होम / बिजनेस / "एक टिकट, पूरी यात्रा": दिल्ली मेट्रो सफर को आसान बनाने में जुटा Rapido

"एक टिकट, पूरी यात्रा": दिल्ली मेट्रो सफर को आसान बनाने में जुटा Rapido

DMRC और ONDC के साथ साझेदारी, ऐप से मेट्रो टिकट बुकिंग शुरू

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

शहर में मेट्रो यात्रा को पहले से ज्यादा सुगम और किफायती बनाने के लिए मोबिलिटी प्लेटफॉर्म Rapido एकीकृत टिकटिंग प्रणाली पर काम कर रहा है, जिससे यात्री घर से मेट्रो स्टेशन और फिर अपने अंतिम गंतव्य तक की पूरी यात्रा सिर्फ एक टिकट के माध्यम से पूरी कर सकें.

नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान Rapido के सह-संस्थापक अरविंद सांका ने बताया कि कंपनी दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) और ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ONDC) के साथ अपनी साझेदारी को और विस्तार दे रही है. इसके तहत अब Rapido ऐप से सीधे मेट्रो टिकट बुक करने की सुविधा शुरू की जा रही है. इस पहल के हिस्से के रूप में, Rapido मेट्रो स्टेशनों से आने-जाने के लिए ₹25 का फ्लैट किराया पेश कर रहा है. नए यूज़र्स के लिए पहली सवारी मुफ्त दी जा रही है.

सांका ने कहा, “अभी लोग मेट्रो का टिकट अलग से लेते हैं और Rapido की सवारी अलग से बुक करते हैं; हमारा दीर्घकालिक लक्ष्य है कि हम एक ऐसा टिकट दें, जिसमें मेट्रो और Rapido दोनों की सवारी शामिल हो—ताकि पूरी यात्रा आसान और सस्ती हो जाए.”

वर्तमान में, Rapido का दावा है कि दिल्ली में रोज़ाना एक लाख से अधिक सवारियां ऐसे यात्रियों की होती हैं जो मेट्रो स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू या समाप्त करते हैं. सांका ने कहा कि “दिल्ली जैसे शहरों में मेट्रो कनेक्टिविटी ही परिवहन की रीढ़ है, जहां रोजाना 70 लाख से अधिक लोग मेट्रो का इस्तेमाल करते हैं.”

Rapido का ONDC के साथ इंटीग्रेशन अब उपयोगकर्ताओं को ऐप से मेट्रो टिकट खरीदने की सुविधा देता है. हालांकि QR कोड स्कैनिंग में आ रही समस्याओं को स्वीकार करते हुए, सांका ने बताया कि “हम यूज़र फीडबैक के आधार पर सुधार कर रहे हैं—जिसमें ऑटो-ब्राइटनेस और इंटरफेस में बदलाव शामिल हैं.”

कंपनी ने बताया कि दिल्ली में उसके 40% यूज़र महिलाएं हैं, और उनके लिए सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से महिला कैप्टन की संख्या भी बढ़ाई जा रही है. Rapido उन्हें वाहन मुहैया कराने से लेकर ड्राइविंग ट्रेनिंग तक में मदद कर रही है. “यह सिर्फ सुरक्षा ही नहीं, रोज़गार का भी एक अवसर है,” सांका ने कहा

हालांकि एकीकृत टिकटिंग प्रणाली अभी विकास के चरण में है, लेकिन कंपनी का मानना है कि यह शहरी मोबिलिटी का अगला स्वाभाविक कदम है. सांका ने कहा, “हम चाहते हैं कि लोग एक ही टिकट से बिना किसी झंझट के घर से मंज़िल तक पहुंच सकें.”


टैग्स
सम्बंधित खबरें

CA Day 2026: "मजबूत कॉर्पोरेट गवर्नेंस का कोई शॉर्टकट नहीं है" : एस रवि

एस रवि ने कहा "आज चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का पेशा ऑडिट, फॉरेंसिक ऑडिट, प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कराधान, एआई, जोखिम प्रबंधन, वैल्यूएशन और ड्यू डिलिजेंस समेत कई विशेषज्ञता वाले क्षेत्रों में अवसर प्रदान करता है."

15 hours ago

Fire-Boltt की स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Flipkart के साथ लॉन्च करेगा Made-in-India फोन

कंपनी फ्लिपकार्ट (Flipkart) के साथ साझेदारी में किफायती 4G और 5G स्मार्टफोन पेश करेगी, जिनकी बिक्री फ्लिपकार्ट और अन्य वितरण चैनलों के जरिए की जाएगी.

15 hours ago

GST कलेक्शन में जोरदार उछाल, जून में 14% बढ़कर ₹1.95 लाख करोड़ पहुंचा

सरकारी आंकड़ों के अनुसार जून में ग्रॉस GST कलेक्शन बढ़कर 1.95 लाख करोड़ रुपये रहा. रिफंड समायोजित करने के बाद नेट GST कलेक्शन 11.2 प्रतिशत बढ़कर 1.62 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया.

17 hours ago

मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ को लगा झटका, जून में PMI घटकर 54.2 पर पहुंचा

HSBC इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) के अनुसार जून 2026 में PMI घटकर 54.2 पर आ गया, जबकि मई में यह 55 था. यह आंकड़ा शुरुआती अनुमान 54.5 से भी कम रहा.

18 hours ago

Komerz ने खरीदा ब्रिटेन का NOUGHTY, AI के दम पर ग्लोबल ब्यूटी मार्केट में एंट्री

करीब 6.4 मिलियन पाउंड मूल्य के इस अधिग्रहण में नकद और शेयर, दोनों शामिल हैं. यह Komerz द्वारा किए गए अधिग्रहणों की श्रृंखला का हिस्सा है, जिनका कुल मूल्य अब 50 मिलियन पाउंड से अधिक हो चुका है.

18 hours ago


बड़ी खबरें

CA Day 2026: "मजबूत कॉर्पोरेट गवर्नेंस का कोई शॉर्टकट नहीं है" : एस रवि

एस रवि ने कहा "आज चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का पेशा ऑडिट, फॉरेंसिक ऑडिट, प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कराधान, एआई, जोखिम प्रबंधन, वैल्यूएशन और ड्यू डिलिजेंस समेत कई विशेषज्ञता वाले क्षेत्रों में अवसर प्रदान करता है."

15 hours ago

जन्मदिन विशेष: ब्रांड जिंगल्स से वॉइस वेलनेस तक, ऐसा रहा गायिका शुभांगी तिवारी का सफर

कलाकार, प्रशिक्षक और वॉइस विशेषज्ञ के रूप में शुभांगी तिवारी ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा से संगीत जगत और नए कलाकारों पर गहरी छाप छोड़ी है. आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं.

14 hours ago

सरकार पर बढ़ा वित्तीय दबाव, दो महीनों में राजकोषीय घाटा 1.62 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

राजस्व संग्रह में गिरावट और बढ़े सरकारी खर्च से बढ़ा घाटा. हालांकि पूंजीगत निवेश की रफ्तार बरकरार रही

20 hours ago

मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ को लगा झटका, जून में PMI घटकर 54.2 पर पहुंचा

HSBC इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) के अनुसार जून 2026 में PMI घटकर 54.2 पर आ गया, जबकि मई में यह 55 था. यह आंकड़ा शुरुआती अनुमान 54.5 से भी कम रहा.

18 hours ago

Think XQ ने कपिल शर्मा को बनाया Bespoke EXP का Co-Founder, लग्जरी बिजनेस को मिलेगी नई रफ्तार

कपिल शर्मा के पास मार्केटिंग, ग्राहक जुड़ाव और एक्सपीरियंशियल प्लेटफॉर्म्स में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है.

15 hours ago