होम / बिजनेस / Adani Case: पूर्व RBI गवर्नर Raghuram Rajan ने पूछे सवाल, कठघरे में SEBI

Adani Case: पूर्व RBI गवर्नर Raghuram Rajan ने पूछे सवाल, कठघरे में SEBI

रघुराम राजन ने कहा कि मुद्दा सरकार और कारोबार जगत के बीच गैर-पारदर्शी संबंधों को कम करने का है और वास्तव में नियामकों को अपना काम करने देने का है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन (Raghuram Rajan) ने अडानी मामले (Adani Case) में बाजार नियामक सेबी (SEBI) की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने पूछा है कि आखिर सेबी ने मॉरीशस स्थित संदिग्ध फर्मों के स्वामित्व के बारे में कोई पड़ताल को नहीं की? उन्होंने कहा कि हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में जो आरोप लगाए गए हैं, उसकी जांच करने की जरूरत शेयर बाजार रेगुलेटर सेबी को क्यों महसूस नहीं हुई, जबकि ये एक बड़ा मुद्दा है.  

अडानी ग्रुप में है निवेश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रघुराम राजन ने कहा कि मॉरीशस स्थित चार फंड्स के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने 6.9 अरब डॉलर फंड का करीब 90 फीसदी अडानी ग्रुप के शेयरों में ही लगाया हुआ है. इसकी जांच क्यों नहीं की गई? क्या सेबी को इसके लिए भी जांच एजेंसियों की मदद की जरूरत है? गौरतलब है कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अडानी समूह पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं. विपक्ष भी इस मामले को लेकर लगातार हंगामा और जांच की मांग करता रहा है.

संदेह के घेरे में ये फंड्स
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि मॉरीशस स्थित एलारा इंडिया अपॉर्चुनिटी फंड, क्रेस्टा फंड, एल्बुला इनवेस्टमेंट फंड और एपीमएस इनवेस्टमेंट फंड फर्जी कंपनी होने के आरोप लगने के बाद पिछले दो साल से संदेह के घेरे में हैं. ये कंपनियां जनवरी में दोबारा तब चर्चा में आईं, जब अमेरिकी फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने आरोप लगाया कि अडानी ग्रुप ने अपने शेयरों की कीमत बढ़ाने के लिए फर्जी कंपनियों का सहारा लिया. हालांकि अडानी ग्रुप ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है.

गैर-पारदर्शी संबंध
रघुराम राजन ने एक इंटरव्यू के दौरान सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया यानी सेबी के रुख पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि मुद्दा सरकार और कारोबार जगत के बीच गैर-पारदर्शी संबंधों को कम करने का है और वास्तव में नियामकों को अपना काम करने देने का है. सेबी अभी तक मॉरीशस के उन फंड्स के स्वामित्व तक क्यों नहीं पहुंच पाई है, जो अडानी के शेयरों में कारोबार कर रहे हैं? क्या उसे इसके लिए जांच एजेंसियों की मदद की जरूरत है? बता दें कि मॉरीशस उन देशों में शामिल है जहां पर कॉरपोरेट टैक्स नहीं लगता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

14 minutes ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

3 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

3 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

3 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

5 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

6 hours ago