होम / बिजनेस / RBI ने फिर किया रेपो रेट में इजाफा, बढ़ेंगी EMI, इस Bank ने तुरंत महंगा किया Loan

RBI ने फिर किया रेपो रेट में इजाफा, बढ़ेंगी EMI, इस Bank ने तुरंत महंगा किया Loan

जैसी की संभावना जताई जा रही थी, रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में बढ़ोत्तरी कर दी है. इसके बाद सभी तरह के लोन महंगे हो सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नीतिगत ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी कर दी है. RBI ने रेपो रेट में 35 बेसिस पॉइंट का इजाफा किया है. इसी के साथ यह दर बढ़कर 6.25 फीसदी हो गई है. रिजर्व बैंक ने लगातार पांचवीं बार रेपो रेट बढ़ाई है. RBI की इस घोषणा के तुरंत बाद प्राइवेट सेक्टर के बैंक HDFC ने लोन महंगा कर दिया है. एचडीएफसी बैंक ने मार्जिलन कॉस्ट लेंडिंग रेट (MCLR) को 10 बेसिस पॉइंट बढ़ा दिया है. बता दें कि MCLR के आधार पर बैंक लोन पर ब्याज दरों को लागू करते हैं. इसका मतलब है कि एमसीएलआर बढ़ने पर लोन पर ब्याज दर बढ़ जाती हैं. माना जा रहा है कि बाकी बैंक भी जल्द ही कर्ज महंगा कर सकते हैं. इससे पहले भी जब-जब RBI ने रेपो रेट बढ़ाई है, बैंकों ने उसका बोझ आम ग्राहकों पर डाल दिया है. 

शक्तिकांत दास ने दी जानकारी
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मौद्रिक समीक्षा बैठक (MPC Meeting) आज खत्म हुई है. बैठक के बाद आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि महंगाई को नियंत्रित करने के लिए रेपो रेट में 35 बेसिस पॉइंट की बढ़ोत्तरी की गई है. बता दें कि पहले से ही यह माना जा रहा था कि RBI नीतिगत ब्याज दरों में इजाफा कर सकता है. इस इजाफे को मिलाकर अब तक कुल पांच बार RBI ने रेपो रेट में बढ़ोत्तरी की है.   

देना पड़ा था स्पष्टीकरण
रेपो रेट वह दर होती है, जिस पर RBI बैंकों को लोन देता है. लिहाजा, जब इसमें इजाफा होता है, तो बैंक अपना कर्ज महंगा करके ग्राहकों से उसकी वसूली कर लेते हैं. वहीं, रिवर्स रेपो रेट वो दर होती है, जिस पर RBI बैंकों को रुपए रखने के लिए ब्याज देता है. महंगाई के नाम पर RBI कई बार रेपो रेट बढ़ा चुका है, ऐसे में यदि इस बार की बढ़ोत्तरी चढ़ती कीमतों से परेशान जनता की परेशानी बढ़ाने वाली होगी. रेपो रेट बढ़ने से कर्ज महंगा और EMI बढ़ जाएगी. RBI मई से अब तक रेपो रेट में 2.25 फीसदी की वृद्धि कर चुका है. इसके बावजूद खुदरा महंगाई जनवरी से ही 6% के संतोषजनक स्तर से ऊपर बनी हुई है. इतिहास में पहली बार RBI को सरकार को स्पष्टीकरण भी देना पड़ा है कि वो महंगाई रोकने में क्यों नाकाम रहा. 

रियल एस्टेट पर कितना पड़ेगा असर?
स्टर्लिंग डेवलपर्स के अध्यक्ष और एमडी Ramani Sastri का कहना है कि RBI के इस फैसले का असर रियल एस्टेट पर सबसे ज्यादा पड़ेगा. उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बाद रियल एस्टेट मार्केट धीरे-धीरे पटरी पर लौट रहा है, ऐसे में ब्याज दरों में बार-बार होने वाली बढ़ोत्तरी उसकी परेशानी बढ़ाएगी. क्योंकि कर्ज महंगा होने से हाउसिंग प्रॉपर्टी के बायर्स की संख्या भी सीमित होगी. वहीं, Bennet and Bernard कंपनी के चेयरमैन और फाउंडर Lincoln Bennet Rodrigues का मानना है कि रेपो रेट में इजाफा का प्रीमियम प्रॉपर्टी के बाजार पर खास असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा कि लाइफस्टाइल में बदलाव के चलते प्रीमियम प्रॉपर्टी की डिमांड बढ़ रही है और RBI के फैसले का उस पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

10 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

11 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

14 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

15 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

15 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

10 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

11 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

15 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

10 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

14 hours ago