✕

होम / बिजनेस / Domino’s को टक्कर देने उतरे रैपर बादशाह, लॉन्च किया अपना पिज्जा ब्रांड ‘Badboy Pizza’

Domino’s को टक्कर देने उतरे रैपर बादशाह, लॉन्च किया अपना पिज्जा ब्रांड ‘Badboy Pizza’

बादशाह का ‘Badboy Pizza’ ब्रांड सिर्फ एक फूड स्टार्टअप नहीं है, बल्कि यह भारत में कस्टमाइज्ड, ट्रेंडी और प्रीमियम क्वालिटी फास्ट फूड की एक नई लहर की शुरुआत है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत में पिज्जा प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर आई है. दरअसल, भारत के तेजी से बढ़ते फूड मार्केट में अब मशहूर रैपर बादशाह भी एक नया नाम जोड़ चुके हैं. बादशाह ने ‘Badboy Pizza’ नाम से एक प्रीमियम पिज्जा ब्रांड लॉन्च किया है, जो भारतीय फ्लेवर को ग्लोबल क्वालिटी और इंटरनेशनल स्टाइल में पेश करेगा. इस ब्रांड की शुरुआत उन्होंने Ghost Kitchens India के साथ मिलकर की है.

मुंबई से हुई शुरुआत, लक्ष्य है 50 आउटलेट्स का विस्तार

‘Badboy Pizza’ का पहला आउटलेट मुंबई के अंधेरी इलाके में खोला गया है. कंपनी का लक्ष्य अगले तीन वर्षों में भारत के टॉप 5 शहरों में 50 आउटलेट शुरू करने का है. ये आउटलेट डाइन-इन और क्लाउड किचन दोनों मॉडल पर काम करेंगे. बादशाह ने ब्रांड का प्रमोशन एक फनी वीडियो के जरिए किया जिसमें उन पर पिज्जा फेंका जा रहा है. ब्रांड की टैगलाइन है: "Pizza That Slaps".

मेन्यू में 50 से ज्यादा वैरायटी

इस पिज्जा ब्रांड का मेन्यू खासा विविध है, जिसमें 50 से अधिक वैरायटी दी गई हैं. इंटरनेशनल फ्लेवर में स्मोकी BBQ,  मेह-ही-कोह (Mexican), डायनामाइट शेजवान, कोरियन स्पाइस, चिकन शावरमा, हॉलीवुड सैल्मन, ट्रफल कासियो-ए-पेपे, चिमिचुर्री मेसिडोना, बर्मीज खाओ सुए आदि शामिल हैं.

भारतीय फ्लेवर में तंदूरी टिक्का, आलू दुमदार, चिकन कीमालाल और स्पेशल आइटम पुष्पा पिज्जा जोकि मसालेदार स्वाद वाला पिज्जा है, जिसे फिल्म ‘पुष्पा’ से प्रेरणा ली गई है. एक व्यक्ति के लिए पिज्जा की औसत कीमत 400 रुपये के आसपास रखी गई है और ब्रांड का टारगेट सालाना 150 करोड़ रुपये की कमाई का है.

Ghost Kitchens India: बादशाह के नए ब्रांड का मजबूत पार्टनर

Ghost Kitchens India एक स्थापित क्लाउड किचन नेटवर्क है जो हर महीने 1.2 लाख से अधिक ऑर्डर प्रोसेस करता है और Starboy Pizza, New York Waffles जैसे 12 ब्रांड्स का संचालन करता है. कंपनी को हाल ही में सीरीज-A फंडिंग में $5 मिलियन (41 करोड़ रुपये) प्राप्त हुए हैं. इस फंडिंग से कंपनी नए ब्रांड्स को आगे बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है.

बादशाह कहते हैं, "बैडबॉय पिज्जा मेरी शख्सियत का विस्तार है - जड़ित, साहसी और असली, और यह लॉन्च खास है क्योंकि मैं हमेशा अपने खुद के पिज्जा चेन का सपना देखता था! वर्षों में अपनी यात्राओं से विविध पाक अनुभवों का अनुसरण करते हुए, मेरा लक्ष्य एक ऐसा ब्रांड बनाना था जो अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता का प्रतीक हो और साथ ही घरेलू अपील के साथ गूंजता हो. करण तन्ना और घोस्ट किचेन के साथ सहयोग करते हुए, हम केवल एक ब्रांड नहीं बना रहे हैं, बल्कि एक वाकई विश्वस्तरीय और सुलभ पाक अनुभव का निर्माण कर रहे हैं.”

Ghost Kitchens India के सीईओ करण टन्ना ने कहा, “Badboy Pizza आने वाले समय में भारत की QSR इंडस्ट्री की तस्वीर बदल देगा. बादशाह की पॉपुलैरिटी इस ब्रांड को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी.”

भारत का पिज्जा बाजार तेजी से बढ़ रहा है

बता दें, भारत में पिज्जा इंडस्ट्री की ग्रोथ भी बादशाह के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है.  2024 में पिज्जा बाजार का आकार $5.3 अरब, 2033 तक अनुमानित आकार $11.8 अरब
और वार्षिक ग्रोथ रेट लगभग 9.24% था.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 day ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 day ago


बड़ी खबरें

स्मार्ट कारोबार बाजार में बदलाव से पहले तैयारी करते हैं: राजीव दुबे

BW Marketing World के साथ बातचीत में American Business Solutions Inc. के President और CEO ने नए बाजारों की पहचान करने, कारोबारी चक्रों का अनुमान लगाने और उन क्षेत्रों में निवेश करने के बारे में बात की, जहां तकनीक मानवीय विशेषज्ञता की पूरक है.

14 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

1 day ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

1 day ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

1 day ago