✕

होम / बिजनेस / अब इस कंपनी को मिली नियमों के उल्लंघन की सजा, RBI ने Loan देने पर लगाई रोक

अब इस कंपनी को मिली नियमों के उल्लंघन की सजा, RBI ने Loan देने पर लगाई रोक

रिजर्व बैंक ने नियमों के उल्लंघन को लेकर फिर एक वित्तीय कंपनी पर कार्रवाई की है. उसे लोन देने से रोक दिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है. IIFL फाइनेंस के खिलाफ एक्शन के बाद अब RBI ने जेएम फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स लिमिटेड (JMFPL) पर बड़ी कार्रवाई की है. रिजर्व बैंक ने JMFPL को तत्काल प्रभाव से शेयरों और डिबेंचर के बदले लोन देने से रोक दिया है. इसमें आरंभिक सार्वजनिक निर्गम यानी IPO पर लोन की मंजूरी और वितरण भी शामिल है. साथ ही RBI ने यह भी स्पष्ट किया है कि जेएम फाइनेंशियल सामान्य कलेक्शन और वसूली प्रक्रिया के जरिए मौजूदा लोन अकाउंट्स से जुड़ी गतिविधियां जारी रख सकती है. 

जरूरी हो गई थी कार्रवाई
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, RBI ने कहा कि वित्तीय JMFPL के लोन प्रोसेस में कुछ गंभीर कमियां देखने के बाद यह कार्रवाई की गई है. केंद्रीय बैंक ने इस बात पर प्रकाश डाला कि नियामक दिशानिर्देशों के उल्लंघन के अलावा, कंपनी में प्रशासन के मुद्दों पर गंभीर चिंताएं देखी गई हैं. रिजर्व बैंक ने आगे कहा कि आईपीओ फाइनेंसिंग के साथ-साथ गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर (NSD) की खरीद के लिए कंपनी द्वारा स्वीकृत लोन में कुछ गंभीर खामियां पाई गई थीं, जिसके मद्देनजर यह कार्रवाई जरूरी हो गई थी. 

IIFL पर भी हुई कार्रवाई 
RBI ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के आधार पर कंपनी के बहीखातों की सीमित समीक्षा की थी. रिजर्व बैंक ने कहा कि जेएम फाइनेंशियल का एक विशेष ऑडिट पूरा होने और सामने आईं खामियां दूर करने को लेकर उठाए गए कदमों पर संतुष्टि के बाद इन व्यावसायिक प्रतिबंधों की समीक्षा की जाएगी. इससे पहले, RBI ने आईआईएफएल फाइनेंस के गोल्‍ड लोन बांटने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी थी. रिजर्व बैंक ने सोने की शुद्धता की जांच और सत्यापन में खामियां मिलने के बाद यह कदम उठाया है. IIFL फाइनेंस कई तरह के लोन और गिरवी पर कर्ज की सुविधा मुहैया कराती है. आरबीआई की तरफ से कार्रवाई को लेकर जारी बयान में कहा गया था कि नियामकीय पर्यवेक्षण के दौरान सोना गिरवी रखकर कर्ज देने में कुछ चिंताएं सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है. 

इनमें मिलीं खामियां
आरबीआई ने 31 मार्च, 2023 तक आईआईएफएल की वित्तीय स्थिति के संदर्भ में निरीक्षण किया था. कंपनी के गोल्‍ड लोन कारोबार में कुछ गंभीर चिंताएं देखी गई थीं, जिसमें कर्ज की मंजूरी और नीलामी के समय सोने की शुद्धता, शुद्ध वजन को परखने और प्रमाणन में गंभीर खामी शामिल रहीं. इसके अलावा वैधानिक सीमा से कहीं अधिक नकदी में लोन राशि के वितरण और संग्रह में गड़बड़ी और मानक नीलामी प्रक्रिया के अनुपालन में भी खामी पाई गई. इन सबके मद्देनजर यह कार्रवाई की गई है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.