✕

होम / बिजनेस / RBI गवर्नर शक्तिदास ने बताया रुपये को अंतराष्‍ट्रीय मुद्रा बनाने का क्‍या है मतलब

RBI गवर्नर शक्तिदास ने बताया रुपये को अंतराष्‍ट्रीय मुद्रा बनाने का क्‍या है मतलब

उन्‍होंने महंगाई को लेकर भी अहम बात कही. उन्‍होंने कहा कि महंगाई दर को 2 प्रतिशत से लेकर 6 प्रतिशत तक होना चाहिए. जबकि इसका लक्ष्‍य हमने 4 प्रतिशत तय किया हुआ है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने विश्‍व आर्थिक मंच (वर्ल्‍ड इकोनॉमिक फोरम की बैठक में कई अहम बातें कही. उन्‍होंने इस मंच पर जिस बात को लेकर विशेष जोर दिया वो ये रही कि रुपये के ग्‍लोबल होने का मकसद ये नहीं है कि ये डॉलर की जगह ले ले. डॉलर रुपये के ग्‍लोबल होने के बाद भी प्रमुख मुद्रा बना रहेगा. उन्‍होंने कहा कि अगर एक मुद्रा पर स्थिरता होगी तो उससे दुनिया में अस्थिरता आ सकती है. 

क्‍या बोले शक्तिकांत दास? 
RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि अगर पूरी दुनिया का ट्रेड एक ही मुद्रा पर निर्भर करेगा तो उससे अस्थिरता आ सकती है. लेकिन अगर ये एक की जगह उससे ज्‍यादा या दो मुद्राएं होती हैं तो एक मजबूत मामला बनता है. उन्‍होंने कहा कि केन्‍द्रीय बैंक पिछले कुछ सालों में स्थिरता प्राप्‍त करने में कामयाब रहा है. भारत की मुद्रा की स्थिरता के कारण जहां विदेशी कंपनियों के लिए भारत में निवेश करना आसान हुआ है वहीं भारत की कंपनियों का भी विदेश में निवेश करना और आसान हो गया है. 

भारत की अर्थव्‍यवस्‍था का हो रहा है विस्‍तार 
आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि पिछले कुछ सालों में भारत की अर्थव्‍यवस्‍था का तेजी से विस्‍तार हुआ है. उन्‍होंने ये भी कहा कि बाजार ने पिछले कुछ सालों में नए बाजारों, नए उत्‍पादों और नए सेवा क्षेत्रों में प्रवेश किया है. हमने साथ ही अंतराष्‍ट्रीय कारोबार में रुपये को वैकल्पिक मुद्रा के रूप में पेश करने का प्रयास किया है. दास वर्ल्‍ड इकोनॉमिक फोरम में आयो‍जित हुए वार्ता कार्यक्रम के फायरसैट चैट में सवालों के जवाब दे रहे थे. वहीं उन्‍होंने ये सभी बातें कहीं. 

नियंत्रण में है महंगाई 
शक्तिकांत दास ने महंगाई को लेकर कहा कि ये लगातार नरम हो रही है. मौजूदा समय में ये टारगेट दायरे में बनी हुई है. उन्‍होंने कहा कि हमने महंगाई के लिए 2 प्रतिशत से लेकर 6 प्रतिशत तक का लक्ष्‍य निर्धारित किया हुआ है. उन्‍होंने बताया जबकि इसके लिए हमने जो लक्ष्‍य निर्धारित किया हुआ है वो 4 प्रतिशत का है. उन्‍होंने ये भी बताया कि महंगाई लगातार कम हो रही है और हम जो उपाय कर रहे हैं वो काम कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: राम मंदिर प्राणप्रतिष्‍ठा से पहले पीएम मोदी ने लता दीदी को क्‍यों किया याद?
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

10 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

14 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

11 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

11 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

7 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

9 hours ago