होम / बिजनेस / RBI ने क्यों बेचे 13 बिलियन डॉलर? क्या इससे रुपये की गिरावट पर लगेगी लगाम?

RBI ने क्यों बेचे 13 बिलियन डॉलर? क्या इससे रुपये की गिरावट पर लगेगी लगाम?

फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व या फॉरेक्स रिजर्व 29 जुलाई से लेकर 2 सितंबर तक यानी लगातार 5 हफ्तों के दौरान 21 बिलियन डॉलर घटकर $553.1 बिलियन डॉलर पर आ गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: डॉलर के मुकाबले रुपये में और तेज गिरावट को रोकने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने स्पॉट मार्केट में अगस्त में 13 बिलियन डॉलर बेचे थे. मीडिया रिपोर्ट्स में छपी खबरों के मुताबिक टॉप डीलर्स ने ये जानकारी दी है. उनके मुताबिक - रिजर्व बैंक ने देश के कम होते फॉरेक्स रिजर्व का हवाला देते हुए ये कदम उठाया है. 
 
रिजर्व बैंक ने डॉलर बेचे, इससे क्या होगा?
हालांकि ये कोई पहली बार नहीं है कि रुपये को और पतला होने से बचाने के लिए रिजर्व बैंक ने डॉलर्स बेचे हैं. लेकिन ये साल 2022-23 के दौरान करेंसी मार्केट में डॉलर की सबसे बड़ी मंथली बिकवाली थी, क्योंकि कहा जा रहा है कि रिजर्व बैंक रुपये के 80 डॉलर के स्तर तक गिरने के बाद एक्शन में आई है. दरअसल, करेंसी मार्केट में डिमांड और सप्लाई का खेल चलता है. जिसकी डिमांड सबसे ज्यादा और सप्लाई कम रहेगी, उसकी वैल्यू उतनी ज्यादा रहेगी, जैसे यहां पर डॉलर की डिमांड हमेशा ज्यादा रहती है. अगर मार्केट में डॉलर को ज्यादा से ज्यादा छोड़ा जाए तो इसकी सप्लाई बढ़ जाएगी और डिमांड कम हो जाएगी, ऐसे में डॉलर कमजोर होगा. रिजर्व बैंक जब भी डॉलर को रुपये के मुकाबले कमजोर करना चाहता है तो मार्केट में डॉलर बेच देता है, जिससे मार्केट में उसकी सप्लाई बढ़ जाती है. 

फॉरेक्स रिजर्व कम हुआ
रिजर्व बैंक के आकड़ों के मुताबिक - फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व या फॉरेक्स रिजर्व 29 जुलाई से लेकर 2 सितंबर तक यानी लगातार 5 हफ्तों के दौरान 21 बिलियन डॉलर घटकर $553.1 बिलियन डॉलर पर आ गया है. जो कि अक्टूबर 2020 के बाद से सबसे कम है. 29 जुलाई से 2 सितंबर के बीच 21 बिलियन डॉलर के फॉरेक्स रिजर्व में से विदेशी मुद्रा भंडार में से, 7 बिलियन डॉलर के एक हिस्से को नॉन डॉलर असेट्स के अवमूल्यन के लिए जिम्मेदार ठहराया जा सकता है. इस अवधि के दौरान, डॉलर इंडेक्स 3.6% बढ़ा है. जबकि बाकी 13 बिलियन डॉलर को रिजर्व बैंक ने स्पॉट मार्केट में बेच दिया. 

रुपया बाकी करेंसीज के मुकाबले मजबूत

29 अगस्त को डॉलर के मुकाबले रुपया अपने सबसे निचले स्तर 80.13 तक लुढ़क गया था. कुछ करेंसी डीलर्स का कहना है कि साफतौर पर दिख रहा है कि रिजर्व बैंक 80 के स्तर को बचाने की कोशिश कर रहा है और इसीलिए उसने बीते एक महीने में डॉलर बेचे हैं. हालांकि रुपया बीते हफ्ते से काफी स्थिरता दिखा रहा है, बावजूद इसके कि डॉलर इंडेक्स 110 डॉलर की ऊंचाई पर है. यानी दुनिया भर की करेंसीज भले ही डॉलर के सामने घुटने टेक रही हैं, लेकिन भारतीय रुपया डटा हुआ है. 

VIDEO: PM Modi को मिले 1200 गिफ्ट्स की होगी नीलामी

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

13 minutes ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

27 minutes ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

3 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

3 hours ago

भारतीय खिलौनों की दुनिया में बढ़ती धाक, 7 साल में एक्सपोर्ट 89% बढ़ा; विदेशी निर्भरता हुई कम

अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी ‘मेड इन इंडिया’ खिलौनों की मांग बढ़ी है. यह बदलाव भारत के खिलौना निर्माण क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता सुधार को दर्शाता है.

3 hours ago

बड़ी खबरें

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

27 minutes ago

फ्लिपकार्ट का बड़ा दांव, MSME और D2C ब्रांड्स के लिए खुला Ekart Logistics नेटवर्क

फ्रेंचाइजी मॉडल के जरिए 2026 के अंत तक 1,000 आउटलेट्स का लक्ष्य, 10 लाख वर्गफुट से ज्यादा वेयरहाउसिंग क्षमता उपलब्ध कराएगी कंपनी

13 minutes ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

3 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

3 hours ago

GIFT Nifty 130 अंक मजबूत, तेल में 4% उछाल; आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09% फिसलकर 76,765.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04% की गिरावट के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ.

3 hours ago