब्रिटिश कंपनी के साथ स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप की है.

बढ़ रहा रेडी टू ईट का मार्केट
एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के फूड प्रोसेसिंग सेक्टर का आउटपुट 2025-26 तक 535 बिलियन डॉलर पहुंच सकता है. वहीं, रेडी टू ईट फूड मार्केट की बात करें, तो 2022-26 तक इसके 751.43 मिलियन USD होने की उम्मीद है. Pret A Manger के साथ रणनीतिक साझेदारी के तहत रिलायंस अब देश भर के प्रमुख शहरों में फूड चेन खोलेगा. रिलायंस के लिए प्लस पॉइंट ये है कि लोगों में खाने को लेकर जागरुकता बढ़ी है. रेडी-टू-इट फूड एक तरह से नया फैशन बन रहा है. लोग ताज़ी और ऑर्गेनिक चीजों से बने खाने को तवज्जो देने लगे हैं, जो Pret A Manger के साथ रिलायंस अब उन्हें मुहैया करा पाएगी. यानी मुकेश अंबानी इस क्षेत्र से भी मोटा मुनाफा कमा सकते हैं.   
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

MobiKwik को RBI से NBFC लाइसेंस, शेयरों में की जोरदार छलांग

नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) लाइसेंस मिलने के बाद मोबिक्विक अब अपनी फाइनेंशियल सर्विसेज को बड़े स्तर पर विस्तार दे सकेगी.

9 hours ago

महिंद्रा फाइनेंस का धमाका: मुनाफा दोगुना, शेयरों में उछाल और 375% डिविडेंड का ऐलान

मुनाफे के इस शानदार प्रदर्शन के बाद कंपनी ने निवेशकों को बड़ा तोहफा दिया है. कंपनी ने 2 रुपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर ₹7.50 का डिविडेंड घोषित किया है. प्रतिशत के

10 hours ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA साइन: सस्ते आयात, बड़ा निवेश और रोजगार के नए मौके, जानिए पूरी डील

भारत-न्यूजीलैंड FTA एक संतुलित समझौता माना जा रहा है, जिसमें व्यापार बढ़ाने के साथ-साथ घरेलू हितों की भी रक्षा की गई है. यह डील आने वाले वर्षों में निवेश, रोजगार और निर्यात को नई गति दे सकती है.

11 hours ago

ACKO IPO की तैयारी तेज: 2.5 अरब डॉलर वैल्यूएशन का लक्ष्य, इंश्योरटेक सेक्टर में दूसरी बड़ी लिस्टिंग की उम्मीद

कंपनी का लक्ष्य लगभग ₹16,600 करोड़ से ₹20,750 करोड़ के बीच वैल्यूएशन हासिल करना है.

11 hours ago

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने के बाद कुछ महीनों में खाड़ी देशों का तेल उत्पादन हो सकता है बहाल: रिपोर्ट

रिपोर्ट के मुताबिक, अगर क्षेत्र में नया तनाव नहीं बढ़ता और होर्मुज सुरक्षित रूप से खुल जाता है, तो खाड़ी देशों के तेल उत्पादन में तेज सुधार संभव है.

12 hours ago

बड़ी खबरें