होम / बिजनेस / महंगाई में आई नरमी, क्या ब्याज दरों पर नरम होगा RBI? इस दिन चल जाएगा पता 

महंगाई में आई नरमी, क्या ब्याज दरों पर नरम होगा RBI? इस दिन चल जाएगा पता 

महंगाई को नियंत्रित करने के लिए RBI नीतिगत ब्याज दरों में इजाफे को हथियार के तौर पर इस्तेमाल करता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अगले हफ्ते समीक्षा बैठक करने जा रहा है, जिसमें आपकी EMI पर फैसला होगा. कहने का मतलब है कि RBI तय करेगा कि रेपो रेट (Repo Rate) में इजाफा करना है या नहीं. अगर इजाफा होता है, तो कर्ज महंगा होगा और आपकी EMI भी बढ़ जाएगी. हालांकि, इस बात की संभावना ज्यादा है कि RBI रेपो रेट में कोई बदलाव न करे. पिछली बार भी केंद्रीय बैंक ने नीतिगत ब्याज दरों को यथावत रखा था.     

कटौती के लिए इंतजार
मीडिया रिपोर्ट्स में एक पोल के हवाले से बताया गया है कि रिजर्व बैंक के लगातार पांचवी समीक्षा बैठक में दरों को स्थिर रखने के संभावना है. दरअसल, महंगाई में राहत दिख रही है, ऐसे में दरों में बढ़ोतरी की आशंका लगभग न के बराबर है. हालांकि, दरों में कटौती के लिए अभी इंतजार करना होगा. रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक 6 दिसंबर को शुरू होगी और 8 दिसंबर को खत्म होगी. इसी दिन ये साफ हो जाएगा कि महंगाई के दौर में आपकी EMI का बोझ बढ़ेगा या फिर राहत मिलेगी. 

ये भी पढ़ें - अभी से जान लीजिए सोमवार को कैसी रहेगी बाजार की चाल, Bull हावी रहेगा या Bear करेगा वार?

अर्थशास्त्रियों का ये है कहना
17 से 30 नवंबर के बीच आयोजित एक पोल में 64 अर्थशास्त्रियों से उनकी राय पूछी गई थी, जिनमें से अधिकांश ने कहा कि RBI रेपो दरों को 6.5 फीसदी पर स्थिर रख सकता है. अर्थशास्त्रियों का कहना है कि महंगाई दर में गिरावट देखने को मिल रही है और ये अक्टूबर में 5 प्रतिशत से नीचे आ गई है. हालांकि, इसके रिजर्व बैंक की 4% की तय सीमा से ऊपर बने रहने की संभावना है. लिहाजा इसे देखते हुए रिजर्व बैंक अपनी मौजूदा रणनीति में कोई बदलाव न करे. यानी कि भले ही ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी न हो, इनमें कटौती भी नहीं की जाएगी. पोल में शामिल में सभी अर्थशास्त्रियों का औसत अनुमान कहता है कि रेपो रेट में कटौती 2024 की तीसरी तिमाही (सितंबर तिमाही) से शुरू हो सकती है. 

क्या है RBI की जिम्मेदारी?
मालूम ही कि RBI के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि उसे महंगाई को नियंत्रित करने में अपनी असफलता पर सरकार को स्पष्टीकरण देने पड़ा है. दरअसल, रिजर्व बैंक अधिनियम के तहत अगर महंगाई के लिए तय लक्ष्य को लगातार तीन तिमाहियों तक हासिल नहीं किया जाता, तो RBI को केंद्र सरकार के समक्ष स्पष्टीकरण देना होता है. मौद्रिक नीति रूपरेखा के 2016 में प्रभाव में आने के बाद से ऐसा पहली बार हुआ जब RBI को इस संबंध में केंद्र को रिपोर्ट भेजनी पड़ी. आरबीआई को केंद्र की तरफ से खुदरा महंगाई दो प्रतिशत घट-बढ़ के साथ चार प्रतिशत पर बनाए रखने की जिम्मेदारी मिली हुई है, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद आरबीआई मुद्रास्फीति को नियंत्रित रखने में नाकाम रहा था.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी क्या रहेगी बरकरार? आज इन शेयरों पर रखें नजर

सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 521.16 अंक चढ़कर 78,285.07 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 159.50 अंक की बढ़त के साथ 24,430.35 पर बंद हुआ था.

18 minutes ago

अभिनेता कुणाल कपूर ने लॉन्च किया MetaGO, मोटापा और मेटाबॉलिक बीमारियों के इलाज के लिए नया हेल्थ प्लेटफॉर्म

मेटागो को क्राउडफंडिंग मंच केट्टो (Ketto) के संस्थापकों ने तैयार किया है. कंपनी का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ रही मोटापा और उपापचय संबंधी बीमारियों की चुनौती से निपटने के लिए यह एक समग्र स्वास्थ्य सेवा मॉडल लेकर आई है.

14 hours ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

14 hours ago

RBI की बैंक गारंटी सख्ती से सुरक्षित नहीं रहा MCX, मार्जिन बुक ने खोली असली तस्वीर

RBI के नए बैंक गारंटी नियमों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी एक्सचेंज पर असर केवल उसके प्रोडक्ट पोर्टफोलियो से नहीं, बल्कि उसकी मार्जिन संरचना और फंडिंग व्यवस्था से भी तय होता है.

15 hours ago

डायमंड पावर के शेयर में जोरदार उछाल, ₹435 करोड़ का ऑर्डर मिलते ही लगा अपर सर्किट

डायमंड पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसे 435.71 करोड़ रुपये का नया कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर हैदराबाद में विकसित हो रहे 310 मेगावाट क्षमता वाले डेटा सेंटर प्रोजेक्ट से जुड़ा है.

18 hours ago

बड़ी खबरें

सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी क्या रहेगी बरकरार? आज इन शेयरों पर रखें नजर

सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 521.16 अंक चढ़कर 78,285.07 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 50 159.50 अंक की बढ़त के साथ 24,430.35 पर बंद हुआ था.

18 minutes ago

जिस गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम का सभी को इंतजार था, वह दरअसल एक MCX सर्कुलर निकला

सरकार जिस योजना को तीसरी बार नए रूप में लॉन्च करने के संकेत दे रही है, जिसने एक दशक में केवल 38 टन सोना जुटाया था, उसी काम को दो पन्नों के एक एक्सचेंज सर्कुलर ने चुपचाप कर दिखाया है, जो बैंक नहीं कर सके: एक ऐसी व्यवस्था तैयार कर दी है, जो घरेलू सोने को रिफाइनरी की भट्ठी से सीधे फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट तक पहुंचाती है, न बैंक, न डिपॉजिट सर्टिफिकेट, न कोई योजना.

14 hours ago

सुरक्षा जाल से आर्थिक शक्ति केंद्रों तक: VB-G-RAM-G की ओर बदलाव की दिशा

इस बदलाव का सबसे आशाजनक पहलू एसेट-टू-लाइवलीहुड कन्वर्जेंस है. केवल कृषि तालाब जैसे परिसंपत्तियों का निर्माण करने के बजाय, जो अक्सर कम उपयोग में आती हैं, नया मॉडल यह सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है कि परिसंपत्तियों का निर्माण सीधे आजीविका सृजन और आय वृद्धि से जुड़ा हो.