होम / बिजनेस / ग्लोबल बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेत, आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

ग्लोबल बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेत, आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 238.22 अंक चढ़कर 76,741.82 और निफ्टी 80.75 अंक की तेजी के साथ 23,962.80 पर बंद हुआ.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 months ago

गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुए घरेलू शेयर बाजार के बाद शुक्रवार को भी मजबूत शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं. वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच GIFT Nifty 100 अंकों से अधिक की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि जापान और दक्षिण कोरिया समेत प्रमुख एशियाई बाजारों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिल रही है. ऐसे में आज निवेशकों की नजर वैश्विक बाजारों की चाल, पहली तिमाही के कॉरपोरेट नतीजों, प्रमुख कारोबारी अपडेट्स, कच्चे तेल की कीमतों और IPO बाजार से जुड़े घटनाक्रम पर रहेगी.

कल क्या था हाल?
गुरुवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) सेंसेक्स 238.22 अंक चढ़कर 76,741.82 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 80.75 अंक की तेजी के साथ 23,962.80 पर बंद हुआ. 

GIFT Nifty ने दिए मजबूत शुरुआत के संकेत

वैश्विक बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच शुक्रवार सुबह GIFT Nifty 100 अंकों से अधिक की बढ़त के साथ 24,100 के ऊपर कारोबार करता दिखा. इससे संकेत मिल रहे हैं कि घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत मजबूत रह सकती है और शुरुआती कारोबार में खरीदारी का माहौल देखने को मिल सकता है.

एशियाई बाजारों में जोरदार खरीदारी

एशियाई शेयर बाजारों में भी शुक्रवार को अच्छी तेजी दर्ज की गई. टेक्नोलॉजी, चिप और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी कंपनियों में खरीदारी बढ़ने से निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ. जापान का निक्केई 225 करीब 2.3% और दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 4% से अधिक की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा. इसका सकारात्मक असर अन्य एशियाई बाजारों पर भी देखने को मिला.

अमेरिकी बाजार मजबूती के साथ बंद

गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए. डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 0.27%, एसएंडपी 500 में 0.81% और नैस्डैक कंपोजिट में 1.3% की तेजी दर्ज की गई. अमेरिकी बाजारों की मजबूती ने वैश्विक निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है, जिसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ सकता है.

कच्चे तेल में नरमी, सोना-चांदी पर दबाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिली है. अमेरिका और ईरान के बीच संभावित कूटनीतिक बातचीत की उम्मीदों से बाजार को राहत मिली, जिससे ब्रेंट क्रूड करीब 76 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार करता दिखा. वहीं, कमोडिटी बाजार में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में दबाव रहा. दोनों की वायदा कीमतों में करीब 0.3% की गिरावट दर्ज की गई.

इन शेयरों पर रखें नजर

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार,  आज निवेशकों की नजर आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी TCS पर रहेगी. पहली तिमाही (Q1) के वित्तीय नतीजों के बाद कंपनी के शेयरों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. इसके अलावा कई और कंपनियों के शेयर भी फोकस में रह सकते हैं. जैसे Sunteck Realty में Fidelity Investment Trust ने करीब ₹32.33 करोड़ के शेयर खरीदे हैं, जबकि Schroder International Selection Fund ने ₹42.47 करोड़ के शेयर बेचे हैं. Cognizant ने 15,000 AI प्रोफेशनल्स तैयार करने और वैश्विक स्तर पर AI टैलेंट हायर करने की योजना घोषित की है. Nissan India ने FY28 तक घरेलू बिक्री और निर्यात को 1-1 लाख यूनिट तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है. Knack Packaging में Bank of India Mutual Fund ने ₹13.76 करोड़ का निवेश किया है. Dixon Technologies ने Vivo Mobile India के साथ 51:49 हिस्सेदारी वाला जॉइंट वेंचर बनाने का समझौता किया है. Vikram Solar ने Evervolt Solar Technology India के साथ 130 मेगावाट सोलर सेल सप्लाई का करार किया है. Power Grid को एक बड़े ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट के लिए लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) मिला है. Havells India ने नॉर्वे की Pixii AS के साथ बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) विकसित करने के लिए रणनीतिक साझेदारी की है. Greaves Cotton ने Greaves Electric Mobility के राइट्स इश्यू में ₹331.12 करोड़ तक निवेश को मंजूरी दी है. Restaurant Brands Asia के 20.81 करोड़ शेयरों के लिए ₹1,464.55 करोड़ का ओपन ऑफर आया है. वहीं, Torrent Pharmaceuticals ने एहतियात के तौर पर Semalix Injection Disposable Pens के कुछ बैच वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की है. इन सभी कॉरपोरेट अपडेट्स के चलते आज इन शेयरों में अच्छी-खासी हलचल देखने को मिल सकती है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

3 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

3 hours ago

टूल एंड इक्विपमेंट एक्स्पो: हैंड टूल्स से स्मार्ट ऑटोमेशन तक, मैन्युफैक्चरिंग में तकनीक का नया दौर

एक्सपो में एक 'इनोवेशन गैलरी' तैयार की गई है, जिसमें 200 से अधिक प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया गया है. इस गैलरी उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उभरती तकनीकों, नए विचारों और इनोवेटिव समाधानों को सामने लाना है.

3 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

5 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

7 hours ago


बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

5 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

3 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

3 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

8 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

7 hours ago