होम / बिजनेस / नई विदेश व्यापार नीति लाने की तैयारी, जानिए सरकार की क्या है प्लानिंग

नई विदेश व्यापार नीति लाने की तैयारी, जानिए सरकार की क्या है प्लानिंग

FTP का उद्देश्य निर्यात को बढ़ावा दोना और रोजगार के अवसर पैदा करना होगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: वाणिज्य मंत्रालय पांच साल की नई विदेश व्यापार नीति (FTP) इस साल सितंबर से पहले लाने की तैयारी कर रहा है. प्रत्येक जिले को निर्यात केंद्र में बदलने की योजना भी दस्तावेज का हिस्सा होगी. एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि FTP का उद्देश्य निर्यात को बढ़ावा दोना और रोजगार के अवसर पैदा करना होगा.

शुरुआत में 50 जिलों पर ध्यान केंद्रित
वाणिज्य मंत्रालय के तहत आने वाला विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) यह नीति तैयार कर रहा है. वह जल्द योजना के लिए कोष के आवंटन को इस प्रस्ताव को वित्त मंत्रालय के पास भेजेगा. अधिकारी ने बताया कि इस योजना के तहत शुरुआत में 50 ऐसे जिलों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा जिनके उत्पादों को आगे बढ़ाया जा सकता और जिनके निर्यात की व्यापक संभावनाएं हैं. DGFT प्रतिस्पर्धा के जरिए इन जिलों का चयन करता है. अधिकारी ने बताया कि जो राज्य और जिले इस योजना के तहत वित्तीय प्रोत्साहन पाना चाहते हैं उन्हें इसके लिए प्रतिस्पर्धा करनी होती है. देश में कुल 750 जिले हैं.

60 प्रतिशत भार केंद्र वहन करेगा
अधिकारी ने कहा, 'यह राज्यों और जिलों के बीच एक प्रकार की प्रतिस्पर्धा होगी. हम इसके लिए विस्तृत दिशानिर्देश लेकर आएंगे. एफटीपी में इस योजना को भी शामिल किया जाएगा. यह केंद्र प्रायोजित योजना होगी. इसका 60 प्रतिशत भार केंद्र वहन करेगा और शेष राज्यों को उठाना होगा. हमारा प्रयास एफटीपी को सितंबर से पहले जारी करने का है.'

राज्यों को दिखानी होगी रुचि
वाणिज्य मंत्रालय के दस्तावेज के अनुसार, राज्यों को निर्यात संवर्द्धन गतिविधियों में सक्रिय रूप से रुचि दिखानी होगी. उनकी भागीदारी के बिना निर्यात नहीं बढ़ेगा. जिलों को निर्यात केंद्र में बदलने की योजना का लक्ष्य निर्यात और विनिर्माण को प्रोत्साहन देना और जमीनी स्तर पर रोजगार सृजन है. मौजूदा विदेश व्यापार नीति (2015-20) सितंबर, 2022 तक लागू है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

10 hours ago

यील्ड के दिग्गज: कोटक-रॉबी की जंग

10 साल की अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड: 4.70%. लगातार बढ़ती हुई. 30 साल की यील्ड: 5.20%. और फेडरल रिजर्व अभी ब्याज दरों में बदलाव भी नहीं कर रहा था.

12 hours ago

RBL बैंक को पहली बार मिली मूडीज की इन्वेस्टमेंट ग्रेड रेटिंग, आउटलुक स्थिर

वैश्विक रेटिंग एजेंसी ने बैंक को Baa2/P-2 रेटिंग दी, मजबूत पूंजी स्थिति और कारोबार में वृद्धि की उम्मीद को बताया आधार

14 hours ago

कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता, होटल-रेस्टोरेंट और कारोबारियों को राहत

1 अगस्त से लागू हुई नई कीमतें, लगातार दूसरे महीने कम हुए व्यावसायिक गैस सिलेंडर के दाम; घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

14 hours ago

अजंता फार्मा का Q1 मुनाफा 31% बढ़कर 334 करोड़ रुपये पहुंचा, आय में 25% की बढ़ोतरी

US जेनरिक और अफ्रीका कारोबार ने कंपनी की ग्रोथ को दी मजबूती, एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 454 करोड़ रुपये हुआ.

14 hours ago

बड़ी खबरें

जुलाई में GST कलेक्शन ने दिखाई अर्थव्यवस्था की मजबूती, 15.4% बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

वित्त वर्ष 2026-27 के पहले चार महीनों (अप्रैल-जुलाई) में सकल GST कलेक्शन 8.43 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 7.66 लाख करोड़ रुपये की तुलना में 10.1% अधिक है.

10 hours ago

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

17 hours ago