होम / बिजनेस / Hero ग्रुप की इस कंपनी पर RBI ने लगाया लाखों का जुर्माना, क्या ग्राहकों पर  पड़ेगा इसका असर?

Hero ग्रुप की इस कंपनी पर RBI ने लगाया लाखों का जुर्माना, क्या ग्राहकों पर  पड़ेगा इसका असर?

RBI ने फाइनेंस सेक्टर में काम करने वाली हीरो ग्रुप (Hero Group) की एक कंपनी पर 3.1 लाख का जुर्माना लगाकर बड़ा झटका दे दिया है।

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) भारत में फाइनेंस सेक्टर पर निगरानी रखने का काम करता है. इन दिनों आरबीआई ऐक्शन मोड में है, आरबीआई पेटीएम (Paytm) पर भी कार्रवाई कर चुका है, ऐसे में आरबीआई ने फाइनेंस सेक्टर से जुड़ी हीरो ग्रुप (Hero)  की एक कंपनी पर नियमों का पालन करने में लापरवाही करने के लिए 3.1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. आप जानते हैं आरबीआई ने कंपनी के खिलाफ के कदम आखिर क्यों उठाया और क्या इस जुर्माने से कंपनी के सामान्य ग्राहकों पर कोई असर पड़ेगा?

नियमों का नहीं किया पालन
जानकारी के अनुसार आरबीआई ने हीरो ग्रुप की कंपनी हीरो फिनकॉर्प लिमिटेड (Hero Fincorp Limited) पर 3.1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. कंपनी पर ये जुर्माना इसलिए लगाया गया है क्योंकि उसने व्यापार करने के उचित तरीकों के लिए बनाई गई संहिता के कुछ प्रावधानों का सही से पालन नहीं किया है. दरअसल, हीरो फिनकॉर्प पर आरोप है कि उसने कर्ज लेने वाले ग्राहकों को उनकी समझ में आने वाली स्थानीय भाषा में कर्ज के नियम और शर्तों को लिखित तौर पर नहीं बताया था.

ग्राहकों को नहीं होगा कोई नुकसान

आरबीआई ने साफ किया है कि कंपनी पर ये जुर्माना सिर्फ रेग्युलेटरी नियमों का सही से पालन नहीं करने के लिए लगाया गया है. ऐसे में इस फैसले का असर कंपनी के ग्राहकों पर नहीं होगा, ना ही कंपनी और उसके ग्राहकों के बीच होने वाले किसी लेनदेन पर इसका असर होगा.

इसे भी पढ़ें-दुनियाभर में फेल, भारत में सफल हुए 10 मिनट में सामान पहुंचाने वाले क्विक प्लेटफॉर्म, जानिए इसकी वजह?

पहले भेज नोटिस फिर जुर्माना
आरबीआई ने कंपनी के कामकाज की 31 मार्च 2023 को जो समीक्षा की थी, उसमें कई कमियां पाईं गईं. इसके बाद आरबीआई ने कंपनी को कई डायरेक्शंस दी, लेकिन कंपनी उनका समय से पालन नहीं कर सकी. फिर कंपनी को आरबीआई ने एक नोटिस भेजा और इसके जवाब से संतुष्ट नहीं होने के बाद उसके खिलाफ 3.1 लाख रुपए का जुर्माना लगाने का फैसला किया.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

3 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

4 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

5 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

6 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

7 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

6 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

3 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

4 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

5 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

12 hours ago