होम / बिजनेस / क्रिप्‍टो पर प्रतिबंध को लेकर RBI गवर्नर ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्‍या बोले गवर्नर 

क्रिप्‍टो पर प्रतिबंध को लेकर RBI गवर्नर ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्‍या बोले गवर्नर 

एक रिपोर्ट बताती है कि मौजूदा समय में 150 से ज्‍यादा क्रिप्‍टोकरेंसी ऐसी हैं जिनके जरिए बड़ी मात्रा में व्‍यापार होता है जबकि लगभग 5000 ऐसी क्रिप्‍टोकरेंसी हैं जिनके जरिए कम व्‍यापार होता है

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने क्रिप्टोकरेंसी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि अगला वित्‍तीय संकट प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसी के कारण ही आएगा. शक्तिकांत दास ने बुधवार को कहा कि उनका क्रिप्टोकरंसी पर उनका आज भी यही दृष्टिकोण है कि उसे प्रतिबंधित किया जाना चाहिए. ये बात उन्होंने तब कही जब इसी साल भारत ने अपनी डिजिटल करेंसी लॉन्च की है, जिसे RBI की मान्यता प्राप्त है.  

कहां बोले RBI गवर्नर 
एक निजी मीडिया संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए RBI गवर्नर ने कहा कि क्रिप्टो करेंसी की कोई ठोस वैल्‍यू नहीं है और ये माइक्रोइकोनॉमिक और वित्तीय स्थिरता के लिए जोखिम पैदा करती है. RBI का हमेशा से ही ये कहना रहा है कि क्रिप्टोकरंसी किसी भी देश की स्थिरता के लिए खतरनाक है और RBI इसके उपयोग को वैध बनाने के खिलाफ रहा है RBI गवर्नर का यह बयान उस वक्त आया है जब हाल ही में भारत ने अपनी डिजिटल करेंसी लांच की है जिसे RBI का संरक्षण प्राप्त है.

RBI ने लॉन्च​​​​​​​ की है डिजिटल करेंसी 
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही में अपनी सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी को लॉन्च किया है, जिसे डिजिटल रुपी के नाम से भी जाना जाता है. इसके बारे में बताते हुए गवर्नर ने कहा कि ये भविष्‍य की मुद्रा है और ये आने वाले समय में भारत को और आगे लेकर जाएगी. RBI ने एक नवंबर 2022 से 4 बैंकों के साथ इसका रिटेल मार्केट में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू कर दिया है.        

डिप्‍टी गवर्नर ने भी दिया था अहम बयान               
RBI के डिप्टी गवर्नर टी रविशंकर ने हाल ही में कहा था कि क्रिप्‍टो को लेकर जो भी डाटा उपलब्ध है वह भ्रामक है. उन्होंने ये भी कहा कि इससे जुड़े सभी नियमों पर स्पष्ट समझ के लिए उन्‍होंने बोर्ड को निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा कि पर्याप्त जानकारी के बिना किसी भी तरह के नियमों को बनाना अपने लिए ही आने वाले समय में जोखिम मोल लेने जैसा होगा. रविशंकर ने यह बात इंटरनेशनल मोनेटरी फंड आईएमएफ के साथ हुई एक कॉन्फ्रेंस में वर्चुअल तौर पर कही थी. RBI के डिप्टी गवर्नर ने इस बात पर भी जोर दिया कि इसे लेकर संतोषजनक और विश्वसनीय जानकारी का होना बेहद जरूरी है. 


बाजार में कितनी है क्रिप्‍टो करेंसी 
बिट स्टोकर की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा समय में 153 क्रिप्टो कॉइन ऐसे हैं जिनके जरिए अलग-अलग तरह के एक्सचेंज में हाई वॉल्‍यूम में व्यापार हो रहा है. वहीं दूसरी तरफ 5886 क्रिप्टोकरंसी है जो की बहुत कम मात्रा में मौजूद हैं और उनका अलग-अलग एक्सचेंज में कम व्यापार हो रहा है


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 hour ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 hour ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

4 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

5 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

5 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

40 minutes ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 hour ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

5 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 hour ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

4 hours ago