✕

होम / बिजनेस / हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पर जीरो GST की तैयारी, उपभोक्ताओं को मिल सकती है बड़ी राहत

हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पर जीरो GST की तैयारी, उपभोक्ताओं को मिल सकती है बड़ी राहत

बीमा प्रीमियम पर 18% GST हटाने का प्रस्ताव एक सकारात्मक कदम है, जिससे बीमा को अधिक सुलभ और किफायती बनाया जा सकेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस की इंडिविजुअल पॉलिसी पर 18% वस्तु एवं सेवा कर (GST) हटाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है. केंद्र सरकार के इस प्रस्ताव को बुधवार को राज्यों के मंत्रियों के समूह (GoM) की बैठक में सहमति मिल गई. हालांकि अंतिम निर्णय अब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में होने वाली जीएसटी काउंसिल की अगली बैठक में लिया जाएगा, जो अगले महीने होने की संभावना है.

ग्रुप इंश्योरेंस पॉलिसी पर नहीं मिलेगी छूट

केंद्र सरकार ने केवल इंडिविजुअल और उनके परिवार के लिए ली जाने वाली हेल्थ व लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी पर जीएसटी हटाने का प्रस्ताव दिया है. ग्रुप इंश्योरेंस पॉलिसी को इस दायरे से बाहर रखा गया है. मंत्रियों के समूह की बैठक में यह मुद्दा भी उठा कि जीएसटी में छूट का लाभ सीधे पॉलिसीधारकों को मिलना चाहिए, न कि बीमा कंपनियों को फायदा मिलना चाहिए.

तेलंगाना के डिप्टी सीएम की राय

वहीं, तेलंगाना के डिप्टी सीएम एम बी विक्रमार्क ने भी बैठक में यह स्पष्ट किया कि जीएसटी में कटौती का सीधा लाभ उपभोक्ताओं तक पहुँचना चाहिए. उन्होंने इस दिशा में स्पष्ट रूप से एक नियामक व्यवस्था बनाए जाने की बात कही.

बीमा कवरेज को सस्ता बनाने की दिशा में कदम

पिछले एक साल में हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के प्रीमियम में औसतन 15% तक की बढ़ोतरी हुई है. बीमा नियामक संस्था IRDAI को जनवरी 2025 में यह निर्देश देना पड़ा था कि 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए सालाना प्रीमियम में वृद्धि 10% से अधिक न हो. ऐसे में अगर इंडिविजुअल पॉलिसी पर जीरो जीएसटी लागू होता है, तो इससे बीमा सस्ता होगा और ज्यादा लोग बीमा कवरेज ले सकेंगे.

वित्त मंत्री ने दिए संकेत: जीएसटी में बड़े सुधार की योजना

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी बुधवार को कहा कि जीएसटी के अगले चरण के सुधारों के तहत सरकार ने राज्यों के साथ आम सहमति बनाने का प्रयास शुरू किया है. उन्होंने कहा कि केंद्र ने तीन मुख्य क्षेत्रों संरचनात्मक सुधार, दरों में तर्कसंगत बदलाव और ईज ऑफ लिविंग के आधार पर सुधारों का प्रस्ताव भेजा है. इसके तहत केवल दो टैक्स स्लैब (5% और 18%) रखने और 12% व 28% के स्लैब हटाने की योजना है.

बीमा कंपनियों की चिंता: ITC की व्यवस्था पर असर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इंश्योरेंस कंपनियों ने इस प्रस्ताव पर चिंता जताई है. उनका कहना है कि यदि प्रीमियम पर जीएसटी हटा दिया गया और कोई वैकल्पिक उपाय नहीं किए गए, तो वे इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का दावा नहीं कर पाएंगी. बीमा कंपनियां पॉलिसी बेचने और सर्विस देने में जिन वस्तुओं और सेवाओं का इस्तेमाल करती हैं, उन पर जीएसटी चुकाना होता है. वर्तमान में वे इस पर ITC क्लेम कर पाती हैं, जिससे उनकी कर देनदारी घटती है. लेकिन GST हटने के बाद यह सुविधा खत्म हो सकती है, जिससे उनकी लागत बढ़ेगी और यह बोझ अंततः ग्राहकों पर पड़ सकता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

11 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

13 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

13 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

15 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

15 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

13 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

11 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

21 hours ago