✕

होम / बिजनेस / आज से RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक, 7 फरवरी को होगा रेपो रेट में बदलाव!

आज से RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक, 7 फरवरी को होगा रेपो रेट में बदलाव!

बाजार ब्याज दरों में संभावित कटौती को लेकर उत्सुक है, और रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 25 बेसिस पॉइंट की कमी होने की संभावना है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की तीन दिवसीय बैठक आज, 5 फरवरी 2025 से शुरू हो रही है. इस बैठक की अध्यक्षता पहली बार बने RBI के नए गवर्नर संजय मल्होत्रा करेंगे, जिन्होंने दिसंबर 2024 में पूर्व गवर्नर शक्तिकांत दास की जगह ली थी. बैठक के नतीजों की घोषणा 7 फरवरी 2025 को की जाएगी, जिसमें ब्याज दरों पर लिए गए फैसलों का खुलासा होगा.

ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) रिसर्च के अनुसार, इस चक्र में कुल 75 आधार अंकों की कटौती हो सकती है, जिसमें अगली कटौती अक्टूबर 2025 में संभावित है. हालांकि, इक्रा की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्याज दरों में कटौती का फैसला अप्रैल या जून 2025 तक टल सकता है. रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार के संकेत दिख रहे हैं, लेकिन वैश्विक घटनाक्रम और डॉलर के मुकाबले रुपये की कमजोरी को देखते हुए आरबीआई जल्दबाजी में फैसला नहीं लेना चाहेगा.

अर्थव्यवस्था को मिलेगी रफ्तार

वर्तमान में भारत की आर्थिक वृद्धि दर चार साल के निचले स्तर पर है. महंगाई दर भी लगातार 5% से ऊपर बनी हुई है, हालांकि कोर मुद्रास्फीति स्थिर रही है. दिसंबर 2024 में हुई पिछली एमपीसी बैठक में नकद आरक्षित अनुपात (CRR) में 50 आधार अंकों की कटौती की गई थी, जिससे बैंकों के पास अधिक नकदी उपलब्ध हुई थी.

महंगाई नियंत्रण में, पर RBI सतर्क

रिजर्व बैंक का मुख्य लक्ष्य मुद्रास्फीति को नियंत्रित करना है, जिसे 2% से 6% के दायरे में बनाए रखना जरूरी है. दिसंबर 2024 में खुदरा महंगाई दर घटकर 5.22% पर आ गई थी, जो आरबीआई के तय दायरे के भीतर है. हालांकि, RBI ने वित्त वर्ष 2025 के लिए मुद्रास्फीति अनुमान को 4.5% से बढ़ाकर 4.8% कर दिया है, जो महंगाई और आर्थिक विकास के बीच संतुलन बनाए रखने की चुनौती को दिखाता है.

बाजार की नजर MPC के फैसले पर

एक्सपर्ट्स का मानना है कि दरों में कटौती से खपत और मांग को बढ़ावा मिलेगा, खासकर ऐसे समय में जब सरकार ने मध्यम वर्ग को कर छूट दी है. वहीं, आरबीआई ने बैंकिंग सिस्टम में 1.5 लाख करोड़ रुपये की नकदी डालने की घोषणा की है और 5 बिलियन डॉलर की स्वैप नीलामी भी करेगा. अब बाजार की नजरें 7 फरवरी को होने वाली घोषणा पर टिकी हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

2 minutes ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

19 minutes ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

38 minutes ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

17 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

19 hours ago

बड़ी खबरें