✕

होम / बिजनेस / FY2026 में एविएशन सेक्टर पर दबाव, ग्रोथ सुस्त और घाटा बढ़ने की आशंका : ICRA

FY2026 में एविएशन सेक्टर पर दबाव, ग्रोथ सुस्त और घाटा बढ़ने की आशंका : ICRA

FY2026 भारतीय एविएशन सेक्टर के लिए चुनौतीपूर्ण, धीमी ग्रोथ और बढ़ता घाटा चिंता का कारण बन गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश का एविएशन सेक्टर एक बार फिर आर्थिक दबाव में आता दिख रहा है. क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ICRA के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 में घरेलू हवाई यात्री यातायात में महज 4-6% की वृद्धि होने की संभावना है, जो पहले के 7-10% अनुमान से काफी कम है. ऐसे समय में जब एयरलाइंस नए विमानों की डिलीवरी ले रही हैं, मांग की यह सुस्ती सेक्टर के लिए चिंता का कारण बन गई है. 

172-176 मिलियन तक पहुंच सकता है घरेलू हवाई यात्री यातायात  

ICRA ने अपनी एक हालिया रिपोर्ट में बताया है कि FY2026 में घरेलू हवाई यात्री यातायात 172-176 मिलियन तक पहुंच सकता है, जो पिछले साल की तुलना में केवल 4-6% की वृद्धि होगी. यह अनुमान पहले के 7-10% वृद्धि के अनुमान से कम है. यात्री यातायात में यह सुस्ती ऐसे समय आ रही है जब विमानों की डिलीवरी बढ़ रही है, जिसके कारण भारतीय एविएशन उद्योग का शुद्ध घाटा FY2025 के 55 अरब रुपये से बढ़कर FY2026 में 95-105 अरब रुपये तक पहुंचने का अनुमान है.

FY2026 की पहली तिमाही में सुस्ती

FY2026 की पहली तिमाही में यात्री यातायात वृद्धि दर 4.4% रही. इसका कारण सीमा पार तनाव, फ्लाइट कैंसिलेशन, हादसों के बाद यात्रा को लेकर झिझक और लंबा मानसून बताया गया. इसके अलावा अमेरिका की ओर से लगाए गए नए टैरिफ ने व्यापारिक माहौल को प्रभावित किया है, जिससे आने वाले महीनों में हवाई यात्रा की मांग और कम हो सकती है.

ICRA की चेतावनी

ICRA की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट किंजल शाह ने कहा कि FY2025 में एयरलाइंस को बेहतर प्राइसिंग पावर और मांग का फायदा मिला था, लेकिन FY2026 में मांग कमजोर हो रही है. उन्होंने बताया कि धीमी यात्री वृद्धि और नए विमानों की बढ़ती डिलीवरी से घाटा और बढ़ेगा. FY2026 में उद्योग की ब्याज कवरेज रेश्यो 1.3-1.5x रहने का अनुमान है, जो FY2025 के 1.5-1.7x से कम होगा. हालांकि, अनुमानित घाटा FY2022 (216 अरब रुपये) और FY2023 (179 अरब रुपये) से काफी कम रहेगा.

ईंधन कीमतें और रुपये की गिरावट असरदार

एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) और रुपये-डॉलर की विनिमय दर एयरलाइंस की कमाई पर बड़ा असर डालती हैं. ईंधन की लागत एयरलाइंस के कुल परिचालन खर्च का 30-40% होती है. FY2026 के शुरुआती पांच महीनों में ATF की औसत कीमत 87,962 रुपये प्रति किलोलीटर रही, जो सालाना आधार पर 8% कम है, लेकिन कोविड से पहले FY2020 की कीमत (64,715 रुपये/किलोलीटर) से कहीं अधिक है. वहीं रुपये ने डॉलर के मुकाबले FY2026 के पहले चार महीनों में करीब 3% की गिरावट दर्ज की. इससे विमान लीज, इंजन मेंटेनेंस और कर्ज भुगतान जैसे खर्च और महंगे हो गए हैं.

नए विमान और सप्लाई चेन चुनौतियां

FY2025 में उद्योग की क्षमता लगभग 5% बढ़कर 855 विमानों तक पहुंच गई. आने वाले 10 वर्षों में 1,600 से ज्यादा विमानों की डिलीवरी लंबित है, जिनमें बड़ी संख्या पुराने विमानों को बदलने के लिए है. हालांकि, इंजन खराबी और सप्लाई चेन संकट के कारण सितंबर 2023 में 20-22% विमानों को ग्राउंडेड करना पड़ा था. मार्च 2025 तक यह आंकड़ा घटकर 15-17% (करीब 130 विमान) रह गया.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

7 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

10 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

10 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

11 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

12 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

10 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

7 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

18 hours ago