होम / बिजनेस / मुनाफा कमाने का मिलेगा ज्यादा मौका, अब डेढ़ घंटे ज्यादा हो सकेगी ट्रेडिंग 

मुनाफा कमाने का मिलेगा ज्यादा मौका, अब डेढ़ घंटे ज्यादा हो सकेगी ट्रेडिंग 

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने मार्केट ट्रेडिंग के समय में बदलाव किया है. RBI के इस फैसले के चलते शेयर बाजार में निवेश करने के लिए ज्यादा समय मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मार्केट ट्रेडिंग के टाइमिंग को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने कारोबार ट्रेडिंग का समय बढ़ाते हुए इसे कोरोना से पहले वाली स्थिति में लाने का फैसला लिया है. RBI के इस फैसले के बाद शेयर बाजार में निवेश करने वालों के पास पहले से ज्यादा समय होगा.  

12 दिसंबर से होगा लागू
नए बदलाव को 12 दिसंबर से लागू किया जाएगा. RBI के फैसले के अनुसार, 12 दिसंबर से ट्रेडिंग का समय सुबह 9 बजे शुरू होगा और शाम के 5 बजे बंद होगा. बता दें कि ये कोरोना से पहले वाली स्थिति है. इस तरह, लोगों को ट्रेडिंग के लिए डेढ़ घंटे अतिरिक्त का समय मिलेगा. नए समय के तहत, कॉल/नोटिस/टर्म मनी मार्केट शाम 5 बजे बंद होगा. कमर्शियल पेपर और सर्टिफिकेट ऑफ डिपॉजिट का बाजार शाम 5 बजे बंद हो जाएगा. इसी तरह, कॉर्पोरेट बॉन्ड में शाम 5 बजे कारोबार समाप्त हो जाएगा. वहीं, फॉरेक्स करेंसी ट्रेडिंग 9 बजे सुबह से 3.30 बजे तक होगा.

पहले घटाया था समय
इससे पहले कोरोना महामारी के दौरान 7 अप्रैल 2020 को शेयर बाजार में ट्रेडिंग का समय घटा दिया गया था. अब जब स्थिति सामान्य हो गई है, तो ट्रेडिंग समय में बदलाव किया गया है. अभी कॉल/नोटिस/टर्म मनी मार्केट में सुबह 9 बजे से दोपहर बाद 3.30 बजे तक कारोबार होता है. शेयर मार्केट में ट्रेडिंग का समय बढ़ने का मतलब है कि आपके पास मुनाफा कमाने का ज्यादा समय होगा. इस बीच, नर्मदा जिलेटिन्स लिमिटेड ने हर शेयर पर 100 रुपए का स्पेशल अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है. कंपनी ने इसके लिए 15 दिसंबर 2022 की तारीख निर्धारित की है. बता दें कि नर्मदा जिलेटिन्स एक स्मॉल-कैप कंपनी है, जो विशेष रासायनिक उद्योग में काम करती है. भारत में, नर्मदा जिलेटिन लिमिटेड ऑसीन और जिलेटिन के उत्पादन में सबसे आगे है. अब कंपनी के निदेशक मंडल ने हर शेयर पर 100 रुपए का स्पेशल अंतरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

9 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

10 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

13 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

14 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

14 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

9 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

10 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

14 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

9 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

13 hours ago