होम / बिजनेस / Maruti Suzuki के लिए शानदार रही सितंबर तिमाही, जमकर कमाया मुनाफा

Maruti Suzuki के लिए शानदार रही सितंबर तिमाही, जमकर कमाया मुनाफा

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपने तिमाही नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी के प्रॉफिट और रिवेन्यु में उछाल आया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कारों की बंपर बिक्री के साथ मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) के लिए सितंबर तिमाही (Q2) बेहद शानदार रही है. इस दौरान, कंपनी के शुद्ध मुनाफे (Net Profit) में सालाना आधार पर 80 प्रतिशत से ज्यादा और रिवेन्यु में 24% की वृद्धि दर्ज हुई है. देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी करते हुए बताया है कि सितंबर तिमाही में उसका स्टैंडएलोन नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 80.3% उछलकर 3,716.5 करोड़ रुपए पहुंच गया. 

मार्जिन में भी आया सुधार
कंपनी का स्टैंडएलोन ऑपरेशनल रिवेन्यु 23.8% ग्रोथ के साथ 37,062.1 करोड़ रुपए रहा है. इसी तरह, मारुति का कामकाजी मुनाफा भी सालाना आधार पर 2769 करोड़ रुपए से बढ़कर 4784 करोड़ रुपए पहुंच गया है. इस दौरान, कंपनी के मार्जिन में भी सुधार देखने को मिला है. इसकी वजह कमोडिटी कीमतों में नरमी, रियलाइजेशन में सुधार और सेल्स फिगर का ऊपर की तरफ चढ़ना है. मारुति सुजुकी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि सितंबर तिमाही में कंपनी की अन्य आय 844 करोड़ रुपए रही, जो पिछले साल की समान तिमाही में 613 करोड़ थी.  .

शेयर बाजार में दिखा असर
मारुति के लिए सितंबर तिमाही सेल्स और प्रॉफिट के लिहाज से अब तक की बेस्ट तिमाही रही है. कंपनी के अनुसार, लैटिन अमेरिका, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका के लिए उसकी SUV Jimny का एक्सपोर्ट शुरू हो गया है. कंपनी ने भारत से करीब 69000 यूनिट्स बाहर भेजी हैं. उधर, तिमाही के शानदार नतीजों का असर कंपनी के शेयरों पर भी देखने को मिल रहा है. Maruti Suzuki India के शेयर खबर लिखे जाने तक 1 प्रतिशत से ज्यादा की उछाल के साथ 10,539 रुपए पर कारोबार कर रहे थे. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

1 hour ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

4 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

4 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

7 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

7 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

1 hour ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

4 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

3 hours ago